By Ruchi Upadhyay Last Updated:
67वें 'फिल्मफेयर पुरस्कार 2022' की घोषणा हो गई है। विजेताओं की सूची में देश के तमाम बड़े कलाकारों और फिल्मों को शामिल किया गया था। इन्हीं में "बेस्ट एक्टर मेल" की लिस्ट में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को उनकी फिल्म "83" में निभाए गए किरदार के लिए 'फिल्मफेयर पुरस्कार' से सम्मानित किया गया था। इससे पहले, रणवीर सिंह को प्रतिष्ठित 'इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न' में भी 'बेस्ट एक्टर मेल' के लिए पुरस्कार मिला था।
(ये भी पढ़े : कंगना रनौत ने की अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन की तारीफ, तो एक्ट्रेस ने दी ये प्रतिक्रिया)
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने यहां तक पहुंचने के लिए खूब मेहनत की है। हालांकि, वह अक्सर अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपनी पत्नी व एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को देते हैं। हाल ही में, एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो 'फिल्मफेयर अवॉर्ड' का है, जिसमें एक्टर इमोशनल होते हुए दिख रहे हैं। आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।
पहले तो ये जान लीजिए कि इस कामयाबी को हासिल करने के लिए रणवीर ने दिन-रात मेहनत की है। भले उनके पिता एक सफल बिजनसमैन हैं, लेकिन यहां तक रणवीर अपने दम पर पहुंचे हैं। एक्टर ने फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म ने दर्शकों के दिलों में अपनी एक खास जगह बना ली और 'बिट्टू' का किरदार निभाने वाले रणवीर लोगों के चहेते बन गए। फिल्म 'बैंड बाजा बारात' के बाद रणवीर बॉलीवुड के पहले ऐसे अभिनेता थे, जिनकी एक के बाद एक चार फिल्मों ने लगातार 100 करोड़ की कमाई की थी, जिनमें 'पद्मावत', 'बाजीराव मस्तानी', 'गोलियों की रासलीला-राम लीला' और 'गुंडे' जैसी बेहतरीन फिल्में शामिल हैं।
(ये भी पढ़ें : तेजस्वी प्रकाश ने 'इंगेजमेंट रिंग' फ्लॉन्ट करते हुए शेयर कीं तस्वीरें, BF करण का रिएक्शन आया सामने)
अब रणवीर द्वारा शेयर किए गए वीडियो के बारे में बताते हैं। दरअसल, रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें 'बेस्ट एक्टर मेल' के लिए पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस वीडियो में रणवीर ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता, अपनी बहन और अपनी पत्नी को दिया है। उन्होंने कहा, ''मेरी लाइफ में आज तक जो भी हुआ वह मेरी इमेजिनेशन थी। मुझे कभी-कभी भरोसा नहीं होता कि मैं आज यहां खड़ा हूं। मुझे यकीन नहीं होता कि मैं एक एक्टर हूं। सबसे ज्यादा धन्यवाद तो मैं अपने फैंस को करना चाहूंगा, जिनकी वजह से आज मैं अपने सपने को जी पा रहा हूं।''
आगे वीडियो में रणवीर ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने परिवार को देते हुए कहा, ''मैं आज जो भी हूं, अपने माता-पिता की वजह से हूं, मेरी बहन की वजह से हूं। मेरी बहन मेरे लिए भगवान है और मैं जो करता हूं, अपने भगवान के लिए करता हूं। मेरे घर में लक्ष्मी है, जिसकी वजह से आज मैं यहां हूं और मेरे हाथ में ये अवॉर्ड है।'' इसके बाद रणवीर दीपिका को स्टेज पर लेकर आते हैं और कहते हैं, ''रणवीर सिंह पावर्ड बाय दीपिका पादुकोण''
बता दें कि, यह वीडियो 67वें 'फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह' का है, जिसका आयोजन 30 अगस्त 2022 को 'जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर' मुंबई में किया गया था। जिसे रणवीर ने आज यानी 10 सितंबर 2022 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो के साथ एक्टर ने कैप्शन में लिखा है, ''आप एक सपना जी रहे हैं।'' खैर, इस बात से तो हर कोई वाकिफ है कि रणवीर अपनी पत्नी से कितना प्यार करते हैं। वह हर अवॉर्ड शो में अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण को अपनी कामयाबी का श्रेय देते नज़र आते हैं। वहीं, दीपिका भी रणवीर की तारीफ करते नहीं थकती हैं।
रणवीर सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें, तो एक्टर अपनी आने वाली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नज़र आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी नज़र आने वाली हैं। 'धर्मा प्रोडक्शन' द्वारा निर्मित ये फिल्म 10 फरवरी 2023 को रिलीज होगी।
(ये भी पढ़ें- कनिका मान बिना ब्लाउज के साड़ी में आईं नजर, लोगों ने कहा- 'एक उर्फी कम थी क्या')
फिलहाल, आपको रणवीर सिंह द्वारा शेयर किया गया वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट में बताएं और हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य साझा करें।