By Shivakant Shukla Last Updated:
टेलीविजन की सबसे प्यारी जोड़ी रवि दुबे (Ravi Dubey) और सरगुन मेहता (Sargun Mehta) हमें कपल गोल्स देने में कभी फेल नहीं होते। दोनों की शादी को 8 साल से ज्यादा का समय बीत चुका है, ऐसे में सरगुन मेहता की प्रेग्नेंसी की खबरें बार-बार मीडिया में छाई रहती हैं। हाल ही में, रवि ने फैमिली प्लानिंग के बारे में बात की है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।
(ये भी पढ़ें: ईशा देओल के 40वें जन्मदिन की फोटोज: व्हाइट ड्रेस में दिखीं एक्ट्रेस, बॉलीवुड के दोस्तों ने की शिरकत)
इससे पहले कि, हम आपको रवि के इंटरव्यू के बारे में बताएं, आइए पहले रवि और सरगुन की प्रेरक प्रेम कहानी पर एक नजर डाल लेते हैं। रवि और सरगुन की पहली मुलाकात शो ‘12/24 करोल बाग’ के सेट पर हुई थी। यहीं से दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी। दोनों पहले दोस्त बने थे और फिर धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई थी। दोनों ने करीब 4 सालों तक एक-दूसरे को डेट किया। इस बीच दोनों रियलिटी शो ‘नच बलिए’ सीजन 5 में बतौर कंटेस्टेंट भी एक साथ नजर आए थे। यहां पर रवि ने सरगुन को अपने घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया था, जिसका जवाब सरगुन ने भी ‘हां’ में दिया था और फिर दोनों ने 7 दिसंबर 2013 को शादी कर ली थी। वहीं, अब दोनों अपनी मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं।
(ये भी पढ़ें: सनी लियोनी के तीनों बच्चों का संस्कारी रूप देख लोग हुए हैरान, इंटरनेट पर वायरल हो रहा वीडियो)
अब आइए आपको रवि दुबे के लेटेस्ट इंटरव्यू के बारे में बताते हैं। दरअसल, हाल ही में 'हिंदुस्तान टाइम्स' को दिए एक इंटरव्यू में रवि ने पिता बनने के बारे में बात की। कुछ समय पहले, उन्होंने घोषणा की थी कि, कुछ अच्छा होने वाला है, और फैंस ने अनुमान लगाया था कि, कपल माता-पिता बनने के लिए बिल्कुल तैयार है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बारे में बात करते हुए रवि ने कहा, "ऐसी कोई योजना नहीं है। मैं अपने फैंस से प्यार करता हूं और उन्होंने खुशी से अनुमान लगाया। लेकिन कहीं न कहीं, अभी ये थोड़ी दूर है।"
37 वर्षीय अभिनेता ने आगे खुलासा किया कि, जिस क्षण हम एक कपल को कुछ अच्छा बोलते हुए देखते हैं, तो हम यह निष्कर्ष निकालते हैं कि, वे जल्द ही माता-पिता बनेंगे। रवि ने यह भी कहा कि, उनकी शादी के आठ वर्षों में अरबों कारण रहे हैं, जब उन्होंने खुशी महसूस की है। हालांकि, परिवार शुरू करने का विचार उनके दिमाग में अभी नहीं आया है। रवि ने यह भी साझा किया कि, निकट भविष्य में अभी परिवार शुरू करने की योजना नहीं बना रहे हैं। अभिनेता ने कहा, "हमने अभी फैमिली प्लानिंग नहीं की है, मैं इसे निकट भविष्य में भी नहीं देख रहा हूं, अभी हम व्यवस्थित रूप से चल रहे हैं।"
(ये भी पढ़ें: रणवीर सिंह से पूछा गया- 'हग पसंद है या किस?', एक्टर के जवाब ने साबित किया दीपिका क्यों हैं इतनी लकी)
वर्क फ्रंट की बात करें तो, रवि आखिरी बार वेब सीरीज 'जमाई राजा 2.0' में नजर आए थे। तो एक्टर के इस इंटरव्यू पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।