राधिका मर्चेंट की 'अरंगेत्रम' में श्लोका मेहता ने पहनी बनारसी साड़ी, खूबसूरत लुक ने जीता का दिल

जियो वर्ल्ड सेंटर में आयोजित राधिका मर्चेंट की 'अरंगेत्रम' में अंबानी फैमिली ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। इस दौरान श्लोका मेहता के लुक ने लोगों का ध्यान खींचा है। आइए दिखाते हैं उनका लुक।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

राधिका मर्चेंट की 'अरंगेत्रम' में श्लोका मेहता ने पहनी बनारसी साड़ी, खूबसूरत लुक ने जीता का दिल

देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के छोटे बेटे अनंत की होने वाली पत्नी राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) की 5 जून 2022 को अरंगेत्रम सेरेमनी है। ये सेरेमनी मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में रखी गई है। इस सेरेमनी के दौरान मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता का फर्स्ट लुक सामने आया है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है।  

radhika

दरअसल, मौका था अंबानी परिवार की होने वाली छोटी बहू राधिका मर्चेंट की अरंगेत्रम सेरेमनी का। ये सेरेमनी राधिका के लिए बहुत खास है, क्योंकि एक क्लासिकल डांसर होने के नाते वो पहली बार स्टेज पर फरफॉर्म करने वाली हैं। इस सेरेमनी में रणबीर कपूर से लेकर सलमान खान तक, कई बड़े बॉलीवुड सितारे शामिल होने पहुंचे हैं। सभी का लुक देखने लायक था, लेकिन जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया, वो थीं आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता। आइए आपको दिखाते हैं उनका खूबसूरत लुक।

prithvi

(ये भी पढ़ें- मुकेश अंबानी पोते पृथ्वी अंबानी संग आए नजर, गुलाबी कुर्ते में दादू की तरह दिखे छोटे राजकुमार)

श्लोका मेहता ने अंबानी परिवार के इस खास समारोह में गुलाबी रंग की बनारसी साड़ी पहनी हुई थी, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने शीशपट्टी और बड़े इयररिंग्स के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था। अपने इस लुक को उन्होंने डेवी शीन मेकअप से और अधिक खूबसूरत बना दिया था। इस मौके पर वो अपने बेटे पृथ्वी के साथ नजर आईं। मां-बेटे की इस तस्वीर ने फैंस का दिल जीत लिया। 

(ये भी पढ़ें- कोकिलाबेन अंबानी ने होने वाली 'बहू' राधिका मर्चेंट की 'अरंगेत्रम' में पहनी गुलाबी सिल्क साड़ी)

कुछ समय पहले, हमने अंबानी परिवार के सबसे छोटे सदस्य पृथ्वी अंबानी की तस्वीर देखी, जिसमें वो गुलाबी कुर्ते में क्यूट लग रहे थे। पैपराजी उनकी एक झलक पाने के लिए अड़ गए थे। आप भी देखिए अंबानी परिवार की तीन पीढ़ियों को एक ही फ्रेम में, जो अपने आप में एक सुखद अनुभव है। 

ambani family

सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट मिकी कॉन्ट्रैक्टर ने 5 जून 2022 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी की एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की थी। वह इस कार्यक्रम के लिए पूरी तरह से तैयार थीं। फ्लोरल प्रिंट के बॉर्डर वाली ऑरेंज कलर की रेशमी साड़ी में नीता अंबानी बहुत खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने एक बिंदी और बन के साथ अपने लुक को मिनिमल रखा था। इस साड़ी के साथ उन्होंने सतलदा हार और मैचिंग झुमकी को कैरी किया था।  

nita ambani

जो नहीं जानते उन्हें बता दें कि, राधिका की अरंगेत्रम सेरेमनी अंबानी और मर्चेंट परिवार के द्वारा होस्ट की गई है, जिसमें उनका परिवार ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई हैं। इस फंक्शन के निमंत्रण पत्रों की तस्वीरों को एक फैन पेज पर शेयर किया गया था। निमंत्रण पत्र पर लिखा था, "नीता और मुकेश अंबानी, शैला और वीरेन मर्चेंट राधिका मर्चेंट के अरंगेत्रम के लिए आमंत्रित करते हुए प्रसन्न हैं।" निमंत्रण पत्र पर मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी का नाम भी देखा जा सकता था। 

ambani

(ये भी पढ़ें- पृथ्वी अंबानी के पहले बर्थडे पर नीता से श्लोका तक सभी ने पहनी थी बेहद महंगी ड्रेसेस, जानें कीमत)

फिलहाल, हम राधिका के अरंगेत्रम सेरेमनी की बाकी तस्वीरें देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। आपको श्लोका मेहता की तस्वीरें कैसी लगीं? कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis