By Shivakant Shukla Last Updated:
दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की पत्नी व अभिनेत्री नीतू कपूर (Neetu Kapoor) अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) के साथ इस हफ्ते की शुरुआत में टेलीविजन पर नजर आईं। दोनों पॉपुलर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में एक अतिथि के रूप में दिखाई दीं। शो के दौरान रिद्धिमा ने अपनी बेटी समारा के बारे में एक मजेदार खुलासा किया। उन्होंने बताया कि, समारा एक बार अपने मामू रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का फोन नंबर अपने स्कूल की सभी लड़कियों के साथ लीक करना चाहती थीं। आइए आपको बताते हैं इस बारे में।
दरअसल, शो के दौरान होस्ट कपिल शर्मा ने रिद्धिमा से पूछा कि, क्या उनके किसी दोस्त ने कभी उनसे उनके भाई रणबीर का फोन नंबर मांगा। इस पर रिद्धिमा ने खुलासा किया कि, उनकी बेटी समारा ने एक बार स्कूल में कैप्टन का चुनाव जीतने के लिए अपने स्कूल की लड़कियों के साथ उनका नंबर लीक करने का विचार बनाया था। उन्होंने कहा कि, “दोस्तों ने नहीं, बेटी ने कहा था। दरअसल, बेटी को स्कूल में कैप्टन बनना था। उसने कहा, 'रणबीर का नंबर लीक कर दूं लड़कियों को? मुझे वोट मिल जाएंगे।' रिद्धिमा ने आगे बताया कि, मैंने इससे इनकार कर दिया था।
रिद्धिमा ने यह भी बताया कि कैसे, जब वह लंदन में पढ़ रही थीं, तब रणबीर उनकी अलमारी से उनके कपड़े चुराकर अपनी गर्लफ्रेंड को दे देते थे। उन्होंने खुलासा किया कि, जब वह छुट्टियों के दौरान एक बार घर आईं, तो वह अपनी एक गर्लफ्रेंड को ले आए, इस दौरान उन्होंने उस लड़की के टॉप को पहचान लिया, क्योंकि वह उनकी ही ड्रेस थी। रणबीर के वर्क फ्रंट की बात करें तो, वह अगली बार डकैत ड्रामा फिल्म 'शमशेरा' में संजय दत्त और वाणी कपूर के साथ दिखाई देंगे।
वहीं, अगर दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी की पर्सनल लाइफ की बात करें तो, वह एक सफल ज्वैलरी डिज़ाइनर हैं, जिनकी ज्वैलरी के चर्चे दूर-दूर तक हैं। उनकी शादी बिजनेसमैन भरत साहनी से 25 जनवरी 2006 को हुई थी। कपल की एक बेटी है, जिसका नाम समारा है।
फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, रिद्धिमा और रणबीर एक-दूसरे को बेहद प्यार करते हैं। तो आपको इस भाई-बहन की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।