सिंगर Sanam Puri ने Zuchobeni Tungoe से की व्हाइट वेडिंग, शीन गाउन में स्टनिंग दिखीं दुल्हन

मशहूर सिंगर सनम पुरी ने आज यानी 11 जनवरी 2024 को अपनी मंगेतर जुकोबेनी टुंगो संग शादी कर ली है। आइए आपको झलकियां दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

सिंगर Sanam Puri ने Zuchobeni Tungoe से की व्हाइट वेडिंग, शीन गाउन में स्टनिंग दिखीं दुल्हन

सनम पुरी (Sanam Puri) उन मोस्ट पॉपुलर सिंगर्स में से एक हैं, जो जानते हैं कि कैसे अपनी सुरीली आवाज से लोगों के दिलों की गहराइयों तक पहुंचना है। अपनी प्रोफेशनल लाइफ में वह अपने बैंड 'सनम' के लीड सिंगर हैं। सनम हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक प्लेबैक सिंगर के रूप में भी काम करते हैं। उनके दो सुपरहिट हिंदी गाने 'धत तेरी की' और 'इश्क बुलावा' हैं। हालाकि, सिंगर इस समय सातवें आसमान पर हैं, क्योंकि उन्होंने हाल ही में अपनी मंगेतर जुकोबेनी टुंगो (Zuchobeni Tungoe) के साथ शादी रचाई। अब उनकी व्हाइट वेडिंग की झलकियां इंटरनेट पर छा गई हैं।

सिंगर सनम पुरी ने नागालैंड में अपनी मंगेतर जुकोबेनी टुंगो संग की व्हाइट वेडिंग 

हाल ही में, सनम पुरी के एक फैन पेज ने सिंगर का उनकी मंगेतर जुकोबेनी टुंगो के साथ शादी के वचनों को स्वीकार करते हुए एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में हम देख सकते हैं कि पादरी दोनों को शपथ दिला रहे हैं। जिस तरह से सनम और जुकोबेनी प्यारी मुस्कान के साथ एक-दूसरे को देख रहे थे, उसने साबित कर दिया कि वे अपने जीवन में एक नई जर्नी शुरू करते हुए बेहद खुश हैं।

sanam puri

जुकोबेनी टुंगो और सनम पुरी अपनी शादी में बने क्रिश्चियन दूल्हा-दुल्हन 

सनम पुरी और जुकोबेनी टुंगो की शादी के लुक के बारे में बात करें, तो दोनों अपने बड़े दिन के लिए क्रिश्चियन दूल्हा और दुल्हन बने। जुकोबेनी को व्हाइट कलर के शीन वेडिंग गाउन में देखा जा सकता है। गाउन स्ट्रैपलेस था और इसमें एक लेयर्ड चोली और एक लॉन्ग ट्रेल के साथ फ्लोई लेयर्ड बॉटम था। उनके सिर पर रखी शीन व्हाइट वेल जुकोबेनी को एक परी की तरह बना रही थी।

sanam

जुकोबेनी ने सॉफ्ट मेकअप का विकल्प चुना था और अपने बालों को नीट-बन में बांधा था। पर्ल इयररिंग्स और लैसी हैंड कवर के साथ उन्होंने अपने लुक को फाइनल किया था। दूसरी ओर, सनम ब्लैक कलर के टक्सीडो में बेहद हैंडसम लग रहे थे, जिसे उन्होंने व्हाइट शर्ट के ऊपर पहना था। मैचिंग बूट्स, एक ब्लैक बो और एक फ्लोरल ब्रोच ने दूल्हे के लुक में चार-चांद लगा दिए थे।

sanam

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

सनम पुरी ने जुकोबेनी टुंगो के साथ अपनी शादी के बारे में किया खुलासा 

इससे पहले, 'ईटाइम्स' के साथ एक इंटरव्यू में सनम पुरी ने जुकोबेनी टुंगो के साथ अपने बड़े दिन के बारे में बात की थी। सिंगर ने खुलासा किया था कि उनकी शादी उनकी निजी प्रॉपर्टी में होने जा रही है, जो वास्तव में न्यूली मैरिड कपल के दिलों में एक खास जगह रखती है।

sanam

सिंगर ने यह भी कहा कि उनकी शादी दो दिन तक होगी और यह दो संस्कृतियों पंजाबी और नागा का मिश्रण होगी, जिसमें पंजाबी परंपराएं नागा रीति-रिवाजों से मिलेंगी। सनम ने यह भी बताया था कि हालांकि उनकी शादी में केवल करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल होंगे, लेकिन नागा परंपरा के अनुसार, उन्होंने अपने बड़े दिन पर पूरे गांव को आमंत्रित किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

सनम पुरी और जुकोबेनी टुंगो की सगाई

11 मार्च 2023 को सनम पुरी और जुकोबेनी टुंगो ने एक-दूसरे से सगाई की थी। उस खास दिन पर सनम पुरी ब्लैक कलर के बंदगला कुर्ते में बेहद हैंडसम लग रहे थे, जबकि जुकोबेनी टुंगो पेस्टल कलर के एम्बेलिश्ड लहंगे में बहुत सुंदर लग रही थीं।

sanam

फिलहाल, हम सनम व जुकोबेनी की शादी की और झलकियों का इंतजार नहीं कर सकते। तो आपको इनकी जोड़ी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis