शिल्पा शेट्टी की फैमिली कोरोना वायरस से हुई संक्रमित, एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपने कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी एक पोस्ट के जरिए शेयर करके दी है। आइए आपको बताते हैं इस बारे में।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

शिल्पा शेट्टी की फैमिली कोरोना वायरस से हुई संक्रमित, एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

कोरोना वायरस महामारी ने पूरे देश में अपना भयंकर कहर बरपा रखा है। आम आदमी से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक इस खतरनाक वायरस के प्रकोप से बच नहीं पा रहे हैं। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) का पूरा परिवार इस वायरस की चपेट में आ गया है। एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है।

Shilpa Shetty Kundra

पहले ये जान लीजिए कि, पहले ये जान लीजिए कि, शिल्पा शेट्टी ने साल 2009 में राज कुंद्रा से शादी रचाई थी। शिल्पा की यह पहली शादी थी, लेकिन राज दूसरी बार शादी कर रहे थे। शिल्पा से पहले राज ने कविता से शादी रचाई थी, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच तलाक हो गया और दोनों अलग हो गए थे। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने शादी के बाद साल 2012 में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था, जिसका नाम वियान राज कुंद्रा रखा गया, वहीं फरवरी 2020 में एक्ट्रेस ने सरोगेसी के जरिए एक बेटी को जन्म दिया था।

(ये भी पढ़ें: मां शर्मिला टैगोर से काफी हद तक मिलते हैं उनके बच्चे, सबा अली खान ने वीडियो शेयर कर दिखाई झलक)

अब आपको बताते हैं शिल्पा की लेटेस्ट पोस्ट के बारे में। दरअसल, 07 मई 2021 को शिल्पा शेट्टी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में लिखा है, ‘पिछले आखिरी 10 दिन हमारी फैमिली के लिए काफी कठिन गुजरे हैं। मेरे ससुर कोरोना से संक्रमित हो गए थे, इसके साथ ही समीशा, वियान-राज, मेरी मां और आखिर में राज भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। वो सभी घर पर ऑफिशियल गाइडलाइंस के अनुसार अपने कमरे में आइसोलेशन में हैं और डॉक्टर की सलाह को फॉलो कर रहे हैं। हमारे घर के दो स्टाफ मेंबर्स भी पॉजिटिव पाए गए हैं और उन्हें मेडिकल सुविधा के अंडर ट्रीट किया जा रहा है।’

इसके आगे पोस्ट में लिखा गया है, “भगवान की दुआ से सभी रिकवरी के रास्ते पर हैं। मेरा टेस्ट निगेटिव आ गया है। सारे सेफ्टी उपाय प्रोटोकॉल के अनुसार फ़ॉलो किये जा चुके हैं और मैं BMC के लिए और उनकी अथॉरिटीज की तुरंत हेल्प और रिस्पांस के लिए ग्रेटफुल हूं। आपके प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया। कृपया हमें अपनी दुआओं में रखना जारी रखिएगा। प्लीज मास्क पहनिए, सैनिटाइज करिए, सेफ रहिए और चाहें आप कोविड पॉजिटिव हों या न हों, फिर भी मेंटली पॉजिटिव रहिए।” इसके साथ ही एक्ट्रेस के कैप्शन में लिखा है, “सभी लोग सेफ रहिए।”

(ये भी पढ़ें: लॉकडाउन में पार्टी करती दिखीं इनाया नौमी खेमू, मां सोहा अली खान ने शेयर किया मस्ती भरा वीडियो)

शिल्पा शेट्टी का बेटे वियान संग खेलते हुए वीडियो 

इससे पहले, एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने 17 अप्रैल 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने बेटे वियान के साथ स्लाइम से खेलने की बात कर रही हैं। वीडियो में दोनों अपने हाथों में स्लाइम लिए हुए हैं। लेकिन इस खेल में एक्ट्रेस अपने बेटे से हार गईं। वीडियो में देखा जा सकता है कि वियान का स्लाइम स्ट्रेचबल है, वहीं एक्ट्रेस का स्लाइम खींचने पर टूट जा रहा है। इसे शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी ने कैप्शन में लिखा था, ''अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए लॉकडाउन से बेहतर कोई अवसर नहीं है, और इसका मतलब यह नहीं है कि प्यार के लम्हें हर वक्त होते हैं कभी कभी युद्ध भी होता है और आज है स्लाइम का युद्ध। मैं इसको हार गई हूं, लेकिन मैं सीखूंगी कि कैसे इसे बेहतर बनाते हैं और फिर से वियान-राज के साथ युद्ध के मैदान में उतरूंगी। हम होंगे कामयाब। कैसे इसे बनाते हैं इसके बारे में जल्द पोस्ट करूंगी।''

फ़िलहाल, हम दुआ करते हैं कि एक्ट्रेस की फैमिली कोरोना वायरस से जल्द से जल्द रिकवर हो जाए।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis