फिर से नाना बनने पर बेहद खुश हैं रणधीर कपूर, बेटी करीना और बेबी के हेल्थ की दी जानकारी

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपने दूसरे बेबी बॉय को जन्म दिया है। इस बात की पुष्टि करते हुए रणधीर कपूर ने अपनी खुशी जाहिर की है। आइए जानते हैं इसके बारे में...

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

फिर से नाना बनने पर बेहद खुश हैं रणधीर कपूर, बेटी करीना और बेबी के हेल्थ की दी जानकारी

पटौदी और कपूर खानदान के लिए 21 फरवरी 2021 की सुबह खुशियां लेकर आई है। जी हां, दोनों परिवारों में आज की सुबह बच्चे की किलकारी से शुरू हुई है। दरअसल, करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने अपने दूसरे बेबी को जन्म दे दिया है। सोशल मीडिया सेंसेशन तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) अब एक बेबी बॉय के बड़े भाई बन गए हैं। बेटी करीना और न्यू बॉर्न ग्रैंड सन की हेल्थ को लेकर रणधीर कपूर ने ‘ई टाइम्स’ से बातचीत की है। आइए जानते हैं रणधीर कपूर ने क्या कहा है? (ये भी पढ़ें- छोटे भाई से मिलने अस्पताल पहुंचे तैमूर अली खान, तो बुआ सबा अली खान ने भतीजे के जन्म पर दी बधाई)

उससे पहले ये जान लीजिए कि, करीना कपूर और सैफ अली खान ने साल 2012 में एक-दूसरे को 5 सालों तक डेट करने के बाद शादी रचाई थी। 20 दिसंबर 2016 को करीना और सैफ तैमूर अली खान के पैरेंट्स बने थे। इसके बाद, 12 अगस्त 2020 को करीना और सैफ ने दूसरी बार पैरेंट्स बनने की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी। दोनों ने एक स्टेटमेंट जारी कर कहा था, ‘हमें ये बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे परिवार में एक नया मेहमान जुड़ने वाला है। हमारे सभी शुभचिंतकों की शुभकामनाएं और सहयोग का बहुत शुक्रिया।’

अब बात करते हैं रणधीर कपूर के हालिया इंटरव्यू की। दरअसल, करीना के दूसरे बेबी के जन्म के बाद रणधीर कपूर ने ‘ई टाइम्स’ को दिए एक इंटरव्यू में करीना और न्यू बॉर्न बेबी बॉय की हेल्थ पर कहा है, ‘करीना और बेबी अच्छे हैं। अभी तक मैंने अपने ग्रैंड सन को देखा नहीं है, लेकिन मैंने करीना से बात की है। उसने कहा है कि वह ठीक है और उनका बेबी भी स्वस्थ है। मैं बहुत खुश हूं। फिर से नाना बनने पर मैं चांद पर पहुंच गया हूं। मैं बेबी बॉय को देखने के लिए बेहद उत्सुक हूं। मैं उनकी भलाई के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।’ बड़े भाई बनने पर तैमूर की खुशी का भी कोई ठिकाना नहीं है। उनकी खुशी को लेकर रणधीर कपूर ने कहा है, ‘वह बहुत प्रसन्न और खुश है कि उसे छोटा भाई मिल गया है। यहां तक कि, सैफ भी बहुत एक्साइटेड और खुश हैं। मैं उन सभी को दिल से आशीर्वाद देता हूं।’ (ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस को दिया खास सरप्राइज, देखें खूबसूरत वीडियो)

छोटे भाई से मिलने अस्पताल पहुंचे तैमूर

करीना कपूर ने अपने दूसरे बेबी को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में जन्म दिया। करीना के दूसरे बेबी के जन्म के बाद बेटे तैमूर अपने छोटे भाई से मिलने हॉस्पिटल भी पहुंचे हैं। इसकी एक झलक सेलिब्रिटी फोटोग्राफर योगेन शाह ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, ‘तैमूर अपने छोटे भाई से मिलने मुंबई के एक अस्पताल में आए।’ (ये भी पढ़ें- करीना कपूर और सैफ अली खान के घर आया नन्हा मेहमान, नन्हे तैमूर बने बड़े भाई)

फिलहाल, करीना कपूर के दूसरे बेबी के जन्म से कपूर और पटौदी खानदान में खुशियों का माहौल है। हम भी करीना और उनके बेबी बॉय की अच्छी हेल्थ की कामना करते हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- करीना)
BollywoodShaadis