एमएस धोनी के बाइक कलेक्शन के बाद साक्षी धोनी ने शेयर की फार्म हाउस की बेहतरीन तस्वीरें, यहां देखें

पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) का बाइक और गाड़ियों के प्रति कितना लगाव है, ये तो हम सभी जानते हैं। ऐसे में पहली बार क्रिकेटर की पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) ने माही के बाइक कलेक्शन और फार्महाउस की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

img

By Tripti Sharma Last Updated:

एमएस धोनी के बाइक कलेक्शन के बाद साक्षी धोनी ने शेयर की फार्म हाउस की बेहतरीन तस्वीरें, यहां देखें

जब-जब क्रिकेट की बात हो और पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का जिक्र न हो तो ऐसे कैसे हो सकता है। क्रिकेट की सरजमीं पर एक के बाद एक इतिहास बनाने वाले धोनी की गिनती आज उन उम्दा क्रिकेटर्स में की जाती हैं जो न केवल अपने समय में धुआंदार खेलते थे बल्कि उनके नाम न जाने कितने अनगिनत रिकॉर्ड हैं। गजब है वो जिद्दी बड़े हो गए, मैं लेटा तो उठ के खड़े हो गए। कुछ ऐसा ही सख्त-नरम मिजाज के लिए जाने-जाने वाले धोनी को जितनी क्रिकेट की गेंद और बल्ला भाता है उससे कई ज्यादा उनका खासा लगाव अपनी गाड़ियों और बाइक्स से हैं। भारतीय क्रिकेट का चेहरा पूरी तरह से बदल देने वाले माही यूं तो झारखंड के शहर रांची से आते हैं लेकिन अपने शानदार प्रदर्शन के साथ उन्होंने भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हर प्रशंसक के दिल में अपनी खास जगह बनाई है और आज लोग उन्हें 'कैप्टन कूल' के नाम से जानते हैं। 

महेंद्र सिंह धोनी के बारे में एक बात आम है जितना वो ऑन-फील्ड शांत रहते हैं उससे कई ज्यादा ऑफ-फील्ड अपनी बेटी के साथ मस्ती-मजाक के मूड रहते हैं। जिसका हाल उनका इंस्टाग्राम बयां करने के लिए काफी है। वैसे ये बात भी किसी से छिपी नहीं है कि एमएस धोनी का बाइक और कारों के प्रति प्यार कितना गहरा है। वो जब भी मैदान की पिच से कुछ समय का ब्रेक लेकर अपने घर रांची में होते हैं तो अक्सर बाहर आने-जाने के लिए बाइक का इस्तेमाल करते हैं। अभी तक हमें लगता था कि इस तरह के शौक केवल कैप्टेन कूल के ही हैं लेकिन अब इस फेहरिस्त में उनकी पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) का नाम भी शामिल  हो गया। जी हां, हाल ही में साक्षी ने अपने घर रांची से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें पहले तो फैन्स माही के बाइक कलेक्शन की जमकर तारीफ कर रहे हैं साथ ही साथ उनके घर को देख काफी हैरान हैं। (ये भी पढ़ें: उदिति सिंह से शादी की खबरों पर कुछ ऐसा था करण वाही का पहला रिएक्शन, कहा- मुझे तो पहले पता चलें)

कुछ दिनों पहले साक्षी सिंह धोनी ने अपने प्रशंसकों के साथ अपने रांची फार्महाउस से पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बाइक्स के कलेक्शन की एक झलक को शेयर किया था। रांची स्थित नए फार्म हाउस में धोनी ने अपनी मोटरसाइकिलों के लिए एक बिल्डिंग बनाई है। उनके मुख्य आवास से 50 मीटर की दूरी पर स्थित ये बिल्डिंग देखने में किसी शोरूम से कम नहीं लगती है। शहर के कई बाइक शोरूम महेंद्र सिंह धोनी के इस शोरूम के आगे आपको छोटे ही लगेंगे। धौनी के पास बेपनाह कार और बाइक्स का कलेक्शन है। इनमें फरारी 599 जीटीओ, हुमेर एच 2 और जीएमसी सिएरा शामिल हैं। दोपहिया वाहनों की बात करें तो धोनी के पास कावासाकी निंजा एच 2 कॉन्फेडरेट हेलकैट, बीएसए, सुजुकी हायाबुसा जैसी बाइक शामिल हैं। सबसे पहले तो आप ये कलेक्शन देखिए। 

वहीं अब साक्षी ने रांची स्थ्ति 'धोनी फार्महाउस रिंग रोड' से अपने घर की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। ये फार्महाउस देखने में इतना सुन्दर है कि जो पल भर के लिए आपकी सांसे रोक देगा। इस फार्महाउस में एक व्यायामशाला-स्विमिंग पूल, पार्क के साथ-साथ बाकी कई अन्य चीजों के लिए कई कमरे हैं। धोनी और साक्षी का कुत्तों के प्रति प्रेम इतना गहरा है कि उन्होंने अपने इस फार्महाउस में उनके लिए भी एक खास जगह बनाई है। साक्षी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर हाल ही में कुछ तस्वीरें शेयर की है। पहली तस्वीर में जहां धोनी का पालतू कुत्ता बंगले के सामने खड़ा हुआ नजर आ रहा है। वहीं दूसरी तस्वीर में साक्षी ने हरे-भरे बगीचे को दिखाया है। अन्य तस्वीरों में, धोनी की बाइक नजर आ रही हैं जो बंगले के ठीक सामने बने हुए गैराज में खड़ी हैं। बता दें इस फार्महाउस का नाम कैलाशपति है। (ये भी पढ़ें: बहन कंगना रनौत का रंगोली चंदेल ने एसिड अटैक के बाद मदद करने पर ऐसे किया शुक्रिया, शेयर किया ये पोस्ट)

महेंद्र सिंह धोनी-साक्षी धोनी की लव स्टोरी की बात करें तो माही के जीवन पर बनी फिल्म 'एमएस धोनी- ए अनटोल्ड स्टोरी' में तो आप देख ही चुके हैं कि धोनी और साक्षी की पहली मुलाकात एक फाइव स्टार होटल में होना दिखाया गया। लेकिन ये हकीकत नहीं है। महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी एक दूसरे को बचपन से जानते थे। धोनी और साक्षी के पिता रांची में एक ही कंपनी मेकॉन (MECON) में काम करते थे। उत्तराखंड की पृष्ठभूमि के होने के कारण दोनों परिवारों के बीच करीबी संबंध थे। दोनों उस वक्त रांची के एक ही स्कूल में पढ़ा करते थे। लेकिन इसके बाद साक्षी का परिवार देहरादून शिफ्ट हो गया जहां उनके दादा पहले से रहते थे और इसके बाद दोनों परिवारों के बीच संपर्क खत्म हो गया। मगर भगवान को कुछ और मंजूर था। इसके बाद जो कुछ हुआ वो आप फिल्म में देख चुके होंगे। दोनों की मुलाकात हुई, दोस्ती आगे बढ़ी और फिर ये दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। 

धोनी और साक्षी 2007 में दूसरी मुलाकात कोलकाता में हुई। उस वक्त भारत और पाकिस्तान के बीच ईडन गार्डन्स में मैच खेला जा रहा था। दोनों टीमें इसी होटल में रुकी थीं। होटल मैनेजमेंट की छात्रा साक्षी ताज होटल में ट्रेनिंग कर रही थीं। होटल के मैनेजर युद्धजीत दत्ता ने साक्षी की धोनी से मुलाकात कराई। ये साक्षी का वहां बतौर ट्रेनी आखिरी दिन था। इसके बाद धोनी ने दत्ता से साक्षी का नंबर मांगा और मैसेज किया। पहले साक्षी को लगा कि कोई धोनी बनकर उनके साथ मजाक कर रहा है लेकिन बाद में उन्हें यकीन हुआ कि ये ही महेंद्र सिंह धोनी ही थे। मार्च 2008 में दोंनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया। इसके बाद साक्षी टीम इंडिया के कप्तान के जन्मदिन में भी शामिल हुईं। दोनों ने अपने रिलेशन को बहुत दिनों तक सबसे छिपा कर रखा। लेकिन साल 2010 में दोनों की रिश्ते की भनक सभी को लग गई और उसी साल दोनों ने शादी कर ली। (ये भी पढ़ें: टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने इन्हें दिया अपनी शादी का पहला न्यौता, फैंस के साथ शेयर की पहली झलक)

(फोटो-साक्षी धोनी इंस्टाग्राम)

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के बाद से टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है। उन्होंने वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के साथ सेमीफाइनल में आखिरी मैच खेला था। न्यूजीलैंड से सेमीफाइनल में भारत को हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, दूसरी तरफ वह आईपीएल 2020 में खेलेंगे। लेकिन इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2020 में धोनी टीम का हिस्सा होंगे या नहीं, इस पर कुछ नहीं कहा जा सकता। आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताए साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

BollywoodShaadis