By Varsha Kharkhodia Last Updated:
बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' और अपनी शादी के कारण चर्चा में बने हुए हैं। जब भी रणबीर और आलिया साथ नजर आते हैं, कैमरे उनकी तरफ मुड़ जाते हैं। हाल ही में, ये जोड़ी एक इवेंट में नजर आई, जहां उनके साथ एक्टर की भांजी भी दिखाई दीं। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।
पहले तो ये जान लीजिए कि, आलिया भट्ट काफी लंबे समय से रणबीर कपूर को डेट कर रही हैं, लेकिन काफी समय तक इन्होंने अपना रिश्ता एक्सेप्ट नहीं किया था। आलिया ने प्रोड्यूसर करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ पर पहली बार रणबीर के लिए अपना प्यार जाहिर किया था। इसके कुछ सालों बाद सोनम कपूर की वेडिंग रिसेप्शन में रणबीर और आलिया ने अपने रिलेशनशिप को आधिकारिक किया था और तभी से उन्हें अक्सर एक-दूसरे के साथ स्पॉट किया जाता है।
(ये भी पढ़ें- डिंपी गांगुली ने तीसरी प्रेग्नेंसी पर बच्चों के रिएक्शन पर की बात, बताया मजेदार किस्सा [Exclusive])
अब बात करते हैं उनके वायरल वीडियो की। दरअसल, बीते दिन रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को साथ में एक इवेंट में देखा गया था। उनका ये वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में उनके साथ एक बच्ची भी नजर आ रही है। जानकारी के लिए बता दें कि, ये बच्ची कोई और नहीं बल्कि रणबीर कपूर की भांजी समारा साहनी हैं। समारा, रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी की बेटी हैं। वो पहली बार पब्लिकली आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ कैमरे के सामने नजर आईं। यही कारण है कि, वो कैमरे के सामने इतना शरमा रही हैं। यहां देखिए वो वीडियो।
सोशल मीडिया पर यूजर्स इस बच्ची के बारे में पूछ रहे हैं। कोई पूछ रहा है कि, ये बच्ची कौन है? तो कोई पूछ रहा है कि, ये इतना शर्मा क्यों रही हैं। वहीं, कई लोगों ने इस बच्ची के चेहरे की तुलना रणबीर कपूर से की है। यहां देखिए कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स।
(ये भी पढ़ें- अनिल कपूर ने पत्नी सुनीता कपूर के बर्थडे पर लिखा प्यारा नोट, नाना-नानी बनने की एक्साइटमेंट की जाहिर)
इससे पहले, आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर संग शादी की प्लानिंग पर ‘NDTV’ संग बातचीत में कहा था कि, वह दिल से रणबीर से शादी कर चुकी हैं। उन्होंने कहा था, “मैं पहले से ही अपने मन में रणबीर कपूर से विवाहित हूं। मुझे लगता है कि, मैंने सालों पहले रणबीर कपूर से अपने मन में शादी कर ली है और ये गलत नहीं है।”
(ये भी पढ़ें- क्या जुबिन नौटियाल और 'कबीर सिंह' फेम निकिता दत्ता ने कर ली सगाई? देखें तस्वीरें)
फिलहाल, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में बिजी हैं। वैसे, आपको इनकी जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।