By Vidushi Gupta Last Updated:
बॉलीवुड सुपस्टार शाहरुख़ खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) समेत 8 लोगों को हाल ही में ड्रग केस में गिरफ्तार कर लिया गया है। ये सभी एक लग्जरी क्रूज लाइनर में रेव पार्टी कर रहे थे। इस बीच शाहरुख़ का पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर ने अपने बेटे के बारे में एक बेहद ही विवादित बयान दिया था। आइए आपको बताते हैं इस बारे में।
पहले ये जान लीजिए कि, शाहरुख़ और उनकी डिज़ाइनर वाइफ गौरी खान ने साल 1991 में शादी रचाई थी। शादी के 6 साल बाद दोनों ने अपने घर में एक बेटे का स्वागत किया था, जिसका नाम ‘आर्यन खान’ है। इसके बाद गौरी ने साल 2000 में अपनी बेटी सुहाना को जन्म दिया था। वहीं, ये कपल 2013 में सरोगेसी के जरिए अबराम खान का पैरेंट्स बना था।
(ये भी पढ़ें: शाहरुख खान ने बेटे आर्यन का बदला लेने के लिए बनाए थे 6 पैक एब्स, ये है पूरी वजह)
अब आपको बताते हैं शाहरुख़ खान के थ्रोबैक इंटरव्यू के बारे में। दरअसल, ‘ई-टाइम्स’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान से एक बार इंटरव्यू में उन चीजों के बारे में पूछा गया था, जिन्हें वो अपने बेटे आर्यन में उनकी टीनेज के दौरान देखना पसंद करेंगे। इसका जवाब देते हुए एक्टर ने बेहद ही विवादित बयान दिया था, जिसने उस दौरान मीडिया में सनसनी मचा दी थी। एक्टर ने बताया था कि, वो अपने बेटे आर्यन को वो सब करते देखना चाहते हैं, जो उनके पिता ने अपने टीनेज के सालों में नहीं एन्जॉय किया था। शाहरुख ने कहा था, “मैंने उससे कहा है कि, जब वो 3 या 4 साल का होगा, तब वो लड़कियों के पीछे भाग सकता है, ड्रग्स ले सकता है और सेक्स कर सकता है।”
This is what #SRK did teach to his son #AryanKhan, So he is not wrong at all. 🙏🙏🙏🙏👏 pic.twitter.com/9H0UdhNNIB — KRKBOXOFFICE (@KRKBoxOffice) October 3, 2021
हालांकि, शाहरुख खान यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे ये भी बताया था कि, वो चाहते हैं कि, उनके बेटे आर्यन खान की उनके वर्कर्स और स्टाफ से शिकायतें आएं, जिनकी बेटियां हैं। अपने विवादित स्टेटमेंट के आखिर में एक्टर ने कहा था कि, उनका बेटा पूरी तरीके से बिगड़ा हुआ होगा, और ये ऐसी चीजें हैं, जिन्हें वो भविष्य में अपने बेटे में देखना चाहेंगे। शाहरुख़ ने कहा था, “पहले से ही शुरुआत करना अच्छी बात होती है, उसे वो सब करना चाहिए, जो मैंने नहीं किया। अगर वो एक अच्छा लड़का है, तो वो घर से बाहर होगा। मैं अपने को-वर्कर्स से उसकी शिकायतें चाहता हूं, जिनकी बेटियां हैं। वो पूरी तरह से बिगड़ा हुआ लड़का होगा।”
(ये भी पढ़ें: शाहरुख खान ने बताया था क्यों रखा है अपने बड़े बेटे का नाम 'आर्यन', लड़की से जुड़ा है कनेक्शन)
इससे पहले, जब शाहरुख़ नेटफ्लिक्स के शो ‘माय नेक्स्ट गेस्ट नीड्स नो इंट्रोडक्शन' में डेविड लेटरमैन के साथ आए थे, तब उनसे पूछा गया था कि, क्या उनका बेटा अपने सुपरस्टार डैड की तरह हीरो बनना चाहता है। इस पर बिंदास डैडी ने जवाब दिया था, “मेरे बेटा अभिनय नहीं करना चाहता और मुझे लगता नहीं है कि, वो ये कर सकता है। लेकिन आप जानते हैं कि, भारत में अगर आप मूवी स्टार के बेटे हैं, तो आप भी मूवी स्टार बन जाते हैं। वो लंबा और अच्छा दिखता है। लेकिन मुझे नहीं लगता कि, उसमें वो है जो इस काम के लिए होना चाहिए और उसे इस बात का एहसास है। वो एक अच्छा लेखक है।”
फिलहाल, शाहरुख़ खान के इस इंटरव्यू से तो साफ है कि, उन्होंने अपने बेटे को काफी लाड़-प्यार से पाला है। तो आपकी इस बारे में क्या राय है? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।