By Varsha Kharkhodia Last Updated:
टीवी की पूर्व एक्ट्रेस सना खान (Sana Khan) ने भले ही इंडस्ट्री को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया हो, लेकिन वो अपनी तस्वीरों के कारण हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस ने 21 नवंबर 2020 को सूरत के बिजनेसमैन मौलाना मुफ्ती अनस संग निकाह करके सभी को हैरान कर दिया था। हालांकि, सना सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी हुई हैं। अब उन्होंने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो काफी महंगी चाय पीती नजर आ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
लेकिन पहले ये जान लीजिए, सना ने 21 नवंबर 2020 को मुफ्ती अनस से निकाह किया था। एक्ट्रेस के पति सूरत के बड़े बिजनसमैन और इस्लामिक स्कॉलर भी हैं। उनका परिवार हीरे का बिजनेस करता है। सना अक्सर अपने पति के साथ तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। 8 अक्टूबर 2020 को एक्ट्रेस ने धार्मिक वजहों से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था, जिसके कारण उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया था।
(ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंट काजल अग्रवाल ने पहनी 10,000 रुपये की येलो मैक्सी ड्रेस, दिखीं बेहद खूबसूरत)
अब बात करते हैं सना की लेटेस्ट तस्वीरों कीं, जिसमें वो दुनिया के सबसे ऊंचे रेस्तरां में सोने की चाय पीती नजर आ रही हैं। दरअसल, सना ने 20 मार्च 2022 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो दुबई के बुर्ज खलीफा में बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेस्तरां 'ऐटमॉस्फियर दुबई' में सोने की चाय को एंजॉय कर रही हैं। इस दौरान उनके पति भी उनके साथ हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ अपना क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सना ने लिखा, ''कभी अपनी लाइफ की तुलना उन लोगों से मत कीजिए, जो हराम की चीजें एंजॉय करते हैं। इस दुनिया में वो ज्यादा सफल दिखाई देते हैं, लेकिन अल्लाह के सामने वे कुछ नहीं हैं और यही वो चीज है, जो मायने रखती है।'' यहां देखिए उनकी तस्वीरें।
सना ने जिस लॉन्ज में ये चाय पी थी, वो दुनिया का सबसे ऊंचा रेस्तरां है। यहां चाय से लेकर खाना तक सब कुछ बेहद महंगा है। सना ने जो चाय पी थी, सिर्फ उसकी कीमत ही 160 दिरहम है। इंडियन करेंसी में इसकी वेल्यू लगभग 3300 रुपये है। इस चाय की कीमत किसी को भी हैरान कर सकती है।
(ये भी पढ़ें- क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल व्हाइट वेडिंग के बाद तमिल रीति से करेंगे शादी, हल्दी रस्म में दिखे खुश)
इससे पहले, एक इंटरव्यू में सना ने बताया था कि, उनकी और अनस की पहली मुलाकात कहां हुई थी। बकौल सना, ''हम पहली बार साल 2017 में मक्का में मिले थे। जिस दिन मैं भारत लौट रही थी, उस दिन की एक ब्रीफ मीटिंग थी। अनस का परिचय मुझसे एक इस्लामिक विद्वान के रूप में कराया गया था। मैं क्लैरिफाई करना चाहूंगी कि, वो मुफ़्ती नहीं बल्कि अलीम हैं। मैंने उन्हें साल 2018 के आखिरी में कांटेक्ट किया, क्योंकि मेरे पास धर्म को लेकर कुछ सवाल थे। उसके एक साल बाद हम 2020 में फिर से मिले। मेरा हमेशा से इस्लाम के बारे में और ज्यादा सीखने की तरफ झुकाव था।''
(ये भी पढ़ें- अलग होने की खबरों के बीच चारु असोपा-राजीव सेन ने एंजॉय की मूवी डेट, तस्वीरों में दिखा प्यार)
फिलहाल, सना और उनके पति अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं। वैसे, आपका सना की सोने की चाय के बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।