सिंगर Sanam Puri अपनी मंगेतर Zuchobeni Tungoe संग शादी के लिए हैं तैयार, वेडिंग प्लान का किया खुलासा

पॉपुलर सिंगर सनम पुरी जल्द ही अपनी मंगेतर जुकोबेनी टुंगो के साथ नागालैंड में '2-संस्कृतियों के मिश्रण' वाली थीम पर शादी करने के लिए तैयार हैं। आइए आपको बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

सिंगर Sanam Puri अपनी मंगेतर Zuchobeni Tungoe संग शादी के लिए हैं तैयार, वेडिंग प्लान का किया खुलासा

सनम पुरी (Sanam Puri) उन टैलेंटेड सिंगर्स में से एक हैं, जो सॉन्ग राइटर और म्यूजिक कंपोजर भी हैं। वह अपनी मंत्रमुग्ध कर देने वाली सिंगिंग स्किल से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ते। अपने बैंड 'सनम' के लीड सिंगर होने के अलावा, उन्होंने बॉलीवुड में प्लेबैक सिंगर के रूप में भी काम किया है।

सनम ने साल 2015 में फिल्म 'गोरी तेरे प्यार में' के गाने 'धत तेरी की' से बतौर प्लेबैक सिंगर इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत की थी। फिल्म 'हंसी तो फंसी' का सॉन्ग 'इश्क बुलावा' बी-टाउन में उनके सबसे पसंदीदा गानों में से एक है। हालांकि, सिंगर अब अपनी पर्सनल लाइफ में भी आगे बढ़ रहे हैं, क्योंकि वह अपने जीवन के प्यार जुकोबेनी टुंगो (Zuchobeni Tungoe) के साथ शादी करने के लिए तैयार हैं।

सनम पुरी अपनी गर्लफ्रेंड जुकोबेनी टुंगो से शादी करने के लिए हैं तैयार 

सनम पुरी 11 जनवरी 2024 को नागालैंड में मॉडल से सिंगर बनीं अपनी मंगेतर जुकोबेनी टुंगो के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हाल ही में, 'ईटाइम्स' के साथ एक साक्षात्कार में सिंगर ने अपने वेडिंग प्लान के बारे में बात की। सनम ने खुलासा किया कि उनकी और जुकोबेनी की शादी उनकी एक पर्सनल प्रॉपर्टी में होगी, जो उनके दिलों में एक खास स्थान रखती है। सिंगर ने यह भी बताया कि वे एक प्यारे बैकग्राउंड में शादी की रस्में पूरी करेंगे। 

Sanam Puri

यह साझा करते हुए कि वे नई जर्नी शुरू करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, सनम ने कहा, "हमारी शादी नागालैंड के सुरम्य बैकग्राउंड पर बेस्ड होगी। शादी की मेजबानी हमारी एक पर्सनल प्रॉपर्टी में होगी। हम इस प्यारे और सुंदर स्थान पर अपने परिवार व दोस्तों का स्वागत करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो हमारे दिलों में एक खास स्थान रखता है।"

पंजाबी और नागा परंपराओं का मिश्रण होगी सनम पुरी और जुकोबेनी टुंगो की शादी 

इसी इंटरव्यू में सनम पुरी ने अपनी शादी की थीम के बारे में बात की। सिंगर ने कहा कि उनकी और जुकोबेनी की शादी दो संस्कृतियों का मिश्रण होगी। इसके बारे में अधिक जानकारी साझा करते हुए सनम ने बताया कि उनकी शादी पंजाबी परंपराओं और नागा लोगों के रीति-रिवाजों का मिश्रण होगी। 

Sanam Puri

सनम ने खुलासा किया, "हमारी शादी की थीम दो संस्कृतियों का एक मनोरम मिश्रण है, क्योंकि पंजाबी परंपराओं की जीवंतता नागा लोगों के अनूठे रीति-रिवाजों से मिलती है। हमें उम्मीद है कि हम इसे प्यार और प्रतिबद्धता के सामंजस्यपूर्ण प्रदर्शन में एकजुट होकर मतभेदों का एक सुंदर मिश्रण बनाएंगे।"

सनम पुरी और जुकोबेनी टुंगो की शादी में पूरे गांव को किया गया है इनवाइट

सनम पुरी ने यह भी साझा किया कि उनकी शादी दो दिनों तक होगी और इसमें उनके करीबी दोस्त व परिवार के सदस्य शामिल होंगे। इसके अलावा, सनम के इस खुलासे ने हमें सरप्राइज कर दिया कि कैसे नागा परंपरा के एक हिस्से के रूप में उनकी और जुकोबेनी की शादी में पूरे गांव को इनवाइट किया गया है। इस पर बात करते हुए सनम ने कहा, "हमारी गेस्ट लिस्ट में नागा परंपरा पर खास जोर देने वाले हमारे निकटतम और खास लोग शामिल होंगे, जिन्होंने पूरे गांव को इस खुशी के अवसर में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।"

Sanam Puri

सनम पुरी और जुकोबेनी टुंगो की सगाई

11 मार्च 2023 को सनम पुरी ने अपनी गर्लफ्रेंड जुकोबेनी टुंगो से सगाई की थी। दोनों ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपनी सगाई की कई झलकियां पोस्ट की थीं। इसके लिए सनम ने ब्लैक कलर का बंदगला कुर्ता चुना था, जिसकी स्लीव्स और राउंड नेक कॉलर पर जयपुरी प्रिंट था। उन्होंने अपने कुर्ते को मैचिंग पैंट और बूट्स के साथ टीमअप किया था। बंधे हुए बाल और ​हाफ शेव की हुई दाढ़ी उनके लुक में चार-चांद लगा रही थी। 

Sanam Puri

दूसरी ओर, जुकोबेनी पेस्टल कलर के एम्बेलिश्ड लहंगे में काफी सुंदर लग रही थीं, जिसमें हर तरफ मिरर, जरी और बीडवर्क था। उन्होंने अपने लहंगे को एक चोली के साथ जोड़ा था, जिसमें एक डीप नेकलाइन था और एक शीन दुपट्टे ने उनके लुक को पूरा किया था। स्मोकी आईज, रेड लिप्स और खुले बालों सहित ग्लैमरस मेकअप ने उनके लुक में चार-चांद लगा दिए थे।

Sanam Puri

फिलहाल, हम सनम पुरी और जुकोबेनी टुंगो की शादी की झलक देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते। तो आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis