By Prakash Joshi Last Updated:
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की पत्नी मीरा राजपूत कपूर (Mira Rajput Kapoor) ने 7 सितंबर 2020 को अपना 26वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर कई सेलेब्स से लेकर उनके फैंस ने उन्हें जन्मदिन की मुबारकबाद दी। इसी कड़ी में उनके पति शाहिद कपूर ने भी मीरा को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।
दरअसल, शाहिद कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर पत्नी मीरा राजपूत कपूर के जन्मदिन के मौके पर उनकी एक प्यारी तस्वीर शेयर की, जिसमें वो मल्टी कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं और उन्होंने एक हाथ अपने सिर के पीछे रखा हुआ है। इसके कैप्शन में शाहिद ने लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यार। आप अंदर से सुंदर हैं और मैं अपने जीवन में आपको पाकर धन्य हूं।" इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और खबर लिखे जाने तक इसे 1 मिलियन से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही फैंस भी इस पर कमेंट करके मीरा को बर्थडे विश कर रहे हैं। (ये भी पढ़ें: इस साल नहीं 2021 में हो सकती है आलिया भट्ट और रणवीर कपूर की शादी, जाने क्यों बदला प्लान)
मीरा की बहन प्रिया तुलशान और उनके बहनोई विदित तुलशान ने मीरा को उनके जन्मदिन पर शुभकामना दी थी। प्रिया और विदित ने अपने इंस्टाग्राम पर दिसंबर 2019 में U2 कॉन्सर्ट में अपने मिलन की तस्वीरें शेयर की थी। वहीं, प्रिया ने अपनी प्यारी बहना की अकेले की भी एक तस्वीर पोस्ट की थी।
साल 2018 में मीरा राजपूत कपूर अपने 24 वें जन्मदिन से दो दिन पहले अपने दूसरे बच्चे जैन कपूर को जन्म देने वाली थी, तब शाहिद ने अस्पताल में एक स्पेशल केक के साथ उन्हें सरप्राइज दिया था। शाहिद ने जूनियर कपूर और मीरा के जन्मदिन के आगमन के दोहरे जश्न के रूप में उनके लिए एक स्पेशल केक का बनवाया था। जिस पर लिखा था, "जस्ट हैचड, हैप्पी बर्थडे मदर हेन।" इसे डैफोडिल्स क्रिएशंस (जिसने केक बनाया था) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया था। इसके बाद मई 2020 को मीरा ने अस्पताल में एक दिन के जैन के साथ मनाई गई अपनी 'सबसे अच्छी जन्मदिन की पार्टी' में से एक थ्रोबैक तस्वीर पोस्ट की थी। (ये भी पढ़ें: बिपाशा बसु ने किया खुलासा, बोलीं- 'मेरे माता-पिता करण ग्रोवर के खिलाफ थे...')
इससे पहले 5 सितंबर 2020 को मीरा के बेटे जैन कपूर का दूसरा बर्थडे था। इस खास मौके पर मीरा ने बेटे जैन के दूसरे जन्मदिन के जश्न की सजावट की झलक दिखाई थी। अपनी इंस्टा स्टोरी पर फोटो शेयर करते हुए मीरा ने लिखा था, "मिडनाइट बर्थडे प्रिपेशन"। (ये भी पढ़ें: वर्क कॉल के दौरान अनुष्का शर्मा खाने लगी स्नैक्स, वीडियो देख फैंस बोले- 'आप प्रेगनेंट हैं...')
इसके बाद मीरा ने इंस्टाग्राम पर एक अन्य फोटो पोस्ट की थी, जिसमें कुछ गिफ्ट, खिलौने जैसे- ट्रक, कंस्ट्रक्शन थीम वाले पेपर रैप, खिलौने वाली कारें नजर आ रही हैं।
इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, "ये जुनून असली है #happybirthdayzain" ये फोटो फैंस को खूब पसंद आई और फैंस ने कमेंट करके जैन को बर्थडे विश किया था।
फिलहाल, कोरोना काल होने की वजह से मीरा ने अपना जन्मदिन घर पर ही पति शाहिद और अपने बच्चों (मीशा और जैन) के साथ ही मनाया। हम भी उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हैं। तो आपको शाहिद द्वारा शेयर की गई तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।