By Shivakant Shukla Last Updated:
एक बेटी के लिए, उसके पिता उसका 'पहला प्यार' होते हैं और अपने पिता को खोना उसके लिए एक असहनीय दर्द जैसा होता है। रिद्धिमा कपूर साहनी भी वह बेटी हैं, जिन्होंने इस असहनीय दर्द को झेला है। 30 अप्रैल 2020 को रिद्धिमा ने अपने पिता ऋषि कपूर को हमेशा के लिए खो दिया था, जिसके बाद से ही वह अपने पिता संग तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इसी कड़ी में, आज यानी 25 मार्च 2021 को एक्ट्रेस ने अपने पिता की एक तस्वीर शेयर कर भावुक नोट लिखा है। आइए आपको दिखाते हैं वो फोटो।
पहले तो ये जान लीजिए कि, जब कपूर परिवार ने ऋषि कपूर की मत्यु हो जाने की खबर दी थी तो इस खबर ने उनके परिवार वालों, दोस्तों और पूरे देश को खामोशी में डाल दिया था। आम जनता के लिए तो यह खबर दुखद थी, लेकिन उनके परिवार वालों के लिए यह उस कड़वे सच जैसा था, जिसके साथ अब उनको पूरी ज़िन्दगी गुज़ारना था। ऋषि कपूर की मृत्यु के समय उनकी बेटी रिद्धिमा और उनकी नातिन समारा दिल्ली में थे, इस वजह से वे ऋषि जी के अंतिम संस्कार में शामिल न हो सके थे। ये दर्द रिद्धिमा के दिमाग में शायद घर कर गया है, तभी तो रिद्धिमा उस दिन से आज तक अपने पिता को खो देने का शोक मना रही हैं। (ये भी पढ़ें- सुजैन खान ने फोटो शेयर कर लिखा- '...मैं एक लड़का हूं' तो एक्स हसबैंड ऋतिक रोशन ने किया ये कमेंट)
हाल ही में, 25 मार्च 2021 को रिद्धिमा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में रणबीर कपूर, ऋषि कपूर, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर और उनकी बेटी समारा भी दिखाई दे रही हैं। तस्वीर में सभी मुस्कुराते हुए कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं।
इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में एक इमोशनल नोट लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'आपका प्यार हमारे रास्ते को रोशन करेगा- आपकी याद हमेशा हमेशा हमारे दिल में और हमारे साथ रहेगी!' इसके साथ ही उन्होंने एक हार्ट की इमोजी भी बनाई है। ️(ये भी पढ़ें- अनिल कपूर ने वाइफ सुनीता के बर्थडे पर शेयर किया खास पोस्ट, तो बेटी सोनम ने बताया मां का असली मतलब)
इसके अलावा, रिद्धिमा कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी एक फोटो शेयर करते हुए दिल की इमोजी भी बनाई है।
यही नहीं, नीतू कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में नीतू अपने पति के साथ किसी ट्रिप पर गई हुई हैं। वीडियो में ऋषि कपूर गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है, 'आज से 11 महीने पहले की हमारी आखिरी यात्रा के कुछ क्षण शेयर कर रही हूं।'
ऋषि कपूर की एक महीने की पुण्यतिथि पर रिद्धिमा कपूर साहनी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की थी और अपने दिवंगत पिता व अनुभवी अभिनेता ऋषि कपूर को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर याद भी किया था। इसके साथ ही उन्होंने अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की, जिसमे वह खुद, उनके पति भरत साहनी और उनकी बेटी समारा, उनकी मां नीतू और पिता ऋषि कपूर सब साथ नज़र आ रहे हैं। रिद्धिमा ने तस्वीर के सबसे ऊपर एक मैसेज भी लिखा था- 'say not in grief' और उन्होंने आगे लिखा कि 'वह जैसे भी थे बहुत अच्छे थे और मै उनका आभार प्रकट करती हूं। आज एक महीने हो गया है, आपको याद करते हुए।'
जानकारी के लिए बता दें कि, एक्टर ऋषि कपूर कैंसर से पीड़ित थे। जिसका उन्होंने अमेरिका में करीब एक साल तक इलाज भी करवाया था, लेकिन वह बीमारी से जंग नहीं जीत पाए। ऋषि कपूर का जन्म 4 सितंबर 1952 को हुआ था। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत अपने पिता राज कपूर की फिल्म 'श्री 420' से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में की थी। इसके बाद उन्हें 'मेरा नाम जोकर' में भी चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर देखा गया था, लेकिन 1973 में आई फिल्म 'बॉबी' को उनकी पहली फिल्म माना जाता है, क्योंकि इसमें वह बतौर लीड एक्टर कास्ट किए गए थे। इस फिल्म के डायरेक्टर भी उनके पिता राज कपूर ही थे, जिसके बाद ऋषि कपूर ने अपने करियर में सैकड़ों फिल्मों में काम किया और दर्शकों को अपनी एक्टिंग से खूब एंटरटेन भी किया। लेकिन वो ज़िंदगी जीते-जीते ज़िंदगी से ही हार गए और 30 अप्रैल 2020 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। (ये भी पढ़ें- अमृता अरोड़ा की पार्टी में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने मचाया धमाल, सामने आईं तस्वीरें)
फिलहाल, अपने पिता के अंतिम दर्शन न कर पाने का दर्द क्या होता है? ये तो सिर्फ रिद्धिमा कपूर ही जान सकती हैं। तो आपको रिद्धिमा द्वारा शेयर की गई फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट्स बॉक्स में जरूर बताएं और यदि कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।