By Pooja Shripal Last Updated:
श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जिन्हें उनकी एक्टिंग के साथ-साथ सरल स्वभाव के लिए भी जाना जाता है। इसके अलावा, अपने लुक्स के लिए भी श्रद्धा काफी तारीफ बटोरती हैं। हालांकि, हर किसी को अब उनकी शादी का इंतजार है और लगता कि एक्ट्रेस ने भी शादी का मन बना लिया है। दरअसल, ये हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि ऐसा खुद श्रद्धा ने हिंट दिया है।
दरअसल, 4 फरवरी 2024 को श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टा हैंडल से अपनी खूबसूरत तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की। तस्वीरों में वह बेबी पिंक कलर के अनारकली सूट में बेहद प्यारी लग रही थीं। मिनिमल सॉफ्ट मेकअप और खुले बाल उनकी सुंदरता में चार-चांद लगा रहे थे। हालांकि, ये उनकी प्यारी मुस्कुराहट थी, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने फैंस से पूछा कि क्या उन्हें शादी कर लेनी चाहिए। फोटोज के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, “अच्छी लग रही हूं, शादी कर लूं???''
जैसे ही श्रद्धा ने अपनी ये तस्वीरें शेयर कीं, वैसे ही फैंस ने उनकी पोस्ट पर कमेंट करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, “आपको दुल्हन के रूप में देखने का इंतजार कर रहा हूं।” वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, "प्लीज करलो, दूल्हा मिल गया क्या?” यहां देखें कमेंट्स।
बता दें कि पिछले साल दशहरा के दिन श्रद्धा कपूर ने खुद को 4 करोड़ रुपए की एक नई 'लेम्बोर्गिनी ह्यूराकन टेक्निका' कार उपहार में दी थी। उस दौरान, स्पोर्ट्स कार में उनके कई वीडियो ऑनलाइन सामने आए थे, जिसके बाद उन्हें उसी कार में एक मंदिर जाते हुए देखा गया था। श्रद्धा की यह कार केवल 3.2 सेकंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है।
क्या Shraddha Kapoor 'तू झूठी मैं मक्कार' के राइटर Rahul Mody को कर रही हैं डेट? पढ़ें पूरी रिपोर्ट
बता दें कि श्रद्धा कपूर की जर्नी उनकी डेटिंग की अफवाहों के साथ आगे बढ़ रही है। शुरुआत में फिल्म 'आशिकी 2' के दौरान अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के साथ उनके रिश्ते के बारे में अटकलें लगाई जा रही थीं। बाद में उनका नाम सेलिब्रिटी फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ के साथ जुड़ा। अब 'फिल्मफेयर' के करीबी सूत्रों की मानें, तो श्रद्धा ने राहुल मोदी के साथ जुड़कर प्यार के मामले में एक नया कदम बढ़ाया है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट
वर्क फ्रंट की बात करें, तो श्रद्धा कपूर अगली बार फिल्म 'स्त्री 2' में राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी। 'पिंकविला' की रिपोर्ट के अनुसार, अमर कौशिक और दिनेश विजान जुलाई 2023 से 'स्त्री 2' की तैयारी कर रहे हैं। उनके पास पाइपलाइन में लंदन में 'नागिन' और 'चालबाज़' भी हैं। इससे पहले, वह रणबीर कपूर के साथ 'तू झूठी मैं मक्कार' में नजर आई थीं। लव रंजन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में बोनी कपूर, डिंपल कपाड़िया और अनुभव सिंह बस्सी भी अहम भूमिकाओं में थे। फिल्म हाल ही में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी।
जब श्रद्धा कपूर की शादी पर पिता शक्ति कपूर ने कहा- 'समय आने पर खुद फैसला करेंगी', पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, श्रद्धा की तस्वीरों पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।