फैशन की इस दुनिया में जहां भारतीय दुल्हनें अपनी शादी में पेस्टल और यूनिक कलर्स के लहंगों को पहनना पसंद कर रही हैं। वहीं कुछ ऐसी दुल्हनें भी हैं, जो अपनी परंपराओं से जुड़ी हुई हैं। इन्हीं में से एक हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय (Shivaleeka Oberoi)। एक्ट्रेस ने अपने 'जीवन के प्यार' व निर्माता अभिषेक पाठक से शादी की है। शिवालिका ने अपने ब्राइडल लुक से सभी को हैरान कर दिया था। कम ही लोग जानते हैं कि शिवालिका के आउटफिट को मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था।
शादी के दिन के लिए शिवालिका ने मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से लाल रंग का लहंगा चुना था, जिसे जरदोजी कढ़ाई और सीक्विन से सजाया गया था। हालांकि, शिवालिका की वेडिंग ड्रेस के बारे में दिलचस्प बात यह थी कि इसमें सिर के घूंघट पर उनका और अभिषेक का नाम लिखा हुआ था।
शिवालिका ने एक बड़ा पोल्की नेकपीस, एक नथ, एक मांग टीका और हाथ फूल चुना था। उनके लुक की एक और हाईलाइट उनके कलीरे थे। शिवालिका ने पारंपरिक कलीरे चुने थे, लेकिन उनमें 'बुरी नजर' से बचाने के लिए की माला थी। हमें ये काफी पसंद आया कि शिवालिका ने इसे अपने कलीरे में शामिल किया।
शिवालिका ने अपना मेकअप मिनिमल रखा था। उन्होंने न्यूड-टोन्ड लिपस्टिक और सॉफ्ट स्मोकी आईज के साथ गुलाबी गालों को चुना था। डिफाइन्ड आइब्रो और एक छोटी लाल बिंदी ने उनके लुक को पूरा किया था। दूसरी ओर, उनके दूल्हे ने भी मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से आइवरी कलर की शेरवानी पहनी थी। उनके आउटफिट में सिल्वर और गोल्डन कलर थे, जो सुंदर फ्लोरल डिटेलिंग से एम्बेलिश्ड थे।
मेहंदी सेरेमनी के लिए शिवालिका ने ग्रीन प्रिंटेड लहंगा चुना था। इसमें हरे रंग का रॉ सिल्क लहंगा था, जिसे चोली के साथ पेयर किया गया था। उनके आउटफिट में हॉट पिंक, नेवी ब्लू और व्हाइट सुजैन मोटिफ्स थे। गोटा पट्टी, डोरी, मोती और नक्शी से ड्रेस की शोभा और बढ़ गई थी। इसके साथ उनके ऑर्गेंजा दुपट्टे में कढ़ाई, मोती, सितारा और किरण बॉर्डर था। वहीं, हल्दी में कपल पिंक कलर के आउटफिट में ट्विनिंग करता हुआ नजर आया था। शिवालिका की हल्दी की तस्वीरें देखने लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, हमें शिवालिका की शादी-मेहंदी और हल्दी की तस्वीरें बहुत पसंद आई। तो आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।