एक जैसे स्वेटर में दिखे पापा सैफ और उनके लाडले तैमूर, करीना ने शेयर की फोटो

एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने दो ऐसी फोटो शेयर की हैं, जिसमें सैफ और तैमूर को एक जैसे स्वेटर में देखा जा सकता है। आइए आपको दिखाते हैं फोटोज़।

img

By Deepali Srivastava Last Updated:

एक जैसे स्वेटर में दिखे पापा सैफ और उनके लाडले तैमूर, करीना ने शेयर की फोटो

बॉलीवुड सेलेब्स की सुपरहिट जोड़ियों में से एक एक्ट्रेस करीना कपूर खान ( Kareena Kapoor Khan) और एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की साथ में फोटोज़ सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। इसके साथ ही छोटे नवाब तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) भी कम पॉपुलर नहीं हैं। तैमूर पहले ऐसे स्टार किड हैं, जिनपर लोग जमकर अपना प्यार लुटाते हैं और कैमरापर्सन फोटोज़ खींचने के लिए तैमूर के आगे-पीछे घूमते रहते हैं। इन दिनों करीना कपूर खान अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एन्जॉय कर रही हैं। करीना आए दिन सोशल मीडिया पर सैफ और तैमूर के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। करीना ने हाल ही में अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो लगाई है और कुछ दिनों पहले तैमूर की एक फोटो शेयर की थी, इन दोनों फोटोज़ में सैफ और तैमूर एक जैसे स्वेटर में नजर आ रहे हैं।

सैफ और तैमूर की क्यूट फोटो देखने से पहले आपको ये बता दें कि करीना कपूर खान और सैफ अली खान दोबारा माता-पिता बनने जा रहे हैं। 4 साल पहले करीना-सैफ को बेटा हुआ था, जिसका नाम तैमूर अली खान है। 12 अगस्त 2020 को करीना और सैफ ने खुशखबरी देते हुए बताया था कि उनका बेटा तैमूर जल्द ही बड़ा भाई बनने वाला है। कपल ने जैसे ही ये गुड न्यूज अपने फैंस को दी थी, सभी ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया था। इसके बाद करीना-सैफ ने सभी का शुक्रिया भी अदा किया था।

करीना ने 19 नवंबर 2020 को बेटे तैमूर की एक फोटो शेयर की थी, जिसमें लिटिल बॉय तैमूर फ्रेंच फाइज़ खाते हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो में तैमूर ने जो स्वेटर पहना है उस पर यूएस का झंडा बना हुआ है। वहीं करीना ने 30 नवंबर 2020 को अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें करीना सैफ और तैमूर एक साथ खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो में खास बात ये है कि सैफ ने जो स्वेटर पहना है उस पर भी यूएस का झंडा बना हुआ है। ऐसे में यदि पिता और बेटे का स्वेटर एक जैसा ही है। (ये भी पढ़ें: अभिषेक बच्चन की कबड्डी टीम के नाम में छिपा है पिता-पत्नी और बेटी से जुड़ा राज, एक्टर ने बताई हकीकत)

सैफ-करीना के साथ ही सोशल मीडिया पर तैमूर के भी चर्चे खूब रहते हैं। तैमूर के जन्म के बाद से ही वो लाइमलाइट में आ गये थे और लोग उनकी एक झलक पाने के लिए कपल के घर के बाहर भीड़ लगाकर खड़े रहते थे। इस बात पर एक बार करीना कपूर ने लोगों पर अपनी नाराजगी भी जाहिर की थी और कहा था, 'अभी वो सिर्फ बच्चा है और वो भीड़ देखकर डर जाता है।' तैमूर की क्यूट तस्वीरें अक्सर सामने आती रहती हैं। यहां देखें तैमूर की क्यूट फोटोज़- (इसे भी पढ़ें: क्या आपने देखी हेमा मालिनी के साथ बेटी ईशा के बचपन की क्यूट तस्वीरें)

फैंस जितना प्यार तैमूर पर लुटाते हैं उससे कहीं ज्यादा वो सैफ-करीना की जोड़ी को भी पसंद करते हैं। सैफ और करीना की लव स्टोरी भी बेहद खास है। दोनों को साल 2008 में फ़िल्म 'टशन' की शूटिंग के दौरान प्यार हुआ था। सैफ शूटिंग सेट पर ही करीना के लिए खास पार्टी रखा करते थे, जिससे दोनों साथ में वक्त बिता सकें। एक बार सैफ ने करीना की मां से कहा था, 'वह अब मेरी है। मुझे उसके साथ पूरी ज़िन्दगी रहना है। हम दोनों को साथ रहना है।' (ये भी पढ़ें: आदित्य नारायण की शादी का कार्ड आया सामने, दिखी 'राज दरबार' की झलक)

इतना ही नहीं साल 2008 में रिलेशनशिप में आने के बाद सैफ ने अपने हाथ पर करीना का नाम हिंदी में इंक करवाया था। ये बात जब सामने आई थी तो लोग हैरान हो गये थे। सैफ और करीना ने एक-दूसरे को 3 साल तक डेट करने के बाद साल 2012 में शादी रचाई थी। साल 2016 में करीना ने बेटे तैमूर को जन्म दिया और अब दोबारा कपल पैरेंट्स बनने वाले हैं।

फिलहाल, सैफ-करीना और तैमूर तीनों ही फैंस के चहेते हैं और अब तैमूर बड़े भाई बनने वाले हैं। ऐसे में फैंस को कपल के नन्हे मेहमान का बेसब्री से इंतजार है। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? ये आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं और हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis