संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर बॉलीवुड में जल्द करेंगी डेब्यू, खुद एक्टर ने दी जानकारी

बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर (Sanjay Kapoor) की बेटी शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) इंडस्ट्री में डेब्यू करने को तैयार हैं। इस बात की जानकारी खुद संजय कपूर ने दी है। तो आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर बॉलीवुड में जल्द करेंगी डेब्यू, खुद एक्टर ने दी जानकारी

जहां एक तरफ बीते कुछ महीनों से बॉलीवुड में नेपाटिज्म (भाई-भतीजावाद) पर बहस छिड़ी हुई है। वहीं, इसी बीच बॉलीवुड के चर्चित स्टार किड्स में से एक, और एक्टर संजय कपूर (Sanjay Kapoor) की बेटी शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं। इस बात की जानकारी खुद संजय कपूर ने दी है। तो आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

दरअसल, बॉलीवुड इंडस्ट्री के गलियारों में काफी समय से ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि शनाया के डेब्यू का ऐलान होने वाला है, और अब आखिरकार शनाया के पिता संजय कपूर ने इस पर विराम लगा दिया है। संजय ने घोषणा कर दी है कि उनकी बेटी बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। (ये भी पढ़ें ; जब 'तैमूर' ने देखा था सैफ के हाथ में करीना के नाम का टैटू, तो ऐसा था छोटे नवाब का रिएक्शन)

संजय कपूर ने बताया कि, ''कोरोना वायरस महामारी के कारण शनाया कपूर के डेब्यू करने में देरी हुई है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि शनाया का डेब्यू बहुत जल्द होगा।'' 

शनाया कपूर के बॉलीवुड डेब्यू की खबर से उनके फैंस बहुत खुश हैं, और वह शनाया  को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेकरार हैं। डेब्यू के बाद यह पता चलेगा कि सोशल मीडिया पर अपनी अदाओं से फैंस का दिल जीतने वाली शनाया कपूर स्क्रीन पर अपने अभिनय कमाल दिखा पाती हैं या नहीं? उनके फैंस यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि वे किस फिल्म से अपना डेब्यू करेंगी। फिलहाल, अभी इसकी कोई जान​कारी सामने नहीं आई है। (ये भी पढ़ें ; काफी विवादित रही है महेश भट्ट की लव लाइफ, एक नहीं तीन एक्ट्रेस से चला अफेयर) 

वैसे, शनाया कपूर भले फिल्मी पर्दे पर अभी नजर न आई हों, लेकिन वह पिता के अनाउंसमेंट से पहले ही बॉलीवुड में पदार्पण कर चुकी हैं। शनाया कपूर ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द करगिल गर्ल' में बतौर अस्सिटेंट डायरेक्टर काम किया है। शनाया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इनके हजारों फैन फॉलाइंग है।

ये स्टार किड्स आपस में हैं बेस्ट फ्रेंड

शाहरूख खान की बेटी सुहाना खान, चंकी पांडेय की बेटी अनन्या पांडेय, बोनी कपूर की बेटी जान्हवी कपूर और शनाया आपस में बेस्ट फ्रेंड हैं। सभी एक-दूसरे के साथ अच्छा बांड शेयर करती हैं। जहां अनन्या पांडे साल 2019 में फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। वहीं, अब शनाया भी जल्द ही बॉलीवुड में डब्यू करने को तैयार हैं। जान्हवी कपूर तो पहले से ही इंडस्ट्री में धमाल मचा रही हैं। जान्हवी और अनन्या की तरह सुहाना भी एक्टिंग की दुनिया में कदम रखना चाहती हैं। फिलहाल, वह अभी न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में एक्टिंग की पढ़ाई कर रही हैं। कोरोना काल में वह मुंबई आई हुई हैं। इन दिनों वो अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। (ये भी पढ़ें ; सलमान खान की प्रेम लीला! जानें कैसे यूलिया वंतूर के साथ जुड़ा एक्टर का नाम और क्या है शादी का प्लान?)

फिलहाल, देखा जाए तो ये सभी स्टार किड्स बॉलीवुड की अगली पीढ़ी के रूप में आ रही हैं। अब देखना होगा कि इनमें से कौन बड़े पर्दे पर धमाल मचा पाता है। तो आपको इन स्टार किड्स में सबसे अच्छा कौन लगता है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis