By Shivakant Shukla Last Updated:
'एमटीवी' चैनल के पॉपुलर शो ‘रोडीज’ सीजन 1 के विनर व एक्टर रणविजय सिंह (Rannvijay Singha) और उनकी लविंग वाइफ प्रियंका सिंह दोबारा पैरेंट्स बन चुके हैं। 12 जुलाई 2021 की देर रात रणविजय ने अपने दूसरे बच्चे के रूप में एक बेटे का स्वागत किया। एक्टर ने इसकी जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करके दी। रणविजय सिंह साल 2014 में प्रियंका वोहरा से शादी रचाई थी। प्रियंका मूलरूप से लंदन की हैं। रणविजय और प्रियंका को एक 4 साल की बेटी भी है, जिसका नाम कैनात सिंह है। आइए आपको बताते हैं कपल के दूसरे बच्चे के बारे में।
दरअसल, रणविजय सिंह ने 12 जुलाई 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करके अपने दोबारा पिता बनने की जानकारी दी है। इस फोटो में एक टी-शर्ट और शूज रखे हुए दिखाई दे रहे हैं।
इसे शेयर करते हुए एक्टर ने 'सतनामवाहेगुरु' लिखा है, इसके साथ ही उन्होंने एक हाथ जोड़े हुए और पृथ्वी की दो अलग-अलग इमोजी बनाई है। रणविजय के इस पोस्ट पर सेलेब्स से लेकर फैंस तक हर कोई कमेंट करके बधाई दे रहा है।
(ये भी पढ़ें: अविनाश सचदेव और पलक पुरसवानी के रिश्ते में आई परेशानी? दोनों ने एक-दूसरे को किया अनफॉलो)
इसके अलावा, रणविजय सिंह ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी एक फोटो शेयर की है, इसमें दो जोड़ी शूज दिखाई दे रहे हैं, एक बड़ा है और दूसरा बेबी का है। इस फोटो पर लिखा है, "जूते का खेल। 12 जुलाई 2021।" इससे साफ है कि, एक्टर के घर बेबी बॉय का आगमन हो चुका है।
(ये भी पढ़ें: पारस मदान की GF सौमिता संग सगाई करके बदल गई जिंदगी, एक्टर ने इंटरव्यू में अनुभव किया शेयर)
बीते दिनों, रणविजय सिंह ने अपनी लविंग वाइफ प्रियंका के लिए बेबी शॉवर का आयोजन किया था, इसकी कुछ तस्वीरें एक्टर ने अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर की थीं। पहली फोटो में प्रियंका और रणविजय कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। दूसरी तस्वीर में प्रियंका के पैरेंट्स कपल के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं, आखिरी तस्वीर में प्रियंका सिंह के साथ उनकी पूरी गर्ल गैंग नजर आ रही है। इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया था। लुक की बात करें तो, प्रियंका ने अपने बेबी शॉवर में प्रिंटेड ड्रेस कैरी किया था, जिसमें वह काफी सुंदर लग रही थीं। वहीं, रणविजय ब्लैक एंड ग्रे टी-शर्ट व ब्लैक जींस में नजर आए थे। इस लुक में दोनों एक-दूसरे के साथ काफी अच्छे लग रहे थे।
वर्कफ्रंट की बात करें तो, रणविजय को वर्तमान में सनी लियोनी के साथ डेटिंग रियलिटी शो 'एमटीवी स्प्लिट्सविला 13' के होस्ट के रूप में देखा जा रहा है। फिलहाल, रणविजय अपने दूसरे बच्चे के जन्म से बेहद खुश हैं। हम भी उन्हें और उनकी फैमिली को ढेर सारी बधाई देते हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।