Shraddha Kapoor ने रूमर्ड BF Rahul Mody संग शेयर की सेल्फी, कहा- 'दिल रख ले, नींद तो वापस दे दे'

ऐसा लग रहा है कि एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने हाल ही में राहुल मोदी के साथ अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर आधिकारिक कर दिया है। उन्होंने अपने कथित बॉयफ्रेंड के साथ एक सेल्फी शेयर की है। आइए दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Shraddha Kapoor ने रूमर्ड BF Rahul Mody संग शेयर की सेल्फी, कहा- 'दिल रख ले, नींद तो वापस दे दे'

बॉलीवुड की खूबसूरत व टैलेंटेड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और फैंस को अपनी शानदार लाइफस्टाइल की झलक दिखाती रहती हैं। हालांकि, कई बार ऐसे भी मौके आए हैं, जब उनके फैंस को इस बात का सबूत मिल गया है कि वह फिल्म राइटर राहुल मोदी को डेट कर रही हैं। इससे पहले, उन्हें 'R' पेंडेंट पहने देखा गया था। कुछ लोगों ने तो दोनों के सेम बैकग्राउंड वाली तस्वीरों को देखकर पहाड़ों में एक साथ उनके वेकेशन मनाने का भी अनुमान लगाया था।

श्रद्धा कपूर ने राहुल मोदी के साथ अपने रिश्ते को किया आधिकारिक!

19 जून 2024 को अभिनेत्री ने अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी सेल्फी पोस्ट करके अपने रिश्ते को आधिकारिक बनाया। श्रद्धा ने देर रात अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा कि मोदी की वजह से ही वह इस समय सो नहीं पा रही हैं। उनका कैप्शन इस बात का सबूत है कि उन्होंने उनका दिल चुरा लिया है। श्रद्धा ने अपने कैप्शन में लिखा, “दिल रख ले, नींद तो वापस दे दे यार। @modyrahulmody।” और अपनी भावनाओं को बेहतर तरीके से बयां करने के लिए उन्होंने फिल्म 'इश्क' के गाने 'नींद चुराई मेरी' का इस्तेमाल किया।

shraddha

जब श्रद्धा कपूर ने अपना 'आर' पेंडेंट किया फ्लॉन्ट 

अभिनेता शक्ति कपूर और शिवांगी कोल्हापुरी की बेटी श्रद्धा कपूर ने कुछ हफ़्ते पहले घर पर आराम करते हुए अपनी कई सेल्फी शेयर की थीं। जहां कुछ लोग सोशल मीडिया पर उनके हैप्पी फेस को देखकर खुश हुए, वहीं कुछ ने उनके पहने हुए 'आर' पेंडेंट को नोटिस किया था। फैंस ने अनुमान लगाया था कि यह उनके बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के लिए प्यार जताने का उनका तरीका था। अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए कपूर ने लिखा था, “कुछ नहीं वो सीरीज है, तो कुछ नहीं कर रही।”

shraddha

श्रद्धा कपूर का वर्क फ्रंट

श्रद्धा ने भले ही फिल्म 'तीन पत्ती' में एक छोटी सी भूमिका के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की हो, लेकिन 2011 में फिल्म 'लव का द एंड' से उन्होंने काफी पॉपुलैरिटी हासिल की। तब से वह 'आशिकी 2', 'एक विलेन', 'बागी', ​​'हैदर', 'हाफ गर्लफ्रेंड', 'हसीना पारकर', 'स्त्री' जैसी कई हिट फिल्मों का हिस्सा रही हैं। वह इस समय आगामी फिल्म 'स्त्री 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जो 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

sharddha

जब Shraddha Kapoor की वेकेशन फोटोज ने की रूमर्ड BF Rahul Mody संग उनके रिश्ते की पुष्टि? पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी के रिश्ते के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis