By Rinki Tiwari Last Updated:
‘उड़ता पंजाब’, ‘कमीने’ और ‘कबीर सिंह’ जैसी शानदार फिल्मों के लिए मशहूर अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने साल 2015 में अपनी लाखों लेडी फैंस का दिल तोड़कर दिल्ली की रहने वाली मीरा राजपूत (Mira Rajput) के साथ शादी कर ली थी। शादी के बाद से ही शाहिद और मीरा अपनी प्यारी केमिस्ट्री से अपने फैंस का दिल जीतते नजर आते हैं।
शाहिद और मीरा एक बेहतरीन कपल होने के अलावा एक प्राउड पेरेंट्स भी हैं। साल 2016 में कपल ने अपनी बेटी मीशा कपूर का स्वागत किया था और साल 2018 में उन्होंने अपने बेटे जैन का स्वागत किया था। शाहिद और मीरा अपने दोनों बच्चों को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं। बेटे जैन के जन्म के दौरान अभिनेता ने मुंबई के वर्ली में एक घर आलीशान घर खरीदा था और हाल ही में अभिनेता ने बताया है कि, वह जल्द ही अपनी फैमिली के साथ वहां शिफ्ट होने वाले हैं।
(ये भी पढ़ें- शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की नेट वर्थ जानकर हो जाएंगे हैरान, 56 करोड़ रुपए का है कपल का आशियाना)
शाहिद कपूर ने साल 2018 में मुंबई के वर्ली में स्थित हाई राइज ‘थ्री सिक्स्टी वेस्ट’ बिल्डिंग का 42वां और 43वां फ्लोर खरीदा था। कहा जाता है कि, उनका ये घर करीब 56 करोड़ रुपए का है। पिछले काफी समय से इस घर के इंटीरियर का काम चल रहा था। शाहिद कपूर ने अपने नए घर में शिफ्ट होने के बारे में बात की है।
अभिनेता ने ‘ई-टाइम्स’ संग बातचीत में नए घर में शिफ्ट होने पर कहा, “हम जल्द ही वहां शिफ्ट होने की उम्मीद कर रहे हैं। वास्तव में, अगर सब कुछ ठीक रहा, तो यह इस साल ही होगा। हमें अपने बच्चों (मीशा और ज़ैन) के लिए और जगह की ज़रूरत थी। हमें वह घर बहुत पसंद आया। इसमें बहुत अच्छा माहौल था। यह अभी हमारे पास जो जगह है, उससे कहीं अधिक बड़ी जगह है।”
(ये भी पढ़ें- 'कुमकुम भाग्य' फेम शिखा सिंह ने लिखा इमोशनल नोट, कहा- 'अपना दूध पंप करके बेटी को दे रही हूं')
इसके आगे अभिनेता ने बताया कि, वक्त के साथ-साथ उनके बच्चे और उन्हें स्पेस की जरूरत है, इसलिए उन्होंने घर बदलने का फैसला किया। उन्होंने कहा, “बच्चे बड़े हो रहे हैं और उन्हें स्पेस की आवश्यकता होगी। अभी मेरे घर में सारी जगह मेरे बच्चों की है। मीरा और मुझे भी स्पेस की जरूरत है। बीतते समय के साथ, परिवार के लिए और अधिक जगह बनाना अत्यंत महत्वपूर्ण है। फैमिली अदरक की तरह होती है, फैलती रहती है। यह बढ़ता है और यह अद्भुत लगता है। और जैसे-जैसे यह बढ़ता है, आपको इसकी सभी बढ़ती जरूरतों के साथ इसे समायोजित करने में सक्षम होना चाहिए।”
मीरा राजपूत ने 5 अक्टूबर 2021 को अपने नए घर की एक झलक अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की थी। इस तस्वीर में कैजुअल लुक में उनके पति शाहिद कपूर अपनी लेडीलव को अपने घर के बारे में कुछ दिशा-निर्देश देते हुए नजर आ रहे थे। इन दोनों को आर्टिस्टिक सीढ़ियों पर खड़े हुए देखा जा सकता है। इसे शेयर करते हुए मीरा ने लिखा था, “@annkur.khosla एक समय पर एक कदम।”
(ये भी पढ़ें- बिपाशा बसु ने पति करण सिंह संग मनाया अपना 43वां बर्थडे, लिप-किस करता दिखा कपल)
फिलहाल, हम एक्टर के नए घर की झलकियां देखने के लिए बेकरार हैं। वैसे, शाहिद के इंटरव्यू पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।