By Rinki Tiwari Last Updated:
ग्लैमरस कपल आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) पर उनके लाखों फैंस की निगाहें टिकी हैं, क्योंकि खबरें हैं कि, जल्द ही ये कपल शादी के बंधन में बंध सकता है। भले ही स्टार कपल ने अपनी शादी की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन उनके नजदीकी लोग उनकी शादी की खबरों की पुष्टि कर रहे हैं।
बीते दिनों आलिया भट्ट के अंकल रोबिन भट्ट ने कपल की शादी की पुष्टि की थी और बताया था कि, उनकी शादी रणबीर कपूर के घर ‘वास्तु’ में 14 अप्रैल 2022 को होगी। इसके बाद आलिया के सौतेले भाई राहुल भट्ट ने भी एक इंटरव्यू में उनकी शादी की जानकारी दी थी और कहा था कि, उनकी शादी में सिर्फ 28 लोग शामिल होंगे।
(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी: प्री-वेडिंग फंक्शन से वेडिंग आउटफिट्स तक जानें सब कुछ)
अब एक्ट्रेस इला अरुण ने आलिया और रणबीर की शादी की पुष्टि करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। दरअसल, इला अरुण ने 12 अप्रैल 2022 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर आलिया की मां सोनी राजदान के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, “हमारी सोनी सासू मां बन रही हैं। महेश और सोनी को ढेर सारी बधाई। आलिया और रणबीर को भगवान का आशीर्वाद।”
शादी की खबरों के बीच एक नया अपडेट ये सामने आया है कि, रणबीर कपूर ने अपनी लेडीलव आलिया भट्ट के लिए एक स्पेशल गिफ्ट लिया है। जैसा कि, सभी जानते हैं कि, रणबीर कपूर का लकी नंबर 8 है और कई बार आलिया भी इस नंबर पर अपना प्यार लुटाती नजर आती हैं। इसलिए खबरे हैं कि, रणबीर अपनी लेडीलव आलिया को एक कस्टममेड वेडिंग बैंड गिफ्ट करेंगे, जिस पर 8 हीरे जड़े होंगे।
(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट-रणबीर कपूर पंजाबी शादी से पहले लेंगे प्रतिज्ञा, वेडिंग ड्रेस की झलक भी आई सामने)
‘इंडिया टुडे’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर ने एक अंतरराष्ट्रीय ब्रांड ‘वैन क्लीफ और अर्पेल्स’ से शादी का बैंड बनवाया था। आरके के करीबी दोस्तों में से एक ने पोर्टल को बताया है कि, उन्होंने ब्रांड के लंदन स्टोर से इसे प्राप्त करने के लिए एक दोस्त के माध्यम से कस्टम-मेड रिंग का ऑर्डर दिया था।
(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट-रणबीर कपूर का ताजमहल पैलेस के 'बॉलरूम' में होगा शानदार रिसेप्शन)
फिलहाल, खबरें हैं कि, आज यानी 13 अप्रैल 2022 को मेहंदी रस्म के साथ उनकी शादी की रस्में शुरू होने जा रही हैं। तो नए अपडेट्स पाने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। वैसे, आपकी इस बारे में क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।