शिल्पा शेट्टी 35 लाख की घड़ी पहनकर पहुंचीं दीवाली की शॉपिंग करने, बेटे वियान के साथ आईं नजर

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपने बेटे वियान के साथ दीवाली से पहले शॉपिंग करने पहुंचीं, इस दौरान वे 35 लाख रुपए से भी ज्यादा की घड़ी पहने नजर आईं। आइए आपको बताते हैं इस बारे में।

img

By Shalini Bajpai Last Updated:

शिल्पा शेट्टी 35 लाख की घड़ी पहनकर पहुंचीं दीवाली की शॉपिंग करने, बेटे वियान के साथ आईं नजर

दिवाली के त्योहार को लेकर हर घर पर शॉपिंग शुरू हो चुकी है। हर कोई अपने लिए कपड़े, ज्वेलरी आदि सामान खरीद रहा है। इसी बीच, अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra) भी कल यानी 2 नवंबर 2021 को जुहू में अपने बेटे के साथ शॉपिंग करती नजर आईं। शिल्पा और उनके नन्हे शहजादे वियान पूरी तरह से त्योहार के रंग में डूबे नजर आए। उन्होंने अपने आउटफिट्स भी उसी अनुसार पहने थे। इस दौरान शिल्पा 35 लाख रुपए से अधिक की घड़ी पहने नजर आईं। चलिए आपको बताते हैं शिल्पा की इस बेहद महंगी घड़ी के बारे में।

Shilpa Shetty

इसके पहले एक नजर एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ पर डाल लेते हैं। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने 22 नवंबर 2009 को बिजनेसमैन राज कुंद्रा के साथ शादी रचाई थी। शिल्पा और राज के 2 बच्चे हैं, जिनके नाम वियान और समीशा है। शिल्पा ने सरोगेसी के जरिए बेटी समीशा को जन्म दिया था। फिलहाल, वे अपने पति और दोनों बच्चों के साथ बेहद खुश हैं और अपनी जिंदगी का लुत्फ उठा रही हैं।

Shilpa Shetty With His Family

दरअसल, 2 नवंबर 2021 को शिल्पा अपने बेटे के साथ जुहू में शॉपिंग करने पहुंचीं थीं। इस दौरान उन्होंने सफेद एकंल लेंथ चूड़ीदार पायजामा के साथ पिंक कलर का कुर्ता पहना हुआ था। वे दीवाली के उत्सव को सेलिब्रेट करने के लिए बिल्कुल तैयार दिख रही थीं। एक्ट्रेस ने अपनी इस पिंक और व्हाइट ड्रेस को चश्मा, लेयर्ड चेन और स्टेपल सर्पीन वॉच के साथ पेयर किया था।

वहीं, वियान ने भी अपनी मां की तरह ही पिंक कलर का कुर्ता और सफेद चूड़ीदार पायजामा पहना हुआ था। मां और बेटे, दोनों ने ब्लैक फेस मास्क लगाया हुआ था और इस ड्रेस में दोनों ही बहुत खूबसूरत लग रहे थे। आपको जानकर हैरानी होगी कि, शिल्पा ने जो 'Bvlgari' की सोने की घड़ी पहनी हुई थी,उसकी कीमत 35,17,000 रुपये है।

Shilpa Shetty With His Son

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, बीते दिनों एक्ट्रेस के पति राज कुंद्रा को अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। दो महीने तक आर्थर रोड जेल में रखने के बाद, राज को रिहा कर दिया गया और तब से राज को नहीं देखा गया है। हाल ही में, राज ने अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल भी डिलीट कर दी है।

(ये भी पढ़ें- शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का लग्जरी घर, देखें बेडरूम से लेकर मंदिर तक की यूनिक सजावट)

Shilpa Shetty With Raj Kundraa

इसी बीच, शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम पर 'एलन एल्डा' के एक विचार को शेयर किया है। उन्होंने जो पोस्ट शेयर की है, उस पर लिखा है, "आपको अपने आराम के शहर को छोड़ना होगा और अपने अंतर्ज्ञान के जंगल में जाना होगा। आप जो खोजेंगे, वह अद्भुत होगा। आप खुद को खोज पाएंगे।"

(ये भी पढ़ें- शिल्पा शेट्टी की लव स्टोरी: गर्भवती पत्नी को छोड़ एक्ट्रेस के हुए राज कुंद्रा, ऐसी है कहानी)

इसके अलावा, अभिनेत्री शिल्पा ने सभी को धनतेरस और दीपावली की शुभकामनाएं भी दी हैं। उन्होंने 2 नवंबर 2021 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी प्यारी सी तस्वीर शेयर कर लिखा, ''जैसे ही रोशनी का त्योहार शुरू होता है। सकारात्मकता, खुशी, कृतज्ञता, प्यार और मुस्कान के साथ अपने जीवन को रोशन करें। धनतेरस की शुभकामनाएं, दीपावली की शुभकामनाएं। स्वस्थ रहें, खुश रहें।''

Shilpa Shetty

 

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को बॉलीवुड का फिटनेस आइकॉन कहा जाता है। वे अक्सर अपनी फिटनेस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इसके साथ ही, अभिनेत्री का ड्रेसिंग सेंस भी काफी अच्छा है। हर इवेंट में वो खुद को बिल्कुल अलग लुक देती हैं। शानदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाली शिल्पा के पास ब्रांडेड आउटफिट्स का बेहतरीन कलेक्शन है। वैसे आपको, शिल्पा की घड़ी कैसी लगी? हमें कमेंट करके बताएं और कोई जरूरी सुझाव हो तो अवश्य दें।

(Photo Credit- Instagram)
BollywoodShaadis