By Shivakant Shukla Last Updated:
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) और उनकी बेटी ज़ीवा सिंह धोनी (Ziva Singh Dhoni) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में साक्षी ने अपनी बेटी के साथ एक मूवी देखी है।
सबसे पहले ये जान लीजिए कि, पांच वर्षीय ज़ीवा इंस्टाग्राम पर आधिकारिक अकाउंट है, जिसको 1.6 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। हालांकि, यह अकाउंट मम्मा @sakshisingh और पापा @ mahi81 द्वारा हैंडल किया जाता है।
मौजूदा समय में महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग 2020 की तैयारी में व्यस्त हैं, और साक्षी धोनी अपनी बेटी ज़ीवा का मनोरंजन करने में व्यस्त हैं। 8 सितंबर 2020 को साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो साझा किए। वीडियो में, हम मां-बेटी की जोड़ी को एक एनिमेटेड फिल्म 'पप एकेडमी' देखते हुए देख सकते हैं। साक्षी ने वीडियो को @ZivaSinghDhoni के साथ #pupacademy के रूप में कैप्शन दिया। नीचे दिए गए स्क्रीनशॉट को देखें:
7 जुलाई 2020 को महेंद्र सिंह धोनी का 39वां बर्थडे था। इस खास मौके पर उनकी ज़ीवा ने उन्हें सबसे खास तोहफा दिया था। ज़ीवा के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो अपलोड किया गया था, इसे शेयर करते हुए लिखा गया था, "हैप्पी बर्थडे पापा!" यह मेरे पापा के लिए है! आई लव यू @ Mahi7781" वीडियो में हम ज़ीवा को डोरिस डे के प्रसिद्ध, क्यू सेरा सेरा के साथ-साथ डैडी-बेटी की जोड़ी और उनके परिवार की कई तस्वीरों को स्लाइड शो के माध्यम से देख व सुन सकते हैं। (ये भी पढ़ें: धोनी के रिटायरमेंट पर पत्नी साक्षी हुईं भावुक, फोटो शेयर कर लिखा- 'आपने आंसुओं को रोका होगा...')
4 जुलाई 2020 को अपनी शादी की 10वीं सालगिरह के मौके पर साक्षी ने इंस्टाग्राम पर पति धोनी के साथ कुछ अनदेखी फोटोज भी शेयर की थी। साक्षी ने अपनी बेटी जीवा और पति धोनी संग फोटो शेयर करते हुए बेहद खूबसूरत मैसेज लिखा था। उन्होंने लिखा था कि, ''साथ चलते-चलते दस साल चलना एक टीमवर्क था। एक-दूसरे को जगह देने से हम काफी मैच्योर हो गए हैं साथ ही एक-दूसरे के लिए पागल होने के कारण हम कई बार करीब आए। जीवन में मामलों को प्राथमिकता देते हुए हमने उन लोगों के महत्व को महसूस किया। एक-दूसरे को बिना पुश किए निष्पक्ष खेलना हमें मजबूत बनाता है। उतार-चढ़ाव के दौरान एक साथ काम करते हुए हमने प्यार के जादू को समझा।'' (ये भी पढ़ें: धोनी ने शेयर किया पत्नी साक्षी का एक्टिंग वाला वीडियो, देखिए हंस-हंसकर दोनों का कैसा हुआ हाल)
साक्षी ने आगे लिखा था, ''इस खास दिन पर हम अपने माता-पिता, दोस्तों, रिश्तेदारों और भाई-बहनों के लिए काफी आभारी हैं। हम अपने खास दोस्तों को काफी मिस करते हैं जिन्होंने हमारे बुरे समय में हमें काफी सपोर्ट किया है।'' इसके साथ ही साक्षी ने अपने और एमएस धोनी के फैन्स को भी शुक्रिया कहा था। उन्होंने कहा था कि, ''उनके बगैर हम कुछ भी नहीं हैं।''
फिलहाल, महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी अक्सर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बेटी ज़ीवा की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हम उम्मीद करते हैं कि, इस छोटे से परिवार में ऐसे ही खुशियां बरकरार रहे। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके बताना ना भूलें, साथ ही यदि हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।