By Shivakant Shukla Last Updated:
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के निधन के बाद से उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) आए दिन सोशल मीडिया पर उनके साथ बिताए दिन को याद करके फोटोज शेयर कर रही हैं। कभी मां नीतू और पिता की कोई अनदेखी तस्वीर शेयर करती हैं तो किसी फोटो में पूरा परिवार साथ में नजर आता है। हाल ही में रिद्धिमा ने अपने पिता के फेवरेट गेम के बारे में भी बताते हुए एक तस्वीर शेयर किया है। आइए देखें फोटोज।
दरअसल, ऋषि कपूर को स्क्रैबल खेलना बहुत पसंद था। वह फ्री टाइम में इसी गेम को खेलकर टाइमपास करते थे। ऋषि कपूर की लाडली बेटी रिद्धिमा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो फोटोज शेयर की है। पहली फोटो में स्क्रैबल बोर्ड की फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- मेरे पिता को स्क्रैबल बहुत पसंद था। उन्होंने यह न्यूयॉर्क में खरीदा था। बता दें कि अमिताभ बच्चन ने भी अपने पोस्ट में बताया था कि ऋषि कपूर को स्क्रैबल खेलना बहुत पसंद था। वह शूटिंग पर इसे अपने साथ लेकर आते थे। जब भी शूटिंग के दौरान समय मिलता था तो कार्ड्स या बोर्ड लेकर बाकियों के साथ बैठ जाते थे। (ये भी पढ़ें: जब रणबीर को पड़ा जोरदार थप्पड़, जानें आखिर क्यों पिता ऋषि कपूर को उठाना पड़ा था हाथ)
वहीं, दूसरी फोटो में कपूर परिवार के साथ आलिया भट्ट नजर मुस्कुराहती हुई नजर आ रही हैं। सभी ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं।
गौरतलब है कि रिद्धिमा कपूर आखिरी बार अपने पिता ऋषि कपूर को जीभर कर देख भी नहीं सकीं थी। जब ऋषि कपूर का निधन हुआ तब वह अपने ससुराल यानी दिल्ली में थीं। कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन की वजह से वह दिल्ली से मुंबई नहीं पहुंच सकी थी, तो उन्होंने वीडियो कॉल पर पापा को अंतिम विदाई दी थी। फिलहाल, अंतिम संस्कार के एक दिन बाद वह परिवार के साथ दर्द बांटने के लिए मुंबई पहुंच चुकी हैं। (ये भी पढ़ें: ऋषि कपूर की लाडली बेटी रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर पापा की फोटो शेयर कर लिखा इमोशनल मैसेज)
ध्यान रहे कि सितंबर 2018 में ऋषि कपूर को ल्यूकेमिया (ब्लड कैंसर) का पता चलने के बाद वह पत्नी नीतू सिंह के साथ न्यूयॉर्क इलाज के लिए गए थे। वहां लगभग 1 साल इलाज करवाने के बाद वह सितंबर 2019 में भारत लौटे थे। वो लगभग ठीक ही थे, लेकिन 29 अप्रैल की रात अचानक उनकी तबीयत खराब हुई, जिसके बाद उन्हें मुंबई के सर एचएन रिलायंस अस्पताल (Sir H. N. Reliance Foundation Hospital) में भर्ती करवाया गया। और फिर गुरुवार यानी 30 अप्रैल की सुबह उनका निधन हो गया था। (ये भी पढ़ें: जब नाना बनने वाले थे अभिनेता ऋषि कपूर, दामाद ने शेयर की 10 साल पहले की ये तस्वीरें)
ऋषि कपूर आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन कई दशकों तक फिल्मों में दिए गए अपने अमूल्य योगदान से वो हमेशा के लिए अमर हो गए हैं।