राजू श्रीवास्तव पंचतत्व में हुए विलीन: बेटे ने किया अंतिम संस्कार, पत्नी का रोकर हुआ बुरा हाल

आज यानी 22 सितंबर 2022 को फेमस कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। उनका अंतिम संस्कार उनके बेटे आयुष्मान श्रीवास्तव ने किया। आइए दिखाते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

राजू श्रीवास्तव पंचतत्व में हुए विलीन: बेटे ने किया अंतिम संस्कार, पत्नी का रोकर हुआ बुरा हाल

फेमस कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) का 21 सितंबर 2022 को निधन हो गया था। आज यानी 22 सितंबर 2022 को वह पंचतत्व में विलीन हो चुके हैं। उनके बेटे आयुष्मान श्रीवास्तव ने उन्हें आखिरी विदाई दी।

raju

पहले ये जान लीजिए कि 10 अगस्त 2022 को जिम में वर्कआउट के दौरान राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद वह बेहोश हो गए थे और उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 41 दिनों तक जिंदगी की जंग लड़ने के बाद वह आखिरकार 21 सितंबर 2022 को इस दुनिया को अलविदा कह गए।

raju

(ये भी पढ़ें- 'Big Boss 16' के फाइनल कंटेस्टेंट्स की लिस्ट: जन्नत जुबैर से कनिका मान तक, इसमें हैं शामिल)

22 सितंबर 2022 को राजू श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार उनके बेटे आयुष्मान श्रीवास्तव ने निगमबोध घाट पर किया। उनके बेटे आयुष्मान मीडिया से दूर रहे और अंतिम विदाई दी। इस दौरान वह बेहद गमगीन दिखे। राजू श्रीवास्तव के करीबी दोस्तों सुनील पाल, एहसान कुरैशी और सुरेंद्र शर्मा ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी।

राजू श्रीवास्तव की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था। अपने पति को अंतिम विदाई देने के दौरान शिखा श्रीवास्तव बहुत रोईं। सामने आई तस्वीरों में वह कपड़े से अपने चेहरे को ढककर रोते हुए दिखाई दीं।

राजू श्रीवास्तव को देश के सबसे हाई-प्रोफाइल और अनुभवी कॉमेडियन में से एक माना जाता था। उनके परिवार में पत्नी शिखा श्रीवास्तव और दो बच्चे हैं। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, 21 सितंबर 2022 को सुबह 10:20 बजे राजू श्रीवास्तव को मृत घोषित कर दिया गया था।

raju

(ये भी पढ़ें- अमीषा पटेल पाकिस्तानी एक्टर इमरान अब्बास को कर रही हैं डेट? वीडियो में रोमांटिक होती आईं नजर)

फिलहाल, हम भी राजू श्रीवास्तव को नम आखों से श्रद्धांजलि देते हैं।

BollywoodShaadis