By Shivakant Shukla Last Updated:
फेमस टीवी कपल शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) लंबे समय से एक लैविश होम चाहते थे और उनका ये सपना भी सच हो गया, जब उन्होंने अपने 5 बीएचके घर का रेनोवेशन कराया। इस कपल ने एक साथ अच्छे-बुरे दोनों दिनों को देखा है, लेकिन इसके बावजूद वे कड़ी मेहनत में विश्वास करते हैं और यही एक कारण है कि ईश्वर ने उन्हें बेस्ट का आशीर्वाद दिया है। माता-पिता बनने के बाद पहली बार शोएब और दीपिका ने अपने महंगे घर का शॉर्ट टूर किया, जिसमें एक अमेजिंग वाइब है।
यदि आप एक सेलिब्रिटी या यूट्यूबर हैं, तो आप जानते हैं कि इसके लिए एस्थेटिक्स (सुंदरता) कितना महत्वपूर्ण है। शोएब और दीपिका ने खुलासा किया कि उनका घर अभी तक पूरा नहीं हुआ है, लेकिन उन्होंने इसका एक शॉर्ट टूर करने का फैसला किया। उन्होंने एक क्यूट ऑल-व्हाइट कॉरिडोर (गलियारे) से शुरुआत की, जो तस्वीरें क्लिक करने के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। इसमें स्ट्रिप लाइट्स और सीलिंग लाइट्स भी थीं। यह किसी सपने से कम नहीं लग रहा था।
शोएब और दीपिका ने आगे अपने बड़े हॉल की एक झलक साझा की, जिसे अभी भी पूरा करना बाकी है। दीवारों पर यूरोपियन स्टाइल की मोल्डिंग की गई है, जो उन्हें फ्रांसीसी टच देती है। उनके बड़े हॉल का एक और मुख्य आकर्षण गोल्डन पट्टी और सफेद संगमरमर का फर्श है। हॉल को कूल रखने के लिए उन्होंने सेंट्रलाइज्ड एयर कंडीशनर लगाए हैं।
दीपिका और शोएब ने अपने गेस्ट बाथरूम के लिए ब्लैक एंड व्हाइट थीम वाली टाइल्स चुनी हैं। हालांकि, यह गोल्डन फिक्स्चर थे, जिन्होंने इसमें और अधिक चार्म एड कर दिया है।
शोएब और दीपिका ने अपने बेडरूम को भी विजिट किया। इसमें मिरर स्ट्रिप्स के साथ दीवार पर यूरोपियन स्टाइल की मोल्डिंग भी थी। सफेद संगमरमर का फर्श उनके कमरे की सुंदरता को और भी बढ़ा रहा था। उनका कमरा बहुत आरामदायक लग रहा था और पीच कलर का बिस्तर भी बेहद कोजी था। शोएब और दीपिका ने यह भी बताया कि बाकी तीन कमरों का काम अभी भी बाकी है।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
अपने लेटेस्ट व्लॉग में दीपिका ने खुलासा किया कि वह अपनी ननद सबा इब्राहिम के घर में रह रही हैं, क्योंकि उनके घर का रेनोवेशन अभी भी चल रहा है। दीपिका ने खुलासा किया कि बच्चे के बारे में वे अपने घर के लिए कुछ नहीं कह सकतीं, क्योंकि हो सकता है कि वह वहां सहज महसूस न कर सके।
बता दें कि दीपिका और शोएब ने अपनी शादी के करीब 5 साल बाद 21 जून 2023 को अपने बेटे का स्वागत किया था, जिसका नाम उन्होंने रुहान रखा है। रुहान का जन्म समय से पहले हुआ था, जिसके चलते उन्हें करीब 20 दिन तक एनआईसीयू में रखा गया था। हालांकि, अब वह अपने घर में आ गया है।
Dipika Kakar-Shoaib Ibrahim ने मनाया बेटे Ruhaan का वन मंथ बर्थडे, बुआ Saba से मिला प्यारा सरप्राइज...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, आपको दीपिका और शोएब के नए घर का लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।