By Shivakant Shukla Last Updated:
लगता है कि बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) को नया प्यार मिल गया है। टैलेंटेड एक्ट्रेस कथित तौर पर फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के को-राइटर राहुल मोदी के साथ अपने कथित रोमांस से फैंस और मीडिया का ध्यान खींच रही हैं।
ग्लैमर वर्ल्ड में श्रद्धा कपूर की जर्नी उनकी डेटिंग की अफवाहों के साथ आगे बढ़ रही है। शुरुआत में उनकी फिल्म 'आशिकी 2' के दौरान अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के साथ उनके रिश्ते के बारे में अटकलें लगाई जा रही थीं। बाद में उनका नाम सेलिब्रिटी फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ के साथ जुड़ा। अब 'फिल्मफेयर' के करीबी सूत्रों की मानें, तो श्रद्धा ने राहुल मोदी के साथ जुड़कर प्यार के मामले में एक नया कदम बढ़ाया है।
हालांकि, इस रूमर्ड रोमांस के बारे में डिटेल्स अभी सामने नहीं आई है, लेकिन उनके कथित रिश्ते के बारे में चर्चा जोरों पर है। श्रद्धा कपूर व राहुल मोदी दोनों ही इस पर चुप्पी साधे हुए हैं और इस पर कमेंट नहीं कर रहे हैं, जिससे फैंस और मीडिया इस दिलचस्प लव स्टोरी में आगे के डेवलपमेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
श्रद्धा कपूर और सेलिब्रिटी फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ काफी समय तक एक-दूसरे के साथ कथित रूप से रिश्ते में थे। यहां तक कि दोनों के जल्द शादी करने की भी चर्चा थी। हालांकि, चीजों ने अलग मोड़ ले लिया और 2022 में उनका ब्रेकअप हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रद्धा और रोहन ने अलग होने से पहले कथित तौर पर एक-दूसरे को 4 साल तक डेट किया था।
जब श्रद्धा कपूर के 34वें बर्थडे पर रूमर्ड बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ एक्ट्रेस को बाहों में लिए आए थे नजर। झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।
'ईटाइम्स' के साथ एक पुरानी बातचीत में श्रद्धा के बिंदास पिता शक्ति कपूर ने रोहन के साथ अपनी बेटी के कथित संबंधों के बारे में बात करते हुए कहा था कि वे उन्हें जानते हैं, क्योंकि वह उनके पारिवारिक मित्र हैं। अभिनेता ने कहा था, ''रोहन एक फैमिली फ्रेंड हैं, मैं उनके पिता को कई सालों से जानता हूं। रोहन अक्सर हमारे पास आते हैं, लेकिन उन्होंने शादी के लिए श्रद्धा का हाथ नहीं मांगा है।''
जब Shraddha Kapoor अपने रूमर्ड BF Rahul Mody संग हुईं स्पॉट, सिंपल लुक देख फिदा हुए फैंस...झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।
श्रद्धा कपूर आखिरी बार सुपरस्टार रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में नजर आई थीं। ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्मों में 'स्त्री 2' जैसी कई फिल्में हैं। इसमें वह राजकुमार राव के साथ दिखाई देंगी।
फिलहाल, हमें डेटिंग की इन अफवाहों पर श्रद्धा कपूर की प्रतिक्रिया का इंतजार है। तो आपको इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।