Arpita Khan ने एक बार Sonakshi Sinha को कहा था- 'भाभी', बाद में डिलीट कर दी थी पोस्ट

एक बार एक्टर सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने तस्वीरें शेयर करते हुए सोनाक्षी सिन्हा को 'भाभी' कहा था। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Arpita Khan ने एक बार Sonakshi Sinha को कहा था- 'भाभी', बाद में डिलीट कर दी थी पोस्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) इस समय जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) संग अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, जो 23 जून 2024 को होनी है। हाल ही में, उनकी शादी के बारे में एक रिपोर्ट आई है कि कपल की शादी की पार्टी मुंबई के मशहूर रेस्टोरेंट 'बास्टियन' में होगी। इस बीच, हमें सोनाक्षी और जहीर की कुछ पुरानी तस्वीरें मिलीं, जिन्होंने उनके रिश्ते की अफवाहों की पुष्टि कर दी थी।

जब अर्पिता खान ने एक तस्वीर शेयर कर सोनाक्षी सिन्हा को कहा था 'भाभी'

बता दें कि सोनाक्षी के बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल, सलमान खान के करीबी दोस्त के बेटे हैं और इसी वजह से पूरा खान परिवार उनसे काफी करीब है। ऐसे में जब जब सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने अपनी बर्थडे पार्टी होस्ट की थी, तो उसमें सोनाक्षी और जहीर दोनों शामिल हुए थे। जन्मदिन की पार्टी के दौरान उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, उनमें से एक में अर्पिता ने सोनाक्षी को 'भाभी' कहा था।

SONAKSHI SINHA

हालांकि, बाद में अर्पिता ने अपनी इंस्टा स्टोरी से उस पोस्ट को हटा दिया था। बाद में जब अर्पिता ने हुमा कुरैशी की ईद पार्टी की कुछ झलकियां शेयर की थीं, जिनमें जहीर को सोनाक्षी के कंधे पर हाथ रखे हुए देखा गया था। इसके बाद उनके रिश्ते की अटकलें तेज हो गई थीं।

SONAKSHI SINHA

SONAKSHI SINHA

जब सोनाक्षी सिन्हा ने तस्वीरें शेयर कर इंगेजमेंट का दिया हिंट

इससे पहले, जब सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टा हैंडल से कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, तब फैंस को इंगेजमेंट का शक हुआ था। दरअसल, 9 मई 2022 को सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक मिस्ट्री मैन के साथ पोज देते हुए अपनी तस्वीरें साझा की थीं। वायरल फोटो में सोनाक्षी अपनी बड़ी डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती हुई नजर आई थीं। 

SONAKSHI SINHA

SONAKSHI SINHA

SONAKSHI SINHA

फोटोज के साथ उन्होंने लिखा था, "मेरे लिए बड़ा दिन!!! मेरा एक सबसे बड़ा सपना सच होने वाला है... और मैं इसे आपके साथ साझा करने का इंतज़ार नहीं कर सकती। यकीन नहीं होता कि यह इतना आसान था!!!!" इसके बाद, फैंस ने उनकी सगाई की अटकलें लगाई थीं। हालांकि, बाद में एक्ट्रेस ने इसे अपने नेल ब्रांड की पब्लिसिटी स्ट्रेटजी बताई थी।

सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल की शादी की जानकारी

कई रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनाक्षी और ज़हीर 23 जून 2024 को शादी करने वाले हैं, जिसकी शुरुआत एक दिन पहले होगी। उनकी शादी में बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल होंगे। पूरी लिस्ट के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें

ZAHEER-SONAKSHI

Sonakshi Sinha के सी-फेसिंग होम की इनसाइड झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, हमें सोनाक्षी सिन्हा की शादी का इंतजार है। तो अर्पिता द्वारा सोनाक्षी को 'भाभी' कहे जाने पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.