By Vidushi Gupta Last Updated:
टीवी एक्टर शहीर शेख (Shaheer Sheikh) और उनकी वाइफ रुचिका कपूर (Ruchikaa Kapoor) सितंबर 2021 में बेबी गर्ल के माता-पिता बने थे, जिनका नाम उन्होंने ‘अनाया’ रखा है। इसके बाद से ही फैंस कपल की बेटी का चेहरा देखने के लिए बेताब हैं। हाल ही में, एक्टर ने अपनी फैमिली के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनकी बेटी भी नजर आ रही हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, शहीर शेख ने प्रोड्यूसर एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस ‘आल्ट बालाजी’ की क्रिएटिव प्रोड्यूसर रुचिका कपूर के साथ नवंबर 2020 में शादी की थी। शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को गुपचुप तरीके से लंबे समय तक डेट किया था। 11 सितंबर 2021 को शहीर और रुचिका एक बेटी के माता-पिता बने थे। इसके बाद से ही दोनों अपनी पेरेंटहुड जर्नी को एंजॉय कर रहे हैं।
(ये भी पढ़ें: जेह अली खान का पीछा करने पर बुआ सबा का मीडिया पर फूटा गुस्सा, कहा- 'उसे प्रताड़ित करना बंद करो')
अब आपको दिखाते हैं एक्टर द्वारा शेयर की गई फोटो। दरअसल, 20 अक्टूबर 2021 को शहीर शेख ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी फैमिली के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जो ईद-ए-मिलाद के सेलिब्रेशन की लग रही है। इस तस्वीर में एक्टर की वाइफ रुचिका और उनकी बेटी भी नजर आ रही है। हालांकि, शहीर ने अपनी लाडली का चेहरा एक स्टीकर से छुपा रखा है। तस्वीर में उनकी फैमिली के सभी मेंबर्स कैमरे के लिए पोज देते दिखाई दे रहे हैं। इसके कैप्शन में एक्टर ने ‘फुल हाउस’ लिखा है।
इससे पहले, 19 अक्टूबर 2021 को रुचिका कपूर और शहीर शेख ने अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई थी। इस मौके पर रुचिका ने अपने हसबैंड के लिए अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने एक कैंडिड तस्वीर शेयर की थी, जिसमें रुचिका एक्टर की तरफ प्यार से देख रही हैं, वहीं शहीर आंखें बंद करके स्माइल करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके कैप्शन में रुचिका ने लिखा था, “उस व्यक्ति से शादी करिए, जो आपके जोक्स पर हंसता है...स्पेशली बुरे जोक्स पर...#lifeofadventure #1down #MadUs।”
(ये भी पढ़ें: करवा चौथ 2021: जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि से व्रत कथा तक, हर एक चीज के बारे में)
वहीं, शहीर ने भी अपनी पत्नी के साथ एक सेल्फी शेयर की थी, जिसमें रुचिका एक्टर के कंधे पर अपना सिर रखे हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान शहीर ने ग्रे शर्ट पहनी है, वहीं उनकी वाइफ ने एक मल्टीकलर्ड टॉप पहना है। इसके कैप्शन में शहीर ने एक इमोजी बनाई थी।
फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, हमें अभी शहीर और रुचिका की बेटी की झलक देखने के लिए और इंतजार करना पड़ सकता है। तो आपको एक्टर द्वारा शेयर की गई ये तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।