By Pooja Shripal Last Updated:
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने जब से अपनी प्रेग्नेंसी की खबर दी है, तब से कपूर परिवार के साथ-साथ उनके फैंस भी उनके बच्चे का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में आलिया के पति व एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) मीडिया से रूबरू होते हुए अक्सर अपने होने वाले बच्चे के बारे में बात करते नजर आते हैं। अब उन्होंने एक इंटरव्यू अपने बच्चे के नाम के बारे में बताया है।
14 अप्रैल 2022 को शादी के बंधन में बंधे इस जोड़े ने 27 जून 2022 को यह जानकारी दी थी कि, वह अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। इस खबर से न केवल कपूर परिवार, बल्कि कपल के फैंस भी काफी खुश थे। अब सभी को कपूर खानदान के सितारे का इंतजार है। इसी बीच अपनी फिल्म 'शमशेरा' के प्रमोशन में बिजी रणबीर ने अपने होने बच्चे के नाम का खुलासा किया है।
(ये भी पढ़ें- विक्की कौशल ने पत्नी कैटरीना के साथ मालदीव से शेयर की रोमांटिक तस्वीर, फैंस बोले- 'अद्भुत जोड़ी')
दरअसल, 'FilmiBeat' के साथ एक हुए एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर से पूछा गया कि, परिवार के लगभग सभी पुरुष सदस्यों के नाम R से शुरू होते हैं, तो क्या उनके बच्चे का नाम भी उसी अक्षर से शुरू होगा या उन्होंने किसी अन्य नाम के बारे में सोचा है? इस पर रणबीर ने कहा कि, उन्होंने R और बिना R दोनों ही तरह के नामों के बारे में सोचा है। रणबीर ने आगे कहा, ''जब आप पहली बार बच्चे को गोद में लेंगे और जो नाम आपके दिमाग में आता है, वह बहुत ही खास होता है।'' उन्होंने बताया कि, उनके पास बहुत सारे नामों की लिस्ट है, लेकिन यह देखना होगा कि, किस तरह के व्यक्तित्व पर कौन-सा नाम सूट करता है।
(ये भी पढ़ें- मोहिना कुमारी ने खुद को दिया अनोखा बर्थडे गिफ्ट, बताया- 'प्रेग्नेंसी ने उनके शरीर को बदल दिया')
वर्क फ्रंट की बात करें, तो फिलहाल रणबीर अपनी आगामी फिल्म 'शमशेरा' के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ संजय दत्त और वाणी कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 22 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है। वहीं, इसके अलावा एक्टर के पास अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' भी है, जिसमें वह पहली बार अपनी पत्नी आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। इसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में होंगे।
(ये भी पढ़ें- अजय देवगन ने वाइफ काजोल का मजेदार वीडियो शेयर कर मनाया 'वर्ल्ड लिसनिंग डे')
वैसे, रणबीर कपूर के इस खुलासे पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।