By Pooja Shripal Last Updated:
शादी का दिन जिंदगी का सबसे खास दिन होता है। हो भी क्यों न, शादी के बाद लड़का हो या लड़की, दोनों की जिंदगी बदल जाती है। ऐसे में जिंदगी की नई शुरुआत हर कोई अच्छे ढंग से करना चाहता है और लड़कियों की बात करें तो, वो अपने लाइफ पार्टनर के बारे में सोचकर इतना एक्साइटेड नहीं होतीं, जितनी शादी के जोड़े को लेकर होती हैं। इसलिए होने वाली दुल्हनें वेडिंग आउटफिट ऐसा चुनना चाहती हैं, जो अलग-खास और खूबसूरत हो। अब रंगों के मामले में भी दुल्हनों की पसंद बदल रही है।
आपको बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का पेस्टल पिंक कलर का लहंगा तो याद होगा ही, एक्ट्रेस के इस लहंगे ने एक नया ट्रेंड सेट किया था। अब अनुष्का की तरह ही आजकल की दुल्हनें भी अपंनी शादी पर अलग रंग और यूनिक लहंगे पहनना पसंद करती हैं। इतना ही नहीं अब मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी भी दुल्हनों की पहली पसंद बन गए हैं। हर दुल्हन का सपना होता है कि, वो भी सब्यसाची की कलेक्शन से वेडिंग आउटफिट पहने। हमें एक ऐसी ही दुल्हन मिलीं, जिनका नाम सौम्या चोपड़ा है, उन्होंने अपनी शादी पर सब्यसाची के कलेक्शन से ब्लश पिंक कलर का लहंगा पहना था। आइए आपको दिखाते हैं दुल्हन के खूबसूरत लहंगे की झलक।
सौम्या ने अपनी शादी पर ब्लश पिंक थीम के लहंगे को चुना, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। लहंगे पर चांदी और तांबे के धागों से ज़री व मोतियों से फूलों की बूटी बनाई गई थी। वहीं, इसके बॉर्डर पर चौड़ी जालीदार पैटर्न वाली कढ़ाई थी। सौम्या ने लहंगे के साथ हैवी एंब्रॉयडरी वाली बैकलेस ब्लाउज को मैच किया था। इस आउटफिट के साथ उन्होंने दो टुपट्टे लिए थे। एक दुपट्टा उनके कंधे पर टिका हुआ था, जबकि दूसरा उनके बन से जुड़ा हुआ था। शीर दुपट्टों के हेमलाइन पर तांबे के रंग की ज़री की कढ़ाई की गई थी और इसके चारों ओर बूटी की सजावट की गई थी।
ज्वेलरी की बात करें, तो उन्होंने अपने इस आउटफिट के साथ पुश्तैनी नेकलेस को कैरी किया था। उन्होंने अपने इस लुक को हीरे और मोतियों वाले जड़ाऊ नेकपीस, मैचिंग चांदबाली झुमकी, एक मीनाकारी चौड़ी माथा पट्टी, एक दक्षिण भारतीय नथ, हाथ फूल, चूड़ा और गुच्छों के पैटर्न वाले कलीरों सहित कुछ शानदार स्टेटमेंट ज्वेलरी पीस के साथ कंप्लीट किया था।
सौम्या ने अपने वेडिंग लुक को परफेक्ट बनाने के लिए बोल्ड आईज के साथ डेवी मेकअप चुना था। उन्होंने अपने लुक को लाइट फाउंडेशन, पिंक व बेज-कलर्ड स्मोकी आईशैडो, लोअर लैश लाइन, डिफाइंड आई ब्रो, मस्कारा लैशेज, कॉपर ब्लश टोन, हाइलाइटेड चीक्स, थिक आईलाइनर और न्यूड लिपस्टिक से कंप्लीट किया था। उनकी मेकअप की खास बात ये थी कि, ये सिंपल और लाइट होते हुए भी उभरा हुआ लग रहा था, जो उनकी शार्प आंखों की वजह से था। दरअसल, उनके मेकअप में आईज मेकअप चार-चांद लगाने का काम कर रहा था। वहीं, हेयर स्टाइल की बात करें तो, उन्होंने बालों का बन लगाकर उसे गुलाबी गुलाब और कॉर्नेशंस से सजाया हुआ था।
अब बात करते हैं दूल्हे के लुक की, तो अगर दुल्हन इतनी खूबसूरत हो, तो भला दूल्हा कैसे पीछे रह सकता है। सौम्या के मिस्टर परफेक्ट ने भी उन्हें मैच करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने दुल्हन के आउटफिट को मैच करते हुए ब्लश-पिंक कलर के फ्लोरल प्रिंट की शेरवानी सूट पहना, जिसमें वो काफी हैंडसम लग रहे थे। उन्होंने अपने इस लुक को पेस्टल गुलाबी रंग की पगड़ी और एक मोती व स्टोन जड़ित थ्री-टियर नेकपीस के साथ कंप्लीट किया था। उनके नेकपीस में पन्ना के मोतियों को भी जोड़ा गया था। दूल्हा और दुल्हन साथ में एकदम पिक्चर परफेक्ट लग रहे थे।
वैसे, सौम्या का ये लुक हमें तो बहुत पसंद आया। आपका इस पर क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।