By Rinki Tiwari Last Updated:
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपनी शानदार एक्टिंग और अपनी एनर्जी से भरी पर्सनैलिटी के लिए जाने जाते हैं। यही नहीं, अक्सर उनका जबरदस्त जवाब भी लोगों को हैरान और चुप कर देता है। ऐसा ही हाल ही में हुआ, जब उनसे उनकी बेटी के नाम के बारे में सवाल किया गया।
जैसा कि, आप जानते हैं कि, रणबीर सिंह फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म लिंग भेदभाव पर बनी सामाजिक फिल्म है, जिसमें रणवीर एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं, जो अपनी पत्नी और उसकी कोख में पल रही बच्ची को बचाने की कोशिश कर रहा होता है। रणवीर सिंह इस फिल्म के प्रमोशन में अपनी पूरी एनर्जी झोंक रहे हैं। हालांकि, इस बीच उनसे उनकी बेटी के बारे में सवाल कर लिया गया।
(ये भी पढ़ें- देबिना बनर्जी ने बेटी लियाना के साथ तस्वीरें कीं शेयर, मदर्स-डे पर लिखा प्यारा नोट)
दरअसल, अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान मीडिया संग बातचीत में रणवीर सिंह से पूछा गया कि, अगर वह और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण एक लड़की के माता-पिता बन जाते हैं, तो वह अपनी बेटी का क्या नाम रखेंगे। इस पर अभिनेता ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, उनके पास कई नाम हैं और वह अपनी पत्नी दीपिका के साथ इसकी चर्चा भी कर रहे हैं। हालांकि, रणवीर ने नाम का खुलासा नहीं किया और कहा कि, वह अपने बच्चे के नाम को लेकर गुप्त हैं, क्योंकि वह नहीं चाहते हैं कि, उनके बेबी का नाम कोई चुरा ले।
इससे पहले, रणवीर सिंह से पूछा गया था कि, क्या वह बेटा चाहते हैं या बेटी। इस पर अभिनेता ने प्यारा जवाब देते हुए कहा था कि, ये उनकी चॉइस नहीं है। बेटा हो या बेटी, ये उनके और उनकी पत्नी दीपिका के लिए आशीर्वाद होगा। वहीं, कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में जब दीपिका पादुकोण से पूछा गया था कि, वह बेबी प्लानिंग कब रही हैं। तब एक्ट्रेस ने बताया था कि, अभी वह इस बारे में नहीं सोच रही हैं। उन्होंने कहा था कि, वह अभी मां नहीं बन सकती हैं, क्योंकि व और रणवीर इस समय अपने काम को लेकर काफी व्यस्त हैं और बेबी को संभालने का अभी उनके पास वक्त नहीं है।
(ये भी पढ़ें- टीवी एक्टर विक्रम सिंह चौहान बने पापा, फोटो शेयर कर बताया बेटी का नाम)
फिलहाल, हम रणवीर और दीपिका को पैरेंट्स बनते देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वैसे, आपको दोनों की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।