सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) के लाडले और इंटरनेट सेंसेशन तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) का आज तीसरा जन्मदिन है। आज नन्हें नवाब यानि टिमटिम पूरे 3 साल के हो गए। छोटे पटौदी के जन्मदिन के खास मौके पर उनके मम्मी-पापा यानी सैफ और करीना ने बीती शाम एक शानदार पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें उनके परिवार के साथ बॉलीवुड के बाकी स्टारकिड्स भी शामिल थे। वैसे तो तैमूर को जन्मदिन पर अपने चाहने वालों से खूब बधाइयां मिल रही हैं। लेकिन इसी बीच तैमूर को किसी ऐसे ने बधाई दी जो बेहद ही खास थी। जी हां, तैमूर के जन्मदिन के खास मौके पर उनकी बड़ी बहन सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने खूबसूरत फोटो शेयर करके उन्हें बर्थडे की बधाई दी हैं। जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने अपने छोटे भाई के जन्मदिन पर अपनी और तैमूर की एक अनदेखी तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। शेयर कि गई तस्वीर में तैमूर अली खान-सारा अली खान के साथ खूब मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वैसे ये कोई पहली बार नहीं हैं जब सारा ने तैमूर की कोई फोटो इस तरह शेयर की हो इससे पहले भी सारा ने कई बार परिवार के बाकी सदस्यों के साथ तैमूर की फोटो शेयर की हैं। (ये भी पढ़ें: Taimur Bday: करीना ने तैमूर के बर्थडे से पहले रखी शानदार पार्टी, छोटे नवाब ने ऐसे किया एन्जॉय)
सारा अली खान ने सोशल मीडिया पर तैमूर के साथ एक नहीं बल्कि तीन-तीन तस्वीर शेयर की है। पहली तस्वीर में तैमूर डाइपर में दिखाई दे रहे हैं तो दूसरी तस्वीर में सारा अली खान अपने हाथ से तैमूर को खिलाती हुई नजर आ रही हैं। वहीं तीसरी तस्वीर में सारा अली खान अपनी गोद में तैमूर के साथ बात करती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान उनके साथ भाई इब्राहिम अली खान भी नजर आ रहे हैं।
शेयर की गई तस्वीरों में सारा और तैमूर के बीच की बॉन्डिंग बेहद ही जबरदस्त नजर आ रही है। सारा ने इस तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई हो छोटे टिमटिम। आपको बता दें कि सारा तैमूर को प्यार से टिमटिम बुलाती हैं। सारा की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इन फोटोस को देखकर दोनों के फैंस अपनी प्रतिक्रिया देने से भी बाज नहीं आ रहे। (ये भी पढ़ें: दूसरे बच्चे की प्लानिंग पर करीना कपूर ने दिया ये जवाब, बताया इस मामले में सैफ के क्या हैं विचार)
वहीं आपको बताते चलें कि तैमूर अली खान के लिए बीती शाम जो पार्टी रखी गई थी, उसमें करीना कपूर और सैफ अली खान के अलावा करिश्मा कपूर-बबीता कपूर, समायरा, सोहा अली खान, इनाया खेमू और रीमा जैन भी मौजूद थे। इतना ही नहीं करण जौहर अपने बेटे यश जौहर के साथ तैमूर की बर्थडे पार्टी में पहुंचे हुए थे। तैमूर अपनी बर्थडे पार्टी में ब्लैक टी-शर्ट और व्हाइट ट्राउजर पहने हुए नजर आए। वहीं, मम्मी करीना कपूर पोल्का डॉट ब्लैक ड्रेस में और पापा सैफ अली खान ग्रे कलर की टी- शर्ट और जींस पहने काफी हैंडसम लग रहे थे।
तैमूर के बर्थडे पार्टी की थीम क्रिसमस रखी गई थी, जिसके आधार पर सारी तैयारियां की गई। वहीं, बर्थडे पार्टी के कई वीडियो और फोटोज इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। करीना कपूर ने पहले ही तैमूर के बर्थडे पार्टी से संबंधित सारी जानकारी दे दी थी। करीना ने बताया था कि तैमूर इस बार दो केक काटने वाले हैं। जिसमें एक केक पर हल्क बना होगा और एक पर सेंटा क्लाज। तैमूर की बर्थडे पार्टी में किसी भी तरह की कमी न रहे इस बात का खास ख्याल मम्मी करीना कपूर रखती हुई नजर आईं थी। (ये भी पढ़ें: Taimur Ali Khan Birthday: बेहद खास होगा इस बार तैमूर का बर्थडे, इस जगह करेंगे सेलिब्रेट)
सोशल मीडिया पर तैमूर अक्सर ही छाए रहते हैं उनकी कोई भी तस्वीर और वीडियो मिनटों में वायरल होने लगते हैं। वहीं इस खास मौके पर सैफ अली खान और करीना कपूर ने पैपराजी को केक खिलाया। स्टारकिड ने परिवार के साथ अपना तीसरा जन्मदिन भी बहुत धूमधाम से मनाया।
वैसे क्या आपको भी पसंद आया है सारा अली खान का तैमूर अली खान को बर्थडे विश करने का खास अंदाज तो हमें कमेंट करके जरुर बताइए। आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी हमें कमेंट करके बताना न भूलें, हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।