By Shivakant Shukla Last Updated:
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को लेकर खबरों में बनी हुई हैं, लेकिन इस बीच भी बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) संग उनकी शादी के कयास बंद नहीं हैं। यह शायद नौवीं बार है, जब आप सुन रहे हैं कि, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। आइए आपको बताते हैं इस कपल की शादी से जुड़े नए अपडेट के बारे में।
दरअसल, आलिया और रणबीर साल 2021 में ही शादी करने वाले थे, लेकिन महामारी की वजह से कपल ने इसे पोस्टपोन करने का फैसला किया था। कुछ दिनों पहले ये बताया गया था कि, कपल इसी साल अप्रैल महीने में शादी करेगा, लेकिन अब ये कंफर्म हो गया है कि, इनकी शादी अप्रैल में नहीं होगी, क्योंकि अगला महीना शुरू होने में महज कुछ ही दिन बचे हैं और दोनों परिवारों में किसी भी तरह की कोई तैयारी होती हुई नहीं दिखाई दे रही है। इस बीच खबरें आ रही हैं कि, ये लवबर्ड्स (Ranbir Alia New Wedding Date) अक्टूबर 2022 में शादी के सात फेरे लेंगे।
'ई-टाइम्स' को एक सूत्र ने बताया कि, "वास्तव में कोई नहीं जानता कि, आलिया और रणबीर की शादी की बात आने पर तारीखें आगे-पीछे क्यों हो रही हैं। जहां तक मुंबई के पाली हिल में उनके घर उनके घर 'कृष्णा राज' के तैयार होने की बात है, तो यह अभी कंप्लीट नहीं हुआ है। इसमें अभी कम से कम 18 महीने और लग सकते हैं, तब जाकर यह रहने के लिए तैयार हो पाएगा।" ऐसे में कपूर और भट्ट फैमिली ने फैसला किया है कि, रणबीर और आलिया की शादी इसी साल अक्टूबर महीने में होगी। हालांकि, इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
इनकी लव स्टोरी की बात करें तो, प्रोड्यूसर करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ में पहली बार आलिया भट्ट ने एक्टर रणबीर कपूर को अपना क्रश बताया था और ये भी कहा था कि, वह उनसे शादी करना चाहती हैं। इसके कुछ ही सालों बाद रणबीर और आलिया एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए थे। दोनों ने सोनम कपूर के रिसेप्शन में साथ पहुंचकर अपने रिश्ते को आधिकारिक किया था। तभी से वे दोनों खुलकर एक-दूसरे पर अपना प्यार लुटाते हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो, आलिया और रणबीर पहली बार फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। इसके अलावा आलिया के पास 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी', 'डार्लिंग्स', 'RRR' फिल्में हैं। वहीं, रणबीर कपूर 'शमशेरा' में नजर आएंगे।
फिलहाल, हम यही उम्मीद करते हैं कि, कपल जल्द ही अपनी शादी की जानकारी अपने फैंस के साथ शेयर करे। तो रणबीर और आलिया की जोड़ी आपको कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।