By Rinki Tiwari Last Updated:
एक पत्नी के लिए सबसे दुखद पल वो होता है, जब उसका पति किसी मुश्किल में फंसा होता है। ऐसे में वो अपने पति की रक्षा की कामना करती है। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra) भी उन्हीं में से एक हैं। पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) को पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार किए जाने के बाद से ही शिल्पा, मंदिर व पूजा-अर्चना करके उनकी रिहाई की कामना कर रही थीं। इतना ही नहीं, राज के रिहा होने के बाद शिल्पा ने अपने आधे बाल तक मुंडवा दिए थे।
जी हां, राज कुंद्रा की रिहाई के ठीक एक महीने बाद शिल्पा शेट्टी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो एक साहसिक कदम उठाते हुए अपने सिर के आधे बाल मुंडवाती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते शिल्पा ने कैप्शन में लिखा था, “ये कैसे हुआ!!! मुझसे ज्यादा तो @wahid246 (हेयर स्टाइलिस्ट) डरे हुए थे।”
(ये भी पढ़ें- शिल्पा शेट्टी की लव स्टोरी: गर्भवती पत्नी को छोड़ एक्ट्रेस के हुए राज कुंद्रा, ऐसी है कहानी)
शिल्पा शेट्टी के इस साहसिक कदम की कई लोगों ने तारीफ की थी, लेकिन कुछ लोग आश्चर्यचकित भी थे कि, आखिर एक्ट्रेस ने ऐसा क्यों किया? हालांकि, अब एक्ट्रेस के इस कदम के पीछे की वजह का खुलासा हो गया है। दरअसल, ‘पिंकविला’ को शेट्टी परिवार के एक करीबी सूत्र ने बताया है कि, शिल्पा ने पति राज कुंद्रा की जमानत के लिए अपने सिर के आधे बाल मुंडवाने की मन्नत रखी थी। मन्नत पूरी होने के बाद एक्ट्रेस ने अपना वादा निभाते हुए अपने सिर के निचले हिस्से के बाल मुंडवा दिए थे।
राज कुंद्रा को 15 जुलाई 2021 को पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार किया गया था। कई बार कोर्ट में उनकी जमानत याचिका खारिज हुई और कई आरोप भी लगाए गए। इस बीच 16 सितंबर 2021 को शिल्पा शेट्टी जम्मू-कश्मीर में स्थित वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंची थीं। हैरानी की बात थी कि, उनके वैष्णो देवी दर्शन के कुछ दिन बाद यानी 21 सितंबर को राज कुंद्रा जमानत पर रिहा हो गए थे। जिस दिन शिल्पा वैष्णो देवी के दर्शन करने गई थीं, उसी दिन राज के खिलाफ सप्लीमेंटरी चार्ज शीट दाखिल की गई थी, जो राज को मुश्किल में डालने के लिए काफी थी। हालांकि, शायद शिल्पा की मन्नत ने राज को बचा लिया था।
(ये भी पढ़ें- शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का लग्जरी घर, देखें बेडरूम से लेकर मंदिर तक की यूनिक सजावट)
जब राज कुंद्रा जेल में थे, तब कई रिपोर्ट्स सामने आई थीं, जिसमें दावा किया जा रहा था कि, राज कुंद्रा की नाजायज संपत्ति से शिल्पा शेट्टी किनारा कर रही हैं। यही नहीं, वो उनसे अलग होने की भी प्लानिंग कर रही हैं। इस बीच जब 23 अक्टूबर 2021 को शिल्पा शेट्टी को राज के बिना मां सुनंदा और बच्चों के साथ अलीबाग जाते हुए स्पॉट किया गया, तो लोग शिल्पा और राज के बीच के रिश्ते में परेशानी के अनुमान लगाने लगे थे, लेकिन 24 अक्टूबर 2021 को करवा चौथ के मौके पर शिल्पा ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया था।
शिल्पा शेट्टी ने अपनी सासू मां के द्वारा भेजी गई सरगी का वीडियो अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया था, जिसमें ड्राई फ्रूट समेत एक नोट था। नोट में लिखा था, “मॉम और डैड की तरफ से हैप्पी करवा चौथ।” वहीं, एक्ट्रेस ने अपने करवा चौथ लुक की फोटो शेयर की थी। इसमें वो रेड कलर का सूट पहने नजर आ रही हैं। अपने लुक को उन्होंने लाल रंग की चूड़ियों, मांग में सिंदूर और मंगलसूत्र के साथ कंप्लीट किया था। एक्ट्रेस अपने करवा चौथ लुक में काफी खूबसूरत लग रही थीं।
(ये भी पढ़ें- शिल्पा शेट्टी के 5 विवाद: रिचर्ड गेर संग किस से लेकर बोल्ड फोटोशूट तक, हुआ एक्ट्रेस का विरोध)
फिलहाल, इस रिपोर्ट में कितनी सच्चाई है? ये तो शिल्पा ही बता सकती हैं। तो आपकी इस बारे में क्या राय है? तो आपकी इस बारे में क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।