Ridhima Pandit ने Shubman Gill संग वेडिंग रिपोर्ट्स को खारिज करने के बाद शेयर किए क्रिप्टिक नोट्स

क्रिकेटर शुभमन गिल संग वेडिंग रूमर्स को खारिज करने के बाद एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित ने कुछ क्रिप्टिक नोट शेयर किए। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Ridhima Pandit ने Shubman Gill संग वेडिंग रिपोर्ट्स को खारिज करने के बाद शेयर किए क्रिप्टिक नोट्स

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित (Ridhima Pandit) इस समय इंडियन क्रिकेटर शुभमन गिल संग शादी की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। हालांकि, उन्होंने इन अफवाहों को खारिज कर दिया है। अब, उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कुछ क्रिप्टिक नोट शेयर किए हैं।

शुभमन संग वेडिंग रूमर्स को खारिज करने के बाद रिद्धिमा ने शेयर किए क्रिप्टिक पोस्ट

हाल ही में, रिद्धिमा ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक कोट शेयर किया, जिसमें लिखा था कि प्राइवेट लोग अपनी पर्सनल लाइफ को छिपाते हुए सोशल मीडिया पर लाइफ के बारे में पोस्ट करना जानते हैं। पोस्ट के साथ रिद्धिमा ने यह भी बताया कि उन्हें पहले डाउट था कि उन्हें यह पोस्ट शेयर करना चाहिए या नहीं, लेकिन उनकी राय में वह प्राइवेट पर्सन हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह अपने फैंस के साथ अपनी अचीवमेंट्स को शेयर करती हैं, जिसे वह आगे भी जारी रखेंगी। उन्होंने लिखा, ''प्राइवेट लोग जानते हैं कि कैसे बिना किसी को अपनी लाइफ के बारे में बताए सोशल मीडिया पर रेगुलरली पोस्ट की जाती है।''

Ridhima Pandit and Shubman Gill

इसके साथ ही उन्होंने शादी जैसी अफवाहों के बारे में बात करते हुए कहा कि इस पर वह फोकस नहीं करेंगी, क्योंकि यह किसी की सिर्फ कल्पना मात्र है। एक्ट्रेस ने कहा कि वह सिर्फ अच्छी चीजों को लेकर सुर्खियों में रहना चाहती हैं। हालांकि, बाद में उन्होंने ये इंस्टा स्टोरी हटा दी। इसके अलावा, उन्होंने एक और क्रिप्टिक नोट शेयर किया है, जिसमें मजबूत होने के साथ चीजो को विनम्रता के साथ स्वीकारने पर जोर दिया गया है।

Ridhima Pandit and Shubman Gill

Shubman Gill से जुड़े फैक्ट्स: जानें जर्सी नंबर 77 की स्टोरी से उनके BFF और नेट वर्थ के बारे में

जब रिद्धिमा ने शुभमन संग वेडिंग रूमर्स को किया खारिज

बता दें कि बीते दिनों इस खबर ने मीडिया जगत में हलचल मचा दी थी कि रिद्धिमा पंडित दिसंबर 2024 में शुभमन गिल से शादी कर सकती हैं। हालांकि, जल्द ही रिद्धिमा ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया। 1 जून 2024 को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा अकाउंट से एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि लोग फोन करके उनसे इन खबरों के बारे में पूछ रहे हैं। उन्होंने इन खबरों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि इन दावों में कोई सच्चाई नहीं है और जब उनकी शादी होगी, तो वह खुद इसका खुलासा करेंगी।

Ridhima Pandit and Shubman Gill

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

Ridhima Pandit ने कराए हैं एग्स फ्रीज, कहा- 'इससे शादी का प्रेशर कम हुआ' पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, रिद्धिमा के क्रिप्टिक नोट पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis