By Rinki Tiwari Last Updated:
अपनी अदायगी के लिए मशहूर अभिनेत्री सना खान (Sana Khan) ने साल 2020 में अचानक बॉलीवुड इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ने का कारण धर्म को बताया था। इसके कुछ महीनों बाद एक्ट्रेस ने बिजनेसमैन मौलाना मुफ्ती अनस सैयद के साथ अचानक शादी रचा ली थी। शादी के बाद से ही एक्ट्रेस अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही हैं। इन दिनों सना खान अपने पति के साथ मालदीव में वेकेशन के मजे ले रही हैं, जिसकी झलकियां एक्ट्रेस ने फैंस के साथ शेयर की हैं। आइए देखते हैं।
(ये भी पढ़ें- अपने निकाह को एक महीना पूरा होने पर सना खान ने शेयर किया वेडिंग का अनदेखा वीडियो, लिखा स्पेशल मैसेज)
पहले ये जान लीजिए कि, सना खान ने सूरत के बिजनेसमैन मौलाना मुफ्ती अनस सैयद संग 20 नवंबर 2020 को शादी रचाई थी। शादी के बाद से ही सना हमेशा बुर्का पहने हुए नजर आती हैं। चाहे बात कश्मीर की हो, या फिर दुबई वेकेशन की, एक्ट्रेस को पूरे समय बुर्का पहने हुए देखा जाता है। बीते दिन यानी 8 अगस्त 2021 को सना खान ने मालदीव जाते हुए एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो पूरी तरह से बुर्के से ढकी हुई हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस को मस्ती में नाचते हुए भी देखा जा सकता है।
अब आइए आपको दिखाते हैं सना की मालदीव वेकेशन की झलकियां। दरअसल, एक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर 8 अगस्त 2021 को कुछ वीडियोज शेयर किए हैं, जिसमें कपल मालदीव में मस्ती करता हुआ देखा जा सकता है। इन वीडियोज में दोनों अपने रिसॉर्ट में शैंपेन पीते दिखाई दे रहे हैं।
इसके अलावा एक्ट्रेस ने 9 अगस्त 2021 को अपनी इंस्टा स्टोरी पर दो वीडियोज शेयर किए हैं। पहले वीडियो में सना अपना ब्रेकफास्ट फूड दिखा रही हैं, तो वहीं दूसरी वीडियो में उनके पति को मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, 'मैं तो डालूंगी ये वीडियो।'
(ये भी पढ़ें- सना खान ने पति अनस सैयद को दिया शानदार तोहफा, गिफ्ट पाकर शौहर ने कही ये बात)
अप्रैल 2021 में सना खान अपने लविंग हसबैंड अनस के साथ दुबई गई थीं। यहां उन्होंने अपने पति के साथ खूब मस्ती की थी, जिसकी झलकियां एक्ट्रेस ने 5 अप्रैल 2021 को अपने इंस्टा हैंडल से शेयर की थीं। पहली और दूसरी तस्वीर में जहां सना कैमरे के लिए पोज दे रही हैं, तो वहीं वीडियो में एक्ट्रेस को अपने पति के साथ डिनर का लुत्फ उठाते देखा जा सकता है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ‘हम दोनों को खाना पसंद है, यह देखते हुए हमें यहां आना था। स्वाइप करके देखिए, मेरे पति ने मेरे लिए एक और सरप्राइज प्लान किया था। यह वास्तव में बहुत मजेदार था और मुझे पसंद आया।’
(ये भी पढ़ें- मेलविन लुईस ने सना खान के आरोपों पर दिया अब तक का सबसे बड़ा बयान, जानिए कोरियोग्राफर ने क्या कहा)
फिलहाल, सना खान के वीडियोज को देखकर लगता है कि, वो मालदीव में खूब मस्ती कर रही हैं। तो आपको एक्ट्रेस के वीडियोज कैसे लगे? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।