By Kavita Gosainwal Last Updated:
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) को 19 जुलाई 2021 को पोर्नोग्राफी मामले में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। राज पर आरोप है कि, उन्होंने अश्लील फिल्में बनाकर उन्हें ऐप्स पर अलपोड किया है। इस मामले में शिल्पा शेट्टी का नाम भी कई बार सामने आया था, जिस वजह मुंबई पुलिस की एक टीम ने एक्ट्रेस से पूछताछ की थी। शिल्पा शेट्टी ने इस मुश्किल समय में खुद को मीडिया और पब्लिक से दूर कर लिया था, क्योंकि पति की गिरफ्तारी की वजह से एक्ट्रेस की छवि को काफी चोट पहुंची थी। वहीं, अब राज और शिल्पा से जुड़ी एक और बड़ी रिपोर्ट सामने आई है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया है।
खबरों के मुताबिक, शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के रिश्ते अब ठीक नहीं है और एक्ट्रेस अपने पति राज कुंद्रा से अलग होने की योजना बना रही हैं। वह अपने दोनों बच्चों वियान और समीशा के साथ राज से अलग रहने की प्लानिंग कर रही हैं। आइए आपको इस रिपोर्ट के बारे में डीटेल में बताते हैं।
(ये भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी की लव स्टोरी: गर्भवती पत्नी को छोड़ एक्ट्रेस के हुए राज कुंद्रा, ऐसी है कहानी)
दरअसल, ‘बॉलीवुड हंगामा’ की एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि, राज कुंद्रा द्वारा अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें ऐप्स पर अपलोड करने की जानकारी शिल्पा शेट्टी को नहीं थी, जिस वजह ये घटना एक्ट्रेस के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। शिल्पा को इस बात का भी अंदाजा नहीं था कि, उनके लिए हीरे और संपत्तियां कहां से आ रही हैं। ऐसे में अब शिल्पा शेट्टी अपने पति से अलग होने की तैयारी कर रही हैं।
(ये भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी के 5 विवाद: रिचर्ड गेर संग किस से लेकर बोल्ड फोटोशूट तक, हुआ एक्ट्रेस का विरोध)
शिल्पा शेट्टी के एक दोस्त के हवाले से इस रिपोर्ट में बताया गया है कि, ‘राज कुंद्रा की परेशानियां जल्दबाजी में खत्म नहीं होंगी। ये परेशानियां हर हफ्ते कई गुना बढ़ रही हैं। राज कुंद्रा का एडल्ट कंटेंट के साथ संबंध का खुलासा होना शिल्पा के लिए भी उतना ही चौंकाने वाला था, जितना हम लोगों के लिए था। उसे इस बारे में नहीं पता था कि, हीरे और डुप्लेक्स बेईमानी की कमाई से आ रहे हैं।’
इसके आगे शिल्पा शेट्टी के करीबी ने बताया कि, शिल्पा अपने दोनों बच्चों वियान और समीशा को उनके पिता राज कुंद्रा की बेइमानी की कमाई से दूर करने का विचार कर रही हैं। वह राज से अलग होकर अब अपनी लाइफ अपने बच्चों के साथ जीने की प्लानिंग कर रही हैं। एक्ट्रेस के करीबी ने कहा कि, ‘हम जानते हैं कि, शिल्पा अपने पति राज कुंद्रा की संपत्ति का एक पैसा भी नहीं छूएंगी। वह रियलिटी शो को जज करके अच्छी खासी कमाई करती हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में भी ये बात कह दी है कि, वह अब काम करने के लिए तैयार हैं। ‘हंगामा 2’ और ‘निकम्मा’ के बाद, वह और फिल्में करने की तैयारी में हैं। बेशक राज को लंबी जेल हो जाए, लेकिन शिल्पा को अपने जीवन स्तर को बनाए रखने के लिए कोई परेशानी नहीं होगी।’
इस रिपोर्ट के अलावा ये दावा भी किया जा रहा है कि, शिल्पा ने बॉलीवुड में फिर से काम की तलाश शुरू कर दी है, ताकि वह अकेले अपने दोनों बच्चों वियान और समीशा को एक खुशहाल जीवन दे सकें। इसके लिए उन्होंने बॉलीवुड में अपने करीबी लोगों को याद किया है। खबरों के मुताबिक, डायरेक्टर प्रियदर्शन ने शिल्पा शेट्टी को अपनी फिल्म में एक रोल ऑफर किया है और ‘डांस चैप्टर 4’ में शिल्पा शेट्टी के को-जज अनुराग बसु भी एक्ट्रेस के साथ काम करते नजर आ सकते हैं।
फिलहाल, शिल्पा शेट्टी ने अब तक इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। ऐसे में इन खबरों में कितनी सच्चाई है, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। तो इस पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।