By Kavita Gosainwal Last Updated:
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की बेटी जीवा धोनी (Ziva Dhoni) किसी स्टार किड से कम नहीं हैं। जीवा की तस्वीरें व वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं, जिस पर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं। इतना ही नहीं, माही की लविंग वाइफ साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) भी अपनी क्यूट बेटी की झलकियां दिखाती रहती हैं। कुछ ऐसा ही एक बार फिर हुआ है। साक्षी ने अपनी बेटी की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने बताया है कि, उनकी लाडली बेटी बहुत जल्दी बड़ी हो रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीर।
पहले ये जान लीजिए कि, महेंद्र सिंह धोनी और उनकी वाइफ साक्षी धोनी फैंस के पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। दोनों 4 जुलाई 2010 को शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के पांच साल बाद दोनों ने अपने घर में एक प्यारी सी बेटी जीवा धोनी का स्वागत किया था। जीवा के आने के बाद साक्षी और धोनी की जिंदगी खुशियों से भर गई है।
(ये भी पढ़ें: 7 एकड़ में फैला है धोनी का आलीशान फार्म हाउस, देखें अंदर की तस्वीरें व वीडियोज)
आइए अब आपको जीवा की वो तस्वीर दिखाते हैं। दरअसल, 29 अगस्त 2021 को साक्षी धोनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी जीवा की एक क्यूट तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि, जीवा अपनी कमर पर अपना एक हाथ रखकर कैमरे के लिए पोज दे रही हैं। इस दौरान जीवा ने अपनी एक आंख को बंद किया हुआ है और चेहरे से प्यारा एक्सप्रेशन दे रही हैं। लुक की बात करें तो, जीवा ने व्हाइट कलर की फ्रील फ्रॉक पहनी हुई है, जिसके गले और बॉर्डर पर मल्टी कलर्ड के धागे से वर्क किया गया है।
(ये भी पढ़ें: धोनी की लाडली बेटी जीवा का स्टेडियम में पापा-पापा चिल्लाते वीडियो आया समाने, देखें मजेदार वीडियो)
इस तस्वीर के साथ साक्षी धोनी ने कैप्शन में लिखा है कि, ‘वह बहुत तेजी से बड़ी हो रही हैं।’ सोशल मीडिया पर जीवा की इस तस्वीर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। महज एक घंटे में इस तस्वीर को 2 लाख 28 हजार से भी ज्यादा लोगों ने पसंद किया है।
(ये भी पढ़ें: MS धोनी की बेटी जीवा की एक अनदेखी तस्वीर आई सामने, मां साक्षी के कंधे पर सोती दिखीं लाडली)
इससे पहले, साक्षी ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपनी बेटी संग एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी, जो उनके किसी वेकेशन की लग रही है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि, साक्षी और जीवा कमरे से बाहर की ओर खूबसूरत पहाड़ों को निहार रही हैं। इस दौरान साक्षी कुर्सी पर बैठी हुई हैं और जीवा बगल में खड़ी होकर अपनी मम्मी के गले में हाथ डाला हुआ है। ये तस्वीर उन दोनों के पीछे से क्लिक गई है, जिस वजह से तस्वीर में दोनों का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। हालांकि, तस्वीर में मां-बेटी का स्पेशल रिश्ता साफ झलक रहा है।
फिलहाल, साक्षी अपनी बेटी जीवा से बेहद प्यार करती हैं। तो आपको जीवा की ये तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।