शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद सामने आए पुराने ट्वीट्स, पोर्न को बताया था सही!

हाल ही में, एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद उनके पुराने ट्वीट्स वायरल हो रहे हैं। आइए देखते हैं वो ट्वीट्स।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद सामने आए पुराने ट्वीट्स, पोर्न को बताया था सही!

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति व बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) इस वक्त अपनी गिरफ्तारी को लेकर सुर्खियों में हैं। उनके खिलाफ पोर्नोग्राफी फिल्में बनाने और सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का आरोप लगा है, जिसके बाद उन्हें क्राइम ब्रांच ने 19 जुलाई 2021 की देर रात को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उनके कुछ थ्रोबैक ट्वीट्स वायरल हो रहे हैं, जिसमें उन्होंने पोर्नोग्राफी के बारे में अपनी राय रखी थी। आइए आपको दिखाते हैं वो ट्वीट्स।

Shilpa Shetty With HUsband Raj Kundra

(ये भी पढ़ें- शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में हुए गिरफ्तार, जानें पूरा मामला)

पहले ये जान लीजिए कि, 19 जुलाई 2021 को क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल टीम ने राज कुंद्रा को पूछताछ के लिए बुलाया था, जिसके बाद एक्ट्रेस के पति से घंटों तक पूछताछ भी की गई और फिर उन्हें गिरफ्तार किया गया। राज की गिरफ्तारी के बाद क्राइम ब्रांच की तरफ से बताया गया है कि, फरवरी 2021 में क्राइम ब्रांच ने मुंबई में अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें कुछ एप्स पर दिखाने का मामला दर्ज किया था। क्राइम ब्रांच के मुताबिक, इस मामले में राज मुख्य साजिशकर्ता हैं और पुलिस के पास इसके पर्याप्त सबूत भी हैं।

Raj Kundra

राज कुंद्रा के लिए मुश्किलें अब और बढ़ती हुई नजर आ रही हैं और इसके पीछे की वजह उनके थ्रोबैक ट्वीट का वायरल होना है। राज ने 29 मार्च 2012 को एक ट्वीट में सवाल किया था कि, कैमरे पर सेक्स के लिए किसी को पैसे देना कानूनी क्यों है? अपने एक ट्वीट में उन्होंने लिखा था, ‘ठीक है तो ये रहा पोर्न बनाम वेश्यावृत्ति। कैमरे पर सेक्स के लिए किसी को भुगतान करना कानूनी क्यों है? ये एक-दूसरे से कैसे भिन्न है??’

Raj KundraTweet

(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई को हुए 3 साल पूरे, 1.5 करोड़ की रिंग फ्लॉन्ट करती दिखीं एक्ट्रेस)

इस ट्वीट के वायरल होने के बाद राज कुंद्रा के कुछ और आपत्तिजनक ट्वीट भी सुर्खियों में आने लगे हैं। अपने एक थ्रोबैक ट्वीट में राज ने लिखा था, ‘भारत: अभिनेता क्रिकेट खेल रहे हैं, क्रिकेटर राजनीति कर रहे हैं, राजनेता पोर्न देख रहे हैं और पोर्न स्टार अभिनेता बन रहे हैं...!" दूसरे में उन्होंने न्यूटन के नियम पर कटाक्ष किया था!

Raj Kundra tweet

Raj Kundra Tweet

राज कुंद्रा की गिरफ्तारी की पुष्टि मुंबई पुलिस कमिश्नर हेमंत नागराले ने ‘ANI’ को दिए एक बयान में की थी। कमिश्नर के मुताबिक, ‘फरवरी 2021 में दर्ज एक मामले में राज से पूछताछ की जा रही है, जो अश्लील फिल्मों के निर्माण और उन्हें कुछ ऐप्स के माध्यम से प्रकाशित करने से संबंधित है। हमने इस मामले में राज कुंद्रा को 19/7/21 को गिरफ्तार किया है, क्योंकि वह इस के प्रमुख साजिशकर्ता प्रतीत होते हैं। इस संबंध में हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं। जांच जारी है।’

Raj Kundra

राज कुंद्रा पर धारा 420 (धोखाधड़ी), 34 (सामान्य इरादा), 292 और 293 (अश्लील और अश्लील विज्ञापनों और डिस्प्ले से संबंधित) के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया गया। 20 जुलाई 2021 को 37वें एस्प्लेनेड मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में उन्हें पेश किया गया।

Raj Kundra

(ये भी पढ़ें- लवी सासन ने प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों की फोटोज कीं शेयर, हाल ही में दूसरे बेबी बॉय की बनी हैं मां)

फिलहाल, अब देखना होगा कि, इस मामले में आगे क्या होता है। इस न्यूज की अपडेट पाने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis