By Rinki Tiwari Last Updated:
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) पिछले कुछ समय से अपनी निजी जिंदगी के चलते काफी लाइमलाइट में हैं। 19 जुलाई 2021 को उनके पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) को पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद से ही वो जेल में बंद हैं। इस बीच एक्ट्रेस हाल ही में जम्मू-कश्मीर में स्थित वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचीं, जिसका एक वीडियो और कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, शिल्पा शेट्टी ने साल 2009 में लंदन बेस्ड बिजनेसमैन राज कुंद्रा संग शादी की थी। शिल्पा और राज दो बच्चों वियान राज कुंद्रा और समीशा शेट्टी कुंद्रा के पेरेंट्स हैं। कपल की 12 सालों की खुशहाल शादीशुदा जिंदगी में उस वक्त तूफान आया, जब राज कुंद्रा को अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें ऐप्स पर अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वो इस मामले के मुख्य साजिशकर्ता बताए जाते हैं। बहरहाल, शिल्पा शेट्टी तमाम मुश्किलों के बीच अपनी जिंदगी की गाड़ी आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही हैं।
(ये भी पढ़ें- शिल्पा शेट्टी की लव स्टोरी: गर्भवती पत्नी को छोड़ एक्ट्रेस के हुए राज कुंद्रा, ऐसी है कहानी)
अब आपको वो वीडियो दिखाते हैं। दरअसल, 15 सितंबर 2021 को शिल्पा शेट्टी वैष्णो देवी के दर्शन करने जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में पहुंचीं, जहां माता वैष्णो देवी की पवित्र गुफा है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, वह बुधवार को गुफा मंदिर के आधार शिविर कटरा पहुंचीं। पहुंचने के तुरंत बाद शिल्पा शेट्टी ने पुलिसकर्मियों के साथ घोड़े पर सवार होकर मंदिर की यात्रा की। यात्रा के दौरान उन्होंने 'जय माता दी' का जाप किया।
इस दौरान शिल्पा शेट्टी ने पत्रकारों से बात करते हुए अचानक माता वैष्णो देवी के दर्शन करने की वजह बताई। एक्ट्रेस ने कहा, “मैं यहां आकर बहुत खुश हूं। देवी-देवताओं की पुकार की वजह से ही मैं उनके दर्शन करने यहां आई।”
(ये भी पढ़ें- शिल्पा शेट्टी के 5 विवाद: रिचर्ड गेर संग किस से लेकर बोल्ड फोटोशूट तक, हुआ एक्ट्रेस का विरोध)
उनकी यात्रा के दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाती हुई नजर आ रही हैं। इसके अलावा उनकी कुछ तस्वीरों को न्यूज एजेंसी ‘ANI’ ने शेयर की हैं, जिनमें से एक में उन्हें घोड़े पर सवार होकर यात्रा करते हुए देखा जा सकता है।
Jammu & Kashmir: Actor Shilpa Shetty visited Mata Vaishno Devi Shrine in Katra, yesterday pic.twitter.com/imYSyvKJy1 — ANI (@ANI) September 16, 2021
फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, शिल्पा शेट्टी एक धार्मिक प्रवृत्ति की इंसान हैं, जो भगवान में काफी श्रद्धा रखती हैं। तो आपकी इस बारे में क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।