Shatrughan ने बेटी Sonakshi की शादी पर दी प्रतिक्रिया, ट्रोलिंग के बीच एक्ट्रेस ने डिसेबल किया कमेंट

एक इंटरव्यू में अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने पहली बार अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी के बारे में बात की। इस बीच, सोनाक्षी ने ट्रोलिंग के चलते अपनी वेडिंग पोस्ट पर कमेंट सेक्शन भी बंद कर दिया है।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Shatrughan ने बेटी Sonakshi की शादी पर दी प्रतिक्रिया, ट्रोलिंग के बीच एक्ट्रेस ने डिसेबल किया कमेंट

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने 23 जून 2024 को अपने बांद्रा अपार्टमेंट में एक प्राइवेट सिविल वेडिंग सेरेमनी में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी रचाई। रजिस्टर्ड वेडिंग के बाद दोनों ने शिल्पा शेट्टी के रेस्तरां 'बास्टियन' में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी की मेजबानी की। हालांकि, जब से अभिनेत्री ने जहीर के साथ अपनी शादी की झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, तब से उन्हें उनके इंटर-रिलीजन वेडिंग के लिए काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने सोनाक्षी सिन्हा की जहीर इकबाल से शादी पर दी प्रतिक्रिया 

इन सबके बीच, सोनाक्षी सिन्हा के पिता और अभिनेता से राजनेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने पहली बार उनकी सिविल वेडिंग के बारे में खुलकर बात की। 'टाइम्स नाउ' के साथ एक इंटरव्यू में जब दिग्गज अभिनेता से उनकी बेटी की शादी के दिन उनकी भावनाओं के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि सोनाक्षी, जहीर के साथ बेहद खुश दिख रही हैं और उन्होंने कपल को आशीर्वाद दिया। 

sonakshi

उन्होंने आगे कहा, “ये भी कोई पूछने की बात है? हर पिता इस पल का इंतजार करता है, जब उसकी बेटी को उसके चुने हुए दूल्हे को सौंप दिया जाता है। मेरी बेटी जहीर के साथ सबसे ज़्यादा खुश नज़र आ रही है। उनकी जोड़ी सलामत रहे।”

शत्रुघ्न ने आगे बताया कि 44 साल पहले उन्होंने भी अपनी पसंद की एक बहुत ही सफल और मोस्ट टैलेंटेड लड़की से शादी की थी और वे उनके साथ खुशी-खुशी रह रहे हैं। हालांकि, अब उनकी बेटी सोनाक्षी की बारी थी, अपने जीवन के प्यार जहीर से शादी करने की। उनके शब्दों में, “44 साल पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी पसंद की एक बहुत ही सफल, बहुत ही खूबसूरत, बहुत ही प्रतिभाशाली लड़की पूनम सिन्हा से शादी की थी। अब सोनाक्षी की बारी है अपनी पसंद के लड़के से शादी करने की।”

shatrughn

सोनाक्षी सिन्हा का सिविल वेडिंग लुक

अपनी सिविल वेडिंग के लिए सोनाक्षी सिन्हा ने एक सिंपल ब्राइडल लुक अपनाया था। उन्होंने धागे से कढ़ाई की गई फ्लोरल पैटर्न वाली क्रीम कलर की साड़ी चुनी थी। उन्होंने अपने ड्रेप को सिंपल स्ट्राइप्ड ब्लाउज़ के साथ पहना था। दुल्हन ने कीमती रत्नों और पर्ल ड्रॉप्स से सजी विंटेज नेकलेस पहनी थी, साथ ही मैचिंग इयररिंग्स और ढेर सारी चूड़ियां उनके लुक को पूरा कर रही थीं। हल्का मेकअप, बिंदी और व्हाइट रोज से सजी बन हेयरस्टाइल ने उनके ब्राइडल लुक को और भी खूबसूरत बना दिया था।

sonakshi

Sonakshi Sinha ने अपने रिसेप्शन में पहनी रेड सिल्क साड़ी, 'बिंदी' और 'सिंदूर' फ्लॉन्ट करती आईं नजर। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी वेडिंग पोस्ट पर ट्रोलिंग के बीच कमेंट सेक्शन को किया बंद

अपनी सिविल वेडिंग के तुरंत बाद सोनाक्षी और जहीर ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कीं। इस खास मौके पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए न्यली मैरिड कपल ने एक दिल को छू लेने वाला कैप्शन लिखा और खुलासा किया कि उन्होंने उसी दिन शादी की, जिस दिन उन्हें सात साल पहले पहली बार प्यार हुआ था। हालांकि, जल्द ही पोस्ट ज़हीर और सोनाक्षी के लिए नफ़रत भरे कमेंट्स से भर गया, इसलिए उन्होंने कमेंट सेक्शन को डिसेबल कर दिया। 

sona

Sonakshi Sinha अपनी शादी में मां Poonam Sinha की विंटेज साड़ी और नेकलेस में दिखीं स्टनिंग। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, जहीर के साथ सोनाक्षी की शादी पर शत्रुघ्न सिन्हा की प्रतिक्रिया के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.