रिद्धिमा कपूर ने भाभी अनीसा के बर्थडे पर शेयर कीं प्यारी तस्वीरें, करिश्मा-करीना ने भी किया विश

दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपनी भाभी अनीसा मल्होत्रा के जन्मदिन पर उनके संग कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। आइए देखते हैं वो फोटोज।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

रिद्धिमा कपूर ने भाभी अनीसा के बर्थडे पर शेयर कीं प्यारी तस्वीरें, करिश्मा-करीना ने भी किया विश

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) भले ही लाइमलाइट से दूर रहती हों, लेकिन वो अपनी फैमिली मेंबर्स के ख़ास मौकों पर उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करना नहीं भूलती हैं। इसी कड़ी में आज यानी 21 जनवरी 2021 को रिद्धिमा के कजिन अरमान जैन (Arman Jain) की पत्नी अनीसा मल्होत्रा जैन (Anissa Malhotra Jain) अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। इस ख़ास मौके पर रिद्धिमा ने अपनी भाभी के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया है।

ये तस्वीरें देखने से पहले ये जान लीजिए कि अरमान जैन, रिद्धिमा कपूर की बुआ रीमा जैन के बेटे हैं। दरअसल, रिद्धिमा के दिवंगत पिता ऋषि कपूर के दो भाई रणधीर कपूर व राजीव कपूर और एक बहन रीमा जैन हैं। रीमा जैन के दो बेटे अरमान और आदर जैन हैं। अरमान जैन की शादी फैशन डिज़ाइनर अनीसा मल्होत्रा से हुई है, जिनका जन्मदिन 21 जनवरी को होता है। वहीं, रिद्धिमा के अलावा ऋषि कपूर का एक बेटा रणबीर कपूर भी हैं। इसके अलावा, रणधीर कपूर की दो बेटियां करिश्मा कपूर और करीना कपूर हैं। इस तरह अनीसा मल्होत्रा की ननद रिद्धिमा, करिश्मा और करीना हैं। तो अपने भाभी के जन्मदिन के मौके पर इन तीनों ने उन्हें बर्थडे विश किया है। (ये भी पढ़ें: बचपन में बेहद क्यूट थे ऋषि कपूर और नीतू, बेटी रिद्धिमा ने शेयर की ये स्पेशल फोटो)

दरअसल, रिद्धिमा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भाभी अनीसा मल्होत्रा को विश करते हुए एक फैमिली फोटो शेयर की है। इस फोटो में रिद्धिमा के अलावा अनीसा, भाई अरमान जैन, आदर जैन और उनकी कथित गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया, मां नीतू कपूर समेत फैमिली के कई अन्य मेंबर्स नजर आ रहे हैं। इस फोटो में रिद्धिमा ने अनीसा की तस्वीर के ऊपर क्राउन की इमोजी लगाई है। वहीं, दूसरी तस्वीर में रिद्धिमा और अनीसा रेड कलर के आउटफिट्स में नजर आ रही हैं। इस फोटो पर रिद्धिमा ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे मेरी ब्यूटीफुल एंजल”।

करिश्मा-करीना ने भी किया अपनी भाभी को विश

करिश्मा कपूर और करीना कपूर ने भी भाभी अनीसा के लिए अपने-अपने हैंडल से इंस्टा स्टोरी लगाई है। करिश्मा ने अपने फैमिली मेंबर्स के साथ अनीसा की एक फोटो लगाई है, जिसमें वो डेनिम ड्रेस में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही करिश्मा ने अनीसा के साथ फोटो भी पोस्ट की है, जिसमें वो एक-दूसरे के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रही हैं। इसके कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा है, “मेरी फेवरेट गर्ल को हैप्पी बर्थडे।” (ये भी पढ़ें: 6 महीने की हुई रुचा गुजराती की नन्ही परी, एक्ट्रेस ने बेटी से कटवाया अनोखा केक)

वहीं, करीना कपूर ने अनीसा की एक खूबसूरत तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। इस पर उन्होंने एक बर्थडे स्टिकर लगाते हुए लिखा है, “हैप्पी बर्थडे ब्यूटीफुल..आपको बहुत सारा प्यार।”

साल 2020 में हुई थी शादी

अरमान जैन और अनीसा मल्होत्रा काफी वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे थे, जिसके बाद 3 फरवरी 2020 को दोनों ने शादी कर ली थी। साल 2014 में अरमान जैन और अनीसा मल्होत्रा की डेट करने की खबरें सामने आई थीं। हालांकि, उस वक्त अरमान ने इन सभी बातों से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि अनीसा सिर्फ उनकी बचपन की दोस्त हैं। मगर बाद में करीना कपूर ने दोनों की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें अरमान अनीसा को प्रपोज करते हुए नजर आ रहे थे। फिलहाल, अब दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंध चुके हैं। दोनों की वेडिंग पिक्चर्स जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। इस ग्रैंड वेडिंग में कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी शिरकत की थी। (ये भी पढ़ें: आयुष्मान खुराना ने पत्नी ताहिरा कश्यप के बर्थडे पर याद किया 20 साल पुराना किस्सा, शेयर किया ये पोस्ट)

Armaan Jain and Anissa Malhotra

फिलहाल, हम भी अनीसा को उनके जन्मदिन की ढेर सारी बधाईयां देते हैं। तो आपको अनीसा की ननदों द्वारा उनके बर्थडे पर शेयर की गई तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- kareenakapoorkhantherealkarismakapoorriddhimakapoorsahniofficial)
BollywoodShaadis