By Vidushi Gupta Last Updated:
बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) और एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor) की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो एक फैमिली पर्सन हैं और सोशल मीडिया पर अपनी फैमिली की तस्वीरें शेयर करना पसंद करती हैं। थ्रोबैक फैमिली फोटोज शेयर करने से लेकर हर ओकेजन पर अपने फैमिली मेंबर्स को विश करने तक, रिद्धिमा अपने फैंस को लवली और रेयर तस्वीरें दिखाती रहती हैं। रिद्धिमा मां नीतू कपूर के साथ भी क्लोज बॉन्ड शेयर करती हैं और मदर्स डे से पर उन्होंने अपनी मां के साथ एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है।
पहले ये जान लीजिए कि, दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी एक सफल ज्वैलरी डिज़ाइनर हैं, जिनकी ज्वैलरी के चर्चे दूर-दूर तक हैं। उनकी शादी बिजनेसमैन भरत साहनी के साथ 25 जनवरी 2006 को हुई थी। शादी के करीब 5 साल बाद रिद्धिमा ने 23 मार्च 2011 को बेटी समारा को जन्म दिया। फैशन डिजाइनिंग और इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स करने के बाद रिद्धिमा ने बतौर ज्वैलरी डिज़ाइनर काम करना शुरू किया और आज वो फैशन इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना नाम हैं। रिद्धिमा अब आर ज्वैलरी नाम के ब्रैंड की मालकिन हैं।
(ये भी पढ़ें: नीलिमा अजीम-पंकज कपूर के तलाक से बेटे शाहिद पर हुआ था असर? एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में खुलकर की बात)
अब आपको दिखाते हैं वो पोस्ट। दरअसल, 09 मई 2021 को पूरी दुनिया मदर्स डे सेलिब्रेट कर रही है और रिद्धिमा ने इस दिन के शुरू होने से कुछ घंटे पहले ही इस ख़ास दिन का सेलिब्रेशन शुरू कर दिया। रिद्धिमा ने 08 मई 2021 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से मां नीतू कपूर के साथ एक तस्वीर शेयर की है। ये फोटो ब्लैक एंड व्हाइट है, जिसमें दोनों कैमरे के लिए स्माइल कर रहे हैं।
इस तस्वीर को शेयर करते हुए रिद्धिमा ने अपने कैप्शन में लिखा है, “मैं मजबूत महिला हूं क्योंकि एक मजबूत महिला ने मुझे बड़ा किया है। हैप्पी मदर्स डे मेरी आयरन लेडी। लव यू सबसे ज्यादा।”
(ये भी पढ़ें: टीना अंबानी ने मदर्स डे पर अपनी मां और सासू के लिए शेयर किया पोस्ट, लिखा- 'अलौलिक प्रेम')
इसके अलावा, रिद्धिमा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी मां, सासू मां और बेटी समारा के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
इससे पहले, 18 अप्रैल 2021 को रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो में नन्ही रिद्धिमा मां नीतू कपूर के कंधे पर बैठी नजर आ रही हैं और एक्ट्रेस भी कैमरे की ओर देखकर स्माइल कर रही हैं। तस्वीर में रिद्धिमा काफी क्यूट लग रही हैं। रिद्धिमा ने इस तस्वीर पर कई सारी हार्ट इमोजी बनाई थीं।
इस फोटो को नीतू कपूर ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीशेयर करते हुए लिखा था, “मेरा छोटा सा।”
फिलहाल, रिद्धिमा कपूर के इस पोस्ट पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं। तो आपको रिद्धिमा द्वारा शेयर की गयी ये तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।