शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने दूसरी बार मां बनने पर दिया ये बड़ा बयान, बताया कब से चल रही थी इसकी तैयारी

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra) एक प्यारी सी बेटी की मां बनी हैं। एक्ट्रेस दूसरी बार सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। जानिए फिर से मां बनने के बाद क्या कहती नजर आईं एक्ट्रेस।

img

By Deepakshi Sharma Last Updated:

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने दूसरी बार मां बनने पर दिया ये बड़ा बयान, बताया कब से चल रही थी इसकी तैयारी

किसी भी महिला की जिंदगी का सबसे खूबसूरत पल तब होता है जब वो मां बनती है। आज के समय में पति-पत्नी आपसी सहमति के बाद ही एक नन्ही सी जान को इस दुनिया में लाने का फैसला करते हैं। खासकर तो एक महिला अपने होने वाले बच्चे के लिए क्या कुछ नहीं सोचती। ऐसा ही कुछ हाल बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra) का भी है, जोकि हाल ही में एक प्यारी सी बेटी की मां बनी हैं। उन्होंने फैंस के साथ इस बात की जानकारी एक पोस्ट के जरिए शेयर की। साथ ही बताया है कि उन्होंने अपनी बेटी का क्या नाम रखा। शिल्पा दूसरी बार सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं।

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और राज कुंद्रा (Raj Kundra) ने 22 नवंबर 2009 को शादी थी। इसके बाद दोनों एक प्यारे से बेटे के माता-पिता बने थे। उन्होंने 21 मई 2012 को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। दोनों ने अपने पहले बच्चे का नाम विहान राज कुंद्रा रखा। वहीं, अब दोनों एक बार फिर माता-पिता बन गए हैं। शिल्पा और राज ने महाशिवरात्रि के मौके पर अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी। उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि वह एक बेटी माता-पिता बन चुके हैं, जिसका नाम उन्होंने ‘समीशा’ रखा है। वहीं अब शिल्पा शेट्टी ने इस बात का खुलासा किया है कि वह काफी वक्त से इस बच्चे की प्लानिंग कर रही थीं। (ये भी पढ़ें: बेहद शानदार है दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया का आशियाना, यहां देखिए उनके घर की अनेदखी तस्वीरें )

एक वेब पोर्टल को दिए इंटरव्यू में शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने कई चीजों का खुलासा किया। एक्ट्रेस ने अपनी बात रखते हुए कहा कि हम लोग पांच साल से दूसरे बच्चे की कोशिश कर रहे थे। मैंने निकम्मा फिल्म साइन कर ली थी और हंगामा के लिए अपनी तारीखें फाइनल कर दी थीं। मुझे खबर मिली कि फरवरी में हम लोग फिर से माता-पिता बनने जा रहे हैं तब पूरे महीने लगाकर अपने काम के शेड्यूल को जल्दी-जल्दी खत्म कर लिया।

इसके साथ ही एक्ट्रेस ने आगे अपनी बात रखते हुए कहा कि मैनेजर और टीम की बदौलत सब कुछ बेहतर तरीके से हो पाया। फरवरी में लंबी छुट्टी लेने से पहले उन्होंने मुझे अपना ज्यादातर काम पूरा करने में मदद की। वैसे शिल्पा शेट्टी ने जैसे ही अपनी बेटी के जन्म की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की तो कई सारे बधाई संदेश उन्हें आने लगे। (ये भी पढ़ें: सलीम मर्चेंट से इस अंदाज में मुलाकात करते दिखे तैमूर अली खान, सिंगर ने बताया कैसे हैं छोटे नवाब )

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है। दोनों की शादी को अब 11 साल पूरे चुके हैं। मगर आज भी फैंस उनकी लव लाइफ के बारे में जानने के लिए काफी उत्साहित रहते हैं। वैसे शिल्पा राज की दूसरी पत्नी हैं। शिल्पा से पहले राज ने साल 2003 में कविता से शादी की थी। हालांकि, ये शादी ज्यादा समय तक चल नहीं पाई। ऐसे में दोनों ने तलाक ले लिया। बाद में राज की जिंदगी में शिल्पा शेट्टी आई।

वैसे दोनों की पहली मुलाकात तो लंदन में हुई थी, जब रियलिटी शो बिग ब्रदर (2007) जीतने के बाद शिल्पा शेट्टी काफी मशहूर हो गई थीं। दोनों की पहली मुलाकात शिल्पा के परफ्यूम ब्रांड S2 के प्रमोशन के दौरान हुई। राज ने शिल्पा के परफ्यूम ब्रांड को प्रमोट करने में मदद की थी। ऐसे में शिल्पा को राज का फ्रेंडली नेचर बेहद पसंद आया, जिसके बाद शिल्पा उन्हें मन ही मन चाहने लगी थीं। धीरे-धीरे दोनों ने डेटिंग करना शुरू कर दिया। इसी बीच कुछ दिनों तक डेटिंग के बाद 2009 में इन्होंने शादी कर ली। (ये भी पढ़ें: नीतू कपूर और उनकी नातिन समारा के इस वीडियो ने मचाया धमाल, तारीफ करते नहीं थक रहे हैं फैंस )

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

वैसे शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के फैंस की तरह हम भी उन्हें ढेर सारी बधाइयां देते हैं। साथ ही कमना करते हैं कि उनका परिवार हमेशा ही खुश रहे। आपको शिल्पा शेट्टी की खबर कैसी लगी हमें कमेंट करके बताइएगा, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरुर दें।
 

BollywoodShaadis