रणबीर ने आलिया की प्रेग्नेंसी को प्रमोशनल स्टंट कहने पर तोड़ी चुप्पी, बताई अपनी पहली प्रतिक्रिया

हाल ही में, एक साक्षात्कार में अभिनेता रणबीर कपूर ने खुलासा किया कि, जब उनकी पत्नी आलिया भट्ट ने उन्हें अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया था, तो उनकी प्रतिक्रिया कैसी थी? आइए आपको बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

रणबीर ने आलिया की प्रेग्नेंसी को प्रमोशनल स्टंट कहने पर तोड़ी चुप्पी, बताई अपनी पहली प्रतिक्रिया

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'शमशेरा' के प्रमोशन में बिजी हैं। इसके अलावा, पर्सनल लाइफ में वह पापा बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, क्योंकि उनकी पत्नी आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। बहुत प्यार करने वाले जोड़े ने 14 अप्रैल 2022 को शादी रचाई थी और उनकी शादी की झलकियां अभी भी इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। 

alia

पिता बनने से पहले एक प्रमुख समाचार पोर्टल के साथ एक साक्षात्कार में रणबीर कपूर ने अपने जीवन के नए चरण के बारे में बात की। अभिनेता ने बताया कि, जब उनकी पत्नी आलिया ने उन्हें अपनी गर्भावस्था के बारे में बताया था, तो उनकी प्रतिक्रिया कैसी थी? रणबीर ने यह भी बताया कि, कैसे आलिया की उपस्थिति ने उन्हें बदल दिया है।

neetu

(ये भी पढ़ें- रणबीर कपूर की एक्स GF दीपिका-कैटरीना की अच्छी दोस्त हैं आलिया, करण के शो में खुलकर की बात)

'हार्पर बाजार' पत्रिका के साथ एक साक्षात्कार में रणबीर कपूर ने अपनी पत्नी आलिया भट्ट की गर्भावस्था के बारे में पता चलने पर अपने पहले रिएक्शन के बारे में बात की। अभिनेता ने खुलासा किया कि, वह अपने जीवन में इस नए अध्याय के लिए बेहद धन्य और आभारी महसूस करते हैं। साथ ही एक्टर ने कहा कि, वह एक ही समय में उत्साहित और भयभीत भी हैं। उन्होंने साझा किया कि, वह और आलिया अपने जीवन में बहुत सारे बच्चे पैदा करने के बारे में बात कर रहे थे। उनके शब्दों में, "यह कुछ ऐसा था, जिसके बारे में आलिया और मैं लंबे समय से बोल रहे थे कि, हम अपने जीवन में बहुत सारे बच्चे चाहते हैं। हम धन्य और आभारी महसूस करते हैं। यह बहुत सारी भावनाओं का मिश्रण है। मैं इसके लिए बहुत आभारी हूं। मैं इस तरह की भावनाओं से कभी नहीं गुजरा हूं और मैं वास्तव में नहीं जानता कि, इसे कैसे समझाऊं। इसलिए, मैं बस घबराया ​हुआ हूं, उत्साहित हूं, खुश हूं, हम भविष्य के बारे में सपना देख रहे हैं। यह सिर्फ एक अच्छा एहसास है।"

alia

रणबीर कपूर ने अपने दिवंगत पिता ऋषि कपूर के साथ एक मधुर संबंध साझा किया है और अक्सर उन्होंने अपने पिता की प्रशंसा की है। इसी साक्षात्कार में जब रणबीर से पूछा गया कि, वह खुद को किस तरह का पिता बनते हुए देखते हैं, तो अभिनेता ने साझा किया कि, वह अपने होने वाले बच्चे में अपने परिवार की जड़ों को आत्मसात करने की कोशिश करेंगे। उनके शब्दों में, "मैंने वास्तव में ऐसी चीजों की योजना नहीं बनाई है, लेकिन यह ऐसा है, जैसे आप कुछ ऐसा कर रहे हैं, जिसे करने के लिए आप अयोग्य हैं और फिर आप इसे करते हुए योग्य हो जाते हैं। इसलिए मुझे नहीं पता कि, माता-पिता के रूप में हम क्या करेंगे। अभी हम बस अपनी फैमिली की जड़ों को लेकर चलेंगे, जो मैंने अपने परिवार व जीवन से ली है और यह जीवन भर की प्रतिबद्धता है।"

Rishi Kapoor, Neetu Kapoor and Ranbir Kapoor

(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट की ब्राइडल एंट्री पर रो दिए थे रणबीर कपूर, करण जौहर ने किया खुलासा)

जब आलिया भट्ट ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपनी गर्भावस्था की खबर की घोषणा की थी, तो फैंस से लेकर सेलेब्स तक, सभी हैरान हो गए थे। हालांकि, कुछ लोगों ने इसे उनकी आने वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का प्रमोशनल स्टंट भी समझा। आगे साक्षात्कार में रणबीर ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और खुलासा किया कि, क्या इस घटना ने उन्हें सोशल मीडिया पर शुरुआत करने के लिए मजबूर किया। डिटेल्स शेयर करते हुए एक्टर ने कहा, "नहीं, इसने मुझे बिल्कुल भी मजबूर नहीं किया। मैं अपने जीवन में जिस स्थान पर हूं, वहां बहुत खुश हूं। आलिया और मैं एक विवाहित जोड़े के रूप में, हमने सोचा था कि, दुनिया को यह बताना सही होगा, क्योंकि हमें लगा कि, यह सही समय है। हम सिर्फ खुशी व खबर को दुनिया के साथ साझा करना चाहते थे और इसके बारे में कोई दूसरा मकसद नहीं था। मेरा सोशल मीडिया से जुड़ने का कोई और विचार नहीं था। मेरा स्टैंड वैसा ही है, जैसा कि, पिछले बरसों में रहा है।"

alia

आगे साक्षात्कार में जब रणबीर से यह साझा करने के लिए कहा गया कि, कैसे आलिया की उपस्थिति ने उन्हें एक व्यक्ति के रूप में बदल दिया है, तो उन्होंने एक सुंदर प्रतिक्रिया दी। अभिनेता ने साझा किया कि, आलिया ने उन्हें एक व्यक्ति के रूप में बहुत बदल दिया है और उन्हें बहुत प्यार दिया है। रणबीर ने कहा, "ओह, यह इतना बड़ा सवाल है, मुझे नहीं पता कि, क्या मैं इसका सही जवाब दे सकता हूं। व्यक्तिगत रूप से आलिया ने मुझे एक इंसान के रूप में बहुत अधिक बदला है। उन्होंने मुझे इतना प्यार और खुशी दी है कि, मैं कभी-कभी खुद को खुशकिस्मत महसूस करता हूं। यह हमारे रिश्ते में बहुत खुशी का समय है। हमने अपने जीवन के पिछले कुछ सालों में बहुत सारे उतार-चढ़ाव देखें हैं और हम वास्तव में अपने जीवन में इस समय का आनंद लेना चाहते हैं।"

alia

(ये भी पढ़ें- 'कॉफ़ी विद करण' में आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की शादी से जुड़े कई रोचक किस्सों का हुआ खुलासा)

वर्कफ्रंट की बात करें, तो रणबीर कपूर अगली बार फिल्म 'शमशेरा' में नजर आएंगे। तो आपको रणबीर और आलिया की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis