By Shivakant Shukla Last Updated:
बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह यहां अपने फैन्स के लिए इंट्रेस्टिंग फोटोज व वीडियो शेयर करती रहती हैं। यहीं नहीं, एक्ट्रेस के पति व बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) भी सोशल मीडिया के जरिए लोगों को खूब एंटरटेन करते हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक बड़ा ही मजेदार वीडियो पोस्ट किया है। इसमें दिखाया है कि, अगर शिल्पा शेट्टी गांव की पंजाबी लड़की होतीं तो कैसी दिखतीं? आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।
आपको वो वीडियो दिखाएं, उसके पहले शिल्पा और राज की लव स्टोरी पर एक नजर डाल लेते हैं। शिल्पा शेट्टी ने 22 नवंबर 2009 में मशहूर बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी रचाई थी। शिल्पा की तो यह पहली शादी थी, लेकिन राज दूसरी बार शिल्पा से विवाह कर रहे थे। शिल्पा से पहले राज की एक पत्नी थीं, जिनका नाम कविता है। कविता और राज की एक बेटी भी हुई, लेकिन इनका यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला और तलाक हो गया था। शादी के बाद राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी दो बच्चों के पैरेंट्स बने। कपल का एक बेटा है, जिसका नाम वियान है। वहीं, साल 2020 में शिल्पा सरोगेसी के जरिये एक बेटी की भी मां बनी हैं, जिनका नाम उन्होंने समीशा रखा है। शिल्पा अपने दोनों बच्चों का खास ख्याल रखती हैं। (ये भी पढ़ें: ऐसी लड़की से शादी करना चाहते हैं सलमान खान, इंटरव्यू में शेयर की थीं दिल की फीलिंग्स)
अब आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो, जिसका हमने ऊपर जिक्र किया है। दरअसल, पंजाब के फेमस फेस्टिवल लोहड़ी के मौके पर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने 13 जनवरी 2021 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बड़ा ही फनी वीडियो शेयर किया है। ये एक फेस फिल्टर वाला वीडियो है, जिसमें शिल्पा शेट्टी पंजाबी लुक में नजर आ रही हैं। इसके बैकग्राउंड में 'लौंग-लाची' गाना बज रहा है।
इस वीडियो को शेयर करते हुए राज ने कैप्शन में लिखा है, ''अगर मैंने पंजाब के किसी गांव की लड़की से शादी की होती तो वह ऐसी दिखती।'' ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है, और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। (ये भी पढ़ें: शादी के बाद कैसी है गौहर खान की जिंदगी, एक्ट्रेस ने कहा- 'मैं उन्हें डिस्टर्ब करती हूं')
इसके पहले, नए साल के मौके पर शिल्पा ने अपनी फैमिली का एक बेहद ही एंटरटेनिंग वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में एक्ट्रेस के पति राज कुंद्रा बेटी समीशा के साथ गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि राज पहले अपनी आवाज में एक लय गुनगुना रहे हैं और उसके बाद अपने पापा को गाते देख समीशा भी उन्ही की लय में लय मिलाकर गाने की कोशिश कर रही हैं। बैकग्राउंड में शिल्पा शेट्टी की भी आवाज सुनाई दे रही है, जो पिता-बेटी के इस ख़ास मोमेंट को एंजॉय कर रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने अपने कैप्शन में लिखा था, "टेंशन कम लें, गाना ज्यादा गाएं। समीशा शेट्टी कुंद्रा कहती हैं कि @rajkundra9 आपको सिंगिंग करना बंद कर देना चाहिए। हैप्पी न्यू ईयर इंस्टा फैम।"
राज अक्सर फनी वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर करते रहते हैं। क्रिसमस के मौके पर भी राज ने अपनी फैमिली का एक फनी वीडियो शेयर किया था।
वहीं, नए साल के मौके पर पत्नी शिल्पा और अपने चेहरे को एक हॉलीवुड में सेट करके एक वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया था। इन फनी वीडियोज पर फैंस भी जमकर अपना प्यार बरसाते हैं। (ये भी पढ़ें: सोनाली फोगाट के अली गोनी से प्यार-ए-इजहार करने पर अब आया जैस्मिन भसीन का रिएक्शन, कही ये बात)
फिलहाल, राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी एक-दूसरे को बेहद प्यार करते हैं। ये कपल अक्सर अपनी फैमिली के साथ तस्वीरें व वीडियो शेयर करता रहता है। तो आपको एक्ट्रेस का ये फनी वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।