By Kavita Gosainwal Last Updated:
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के निधन को 30 अप्रैल 2021 को एक साल हो गया है। एक्टर की पहली डेथ एनिवर्सरी के मौके पर उनके पूरे परिवार समेत तमाम फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए याद किया। तो वहीं, अब दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर की छोटी बहन रीमा जैन (Reema Jain) का एक इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपने भाई को याद करते हुए बताया है कि, यह समय उनके परिवार के लिए काफी मुश्किल भरा है। आइए आपको बताते हैं रीमा जैन ने अपने इंटरव्यू में क्या कहा है।
पहले आप ये जान लीजिए कि, ऋषि कपूर की 29 अप्रैल 2020 की रात अचानक तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई के सर एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, लेकिन 30 अप्रैल 2020 की सुबह उनका निधन हो गया था। ऋषि कपूर के महज 10 महीने बाद ही 9 फरवरी 2021 को रीमा जैन ने अपने छोटे भाई राजीव कपूर (Rajiv Kapoor) को भी हमेशा के लिया खो दिया था, जो उनके लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं था। इतना ही नहीं, महज एक साल में अपने दोनों भाइयों को खोने के बाद अब उनके भाई रणधीर कपूर भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की वजह से कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट हैं, जिस वजह से रीमा जैन के लिए ये समय काफी कठिन है।
(ये भी पढ़ें: भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने अपने मम्मी-पापा को विश की मैरिज एनिवर्सरी, निरहुआ ने भी दी बधाई)
आइए अब आपको रीमा जैन के इंटरव्यू के बारे में बताते हैं। दरअसल, रीमा जैन ने ‘पिंकविला’ को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपने भाई ऋषि कपूर को खोने का दुख व्यक्त किया है और बताया है कि, वह उन्हें बहुत याद करती हैं। रीमा ने कहा कि, ‘हम उन्हें बहुत याद करते हैं। हमारी लाइफ में बहुत कुछ हो गया है। उनके चले जाने से हमारी लाइफ में बहुत कुछ बदल गया है।’ इसके आगे रीमा जैन ने कहा कि, ‘मैंने अपने दो भाई (ऋषि कपूर और राजीव कपूर) खो दिए हैं और मेरा एक भाई (रणधीर कपूर) अस्पताल में एडमिट है। मैं इस समय अच्छी स्थिति में नहीं हूं।’ वहीं, ऋषि कपूर को याद करते हुए रीमा जैन ने कहा कि, ‘बस प्रार्थना करो और मुझे आशा है कि, उनकी आत्मा शांति से आराम कर रही होगी। मैं बस उन्हें याद करती हूं।’
(ये भी पढ़ें: माही विज ने अपनी मम्मी का प्यारा वीडियो किया शेयर, ब्लैक चश्मे में पोज देते दिखीं एक्ट्रेस की मां)
इससे पहले, रणधीर कपूर ने ‘ई-टाइम्स’ को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने अपने दोनों भाइयों के निधन पर दुख व्यक्त किया था। एक्टर ने कहा था कि, ‘पिछला साल मेरी जिंदगी का सबसे दुखद समय रहा। ‘दुखद’ वास्तव में एक मामूली शब्द है, ‘सबसे बुरा’ सही रहेगा। 10 महीने के अंदर मैंने अपने दोनों भाइयों चिंटू (ऋषि) और चिंपू (राजीव) को खो दिया। यही नहीं, मैंने पिछले ढाई सालों में अपनी मां (कृष्णा कपूर) और बहन (ऋतु नंदा) को भी खो दिया। हम- मेरे तीन भाई और दो बहनें आपस में बेहद क्लोज थे। मैं, चिंटू और चिंपू हमेशा एक-दूसरे के साथ कनेक्टेड रहते थे। जब हम तीनों एक साथ होते थे, तो हमें किसी और की जरूरत नहीं पड़ती थी। हम आपस में ही खुश थे। हम एक मजबूत भीड़ थे। अब वो सब खत्म हो गया। कोई भी दिन ऐसा नहीं होता है, जब मैं उनके बारे में नहीं सोचता हूं। एक साल बीत गया, लेकिन उनकी यादें हमेशा मेरे जहन में रहेंगी। जिंदगी फिर कभी वैसी नहीं होगी। अब मैं अकेला महसूस करता हूं।’
(ये भी पढ़ें: ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान ने बेटे ऋधान को विश किया बर्थडे, शेयर किया क्यूट वीडियो)
रीमा जैन राज कपूर की छोटी बेटी हैं। उनकी शादी बिजनेसमैन मनोज जैन से हुई थी और दोनों के दो बेटे और एक बेटी हैं, बेटे का नाम अरमान जैन और आदर जैन व बेटी का नाम शिवानी है। रीमा जैन के दोनों बेटे बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रख चुके हैं और अब वह अपने करियर पर ध्यान दे रहे हैं।
फिलहाल, ये बात तो सच है कि रीमा जैन के लिए ये समय बिल्कुल भी आसान नहीं है। तो रीमा जैन के इस इंटरव्यू पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।