By Rinki Tiwari Last Updated:
भाई-बहन का रिश्ता दुनिया का सबसे खूबसूरत रिश्ता होता है। भाई-बहन एक-दूसरे के साथ दुश्मनों जैसा लड़ते हैं, एक-दूसरे को बिना वजह टीज़ करते हैं, लेकिन जब दोनों को एक-दूसरे की जरूरत पड़ती है, तो किसी भी सिचुएशन में साथ खड़े होते हैं। ऐसा ही बॉन्ड ‘बिग बॉस 13’ की पूर्व कंटेस्टेंट शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) और उनके भाई शहबाज गिल (Shehbaz Gill) शेयर करते हैं। दोनों की स्पेशल बॉन्डिंग की झलक हाल ही में हमें उनके सोशल मीडिया फीड पर देखने को मिली। आइए आपको भी दिखाते हैं वो झलक।
पहले ये जान लीजिए कि, 27 जनवरी 1993 को पंजाब में जन्मी शहनाज गिल एक अभिनेत्री होने के साथ-साथ मॉडल और सिंगर भी हैं। शहनाज गिल ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2017 में आई फिल्म ‘सत श्री अकाल इंग्लैंड’ से की थी। इसके बाद उन्होंने ‘बिग बॉस 13’ में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री मारी थी, जिसमें उन्होंने अपनी नादान और क्यूट अदाओं से पूरे देश का दिल जीत लिया। शहनाज शो की सेकेंड रनरअप बनी थीं। शो के खत्म होने के बाद से ही शहनाज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के बीच सुर्खियां बटोरती हैं।
(ये भी पढ़ें- 'पांड्या स्टोर' फेम अक्षय खरोदिया ने गर्लफ्रेंड संग शादी की पोस्टपोन, लेटेस्ट इंटरव्यू में बताई वजह)
अब आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो। दरअसल, शहनाज गिल ने 19 मई 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शहनाज अपने भाई शहबाज से अपने बालों में चंपी करवा रही हैं और वो खुद वीडियो बना रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि, शहबाज अपनी बहन के बालों की चंपी करते-करते उन्हें परेशान करने लगते हैं। वहीं, शहनाज गुस्सा होने की बजाय मुस्कुरा रही होती हैं। दोनों भाई-बहन का ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
शहनाज और शहबाज एक-दूसरे के साथ बहुत खूबसूरत बॉन्ड शेयर करते हैं, इसमें कोई दोराय नहीं है। दोनों की सिबलिंग जोड़ी भी फैंस को बहुत पसंद आती है। इसी पसंद को देखते हुए दोनों ने एक साथ ‘लिटिल स्टार’ म्यूजिक एल्बम भी बनाया है। इस म्यूजिक एल्बम को शहनाज गिल ने प्रेजेंट किया है, जिसमें उनके भाई शहबाज और बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी ने काम किया है। इस म्यूजिक एल्बम का वीडियो भी आउट हो गया है, जिसे जॉर्जिया ने शेयर किया है। इसे अब तक करीब 5 मिलियन लोग देख चुके हैं।
‘जूम डिजिटल’ को दिए एक इंटरव्यू में शहबाज ने अपनी बहन शहनाज के साथ काम करने का अपना एक्सपीरियंस शेयर किया था। शहबाज ने बताया था कि, कैसे अपनी बहन के साथ काम करते हुए उन्हें काफी प्रेरित महसूस हुआ, और इसके पीछे की वजह उनकी बहन शहनाज हैं। शहबाज ने कहा था, ‘मेरे लिए तो वो भगवान है। शहनाज और मेरी कोई तुलना नहीं है।’
(ये भी पढ़ें- नीति टेलर ने शादी के लिए लहंगा चूज करने में की थी काफी मशक्कत, वीडियो शेयर कर बताई फीलिंग्स)
‘बिग बॉस 13’ के विनर व एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के बीच शो में काफी नजदीकियां देखने को मिली थीं। शो खत्म होने के बाद उनके फैंस को लगा था कि, दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, शहनाज और सिद्धार्थ हमेशा अपने रिश्ते को नकारते रहते हैं। लेकिन समय-समय पर सोशल मीडिया पर उनकी साथ में सामने आती तस्वीरें दोनों के अफेयर के रूमर्स में घी डालने का काम करती हैं। खैर, बात चाहे जो हो, फैंस दोनों को हमेशा एक साथ जोड़ते हैं और दोनों को प्यार से 'SidNaaz' कहते हैं।
(ये भी पढ़ें- श्वेता तिवारी-अभिनव कोहली के विवाद में बोले राजा चौधरी, कहा- 'वह एक अच्छी मां और पत्नी हैं')
फिलहाल, शहनाज गिल अपने भाई शहबाज के साथ काफी खूबसूरत बॉन्ड शेयर करती हैं। तो आपको दोनों का ये प्यारा वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।